Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने डिंपल यादव पर दिए बयान की निंदा, बोले-उनका चरित्र…

Maharashtra News: महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवई ने मौलाना साजिद रशीदी के सपा सांसद डिंपल यादव पर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा डिंपल यादव का चरित्र सम्मानजनक है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Jul 28, 2025 | 08:33 PM

महाराष्ट्र कांग्रेस वरिष्ठ नेता हुसैन दलवई (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद हुसैन दलवई ने ऑल इंडिया प्रीमियम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के सपा सांसद डिंपल यादव पर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में दलवई ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी न केवल अनुचित है, बल्कि यह पूरे महिला समुदाय का अपमान है।

उन्होंने मौलाना के बयान को “बेहूदा” करार देते हुए कहा कि किसी के पहनावे, जीवनशैली या व्यक्तिगत विशेषताओं पर टिप्पणी करना पूरी तरह गलत है। दलवई ने सवाल उठाया कि किसी को यह अधिकार किसने दिया कि वह किसी के कपड़े, दाढ़ी, टोपी या जीवनशैली पर टिप्पणी करे। उन्होंने कहा, “डिंपल यादव की पीठ कैसी थी, इस पर टिप्पणी करने की क्या जरूरत थी? यह उनकी नजर में खराबी को दर्शाता है।”

डिंपल यादव का चरित्र सम्मानजनक है

कांग्रेस नेता ने जोर देकर कहा कि डिंपल यादव का चरित्र सम्मानजनक है और उनका बहुत आदर करते हैं। उन्होंने मौलाना की टिप्पणी को महिलाओं के प्रति असंवेदनशील बताते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणियां मुस्लिम समाज को बदनाम करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि कुछ मौलवी और लोग हर वक्त धर्म के आधार पर समाज में दरार पैदा करने का काम करते हैं, जो गलत है।

यह भी पढ़ें -BJP ने बनाया ठाकरे भाइयों को तोड़ने का बड़ा प्लान, चुनाव में होंगे बड़े फेरबदल

हिंदू-मुसलमान के बजाए सभी को एक रुप में देखे

समाज में हिंदू-मुसलमान के बजाय सभी को एक नागरिक के रूप में देखना चाहिए। उन्होंने कहा, हम दोनों इस देश के नागरिक हैं, और रिश्ते इसी आधार पर होने चाहिए। उनका मानना है कि ऐसी टिप्पणियां न केवल सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि यह आरएसएस जैसे संगठनों को भी मजबूत करती है।

दलवई ने मांग की कि मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ शिकायत दर्ज होनी चाहिए, क्योंकि ऐसी टिप्पणियां मुस्लिम समाज को बदनाम करती हैं। उन्होंने कहा कि सभी मौलवी ऐसा नहीं करते, कई मौलवी समाज के लिए अच्छा काम करते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसी हरकतों से पूरे समुदाय को बदनाम करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई पुरुष इस तरह से महिलाओं पर टिप्पणी करता है, तो उसका चरित्र भी संदिग्ध माना जाना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि लोग बुर्का पहनने वाली महिलाओं पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं, जो पूरी तरह गलत है।

(News Source-आईएएनएस)

Maharashtra congress leader husain dalwai condemned maulana sajid rashidi statement on dimple yadav

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2025 | 08:33 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

नासिक के दो आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को मिला NQAS प्रमाणपत्र, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी पहचान

2

BMC चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार ने भरा डुप्लीकेट AB फॉर्म, खुलासे से महायुति में मचा हड़कंप

3

भाईंदर स्टेशन पर मराठी की अनदेखी? युवक ने किया बड़ा दावा, रेलवे ने दिया ये जवाब

4

बिहार को दिया धोखा…अब असम-बंगाल में ढूंढ रहे मौका? हैरान कर देगी BJP के ‘मास्टरस्ट्रोक’ की असलियत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.