Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra New CM: 5 घंटे, 4 बैठक और नतीजा शिफर! मुख्यमंत्री पद पर कौन लगा रहा अड़ंगा

महायुति गठबंधन में पहले बीजेपी और शिवसेना में सीएम पद को लेकर तकरार चली और आखिरी में एकनाथ शिंदे ने सरेंडर कर दिया। इसके बाद अब इतना तो साफ है कि मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा। अब बात आती है देवेंद्र फडणवीस की, क्या वो फिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे या भाजपा हर बार कि तरह इस बार भी किसी नए चेहरे को आगे कर के सबको चौंकाएगी।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Nov 29, 2024 | 04:51 AM

Maharashtra New CM: 5 घंटे, 4 बैठक और नतीजा शिफर, मुख्यमंत्री पद पर कौन लगा रहा अड़ंगा

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आए हुए एक सप्ताह से भी अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी भी मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। महायुति गठबंधन में पहले बीजेपी और शिवसेना में सीएम पद को लेकर तकरार चली और आखिरी में एकनाथ शिंदे ने सरेंडर कर दिया। इसके बाद अब इतना तो साफ है कि मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा।

अब बात आती है देवेंद्र फडणवीस की, क्या वो फिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे या भाजपा हर बार कि तरह इस बार भी किसी नए चेहरे को आगे कर के सबको चौंकाएगी। फिलहाल गुरुवार को दिल्ली में देर रात तक बैठकों का दौर चला, लेकिन सीएम पद पर क्या फैसला हुआ यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

देर रात तक चला बैठकों का दौर

  • 8:45 बजे सुनील तटकरे के घर पर अजीत पवार और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात हुई।
  • 9:10 पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पहुंचे।
  • 9:15 बजे एकनाथ शिंदे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे।
  • 9:20 पर दिल्ली पहुंचने के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि लाड़ला भाई दिल्ली आया है।
  • सुनील तटकरे के घर पर देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के घर पर सभी की मुलाकात होनी है। वहां पर मुख्यमंत्री पद के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी विस्तृत चर्चा होगी।
  • 9.50 पर एकनाथ शिंदे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पहुंचे।
  • 10.18 पर देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार की सुनील तटकरे के घर पर बैठक खत्म हुई। दोनों वहां से निकले।
  • 10.24 पर अजीत पवार और देवेंद्र फडणवीस केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के घर पहुंचे।
  • 10: 35 पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के घर पर देवेंद्र फडणवीस, अजीत  पवार , एकनाथ शिंदे के साथ बैठक। जेपी नड्डा भी रहे मौजूद।
  • 12:00 पर शाह के घर बैठक खत्म लेकिन अभी भी मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस बरकरार।

महाराष्ट्र की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

शाह के घर हुई बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर महायुति (बीजेपी, शिवसेना एकनाथ शिंदे तथा अजित पवार) के नेताओं की गुरुवार रात मीटिंग हुई। 2 घंटे से अधिक देर तक चली इस बैठक में एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। इस बैठक से पहले देवेंद्र फडणवीस तथा अजित पवार की बैठक हुई। यह मीटिंग दिल्ली में सुनील तटकरे के घर पर हुई। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार बनाने पर चर्चा हुई और मंत्रालय को लेकर भी बात हुई। इस दौरान क्या फैसला हुआ ये साफ नहीं हो पाया है।

महाराष्ट्र की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Maharashtra chief minister devendra fadnavis eknath shinde ajit pawar meets amit shah jp nadda discuss cabinet portfolio

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 29, 2024 | 04:51 AM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Eknath Shinde

सम्बंधित ख़बरें

1

शाह की शह, शिंदे का पलड़ा भारी, बेमन से ही सही-बीजेपी साथ लड़ेगी चुनाव

2

Nagpur News: जनप्रतिनिधियों को आम लोगों की मदद की भूमिका अपनानी चाहिए: उपमुख्यमंत्री शिंदे

3

अब IAS अधिकारी भी आएंगे लोकायुक्त की जांच के दायरे में, महाराष्ट्र विधानसभा ने पास किया संशोधन बिल

4

पगड़ी सिस्टम से आजादी, मुंबई की जर्जर इमारतों में रहने वालों के लिए शिंदे का ‘मास्टरस्ट्रोक’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.