यवतमाल विधानसभा सीट: क्या चौथी बार जीत का परचम लहराएंगे BJP के मदन येरवर? कांग्रेस देगी टक्कर
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। निर्वाचन आयोग ने आज इसकी घोषणा कर दी। यहां चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होना है। वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएगा। आज हम यहां यवतमाल विधानसभा सीट का पर चर्चा की है। आंकड़ें बता रहे हैं कि अबकी यहां के जनता किस दल के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेंगे।
- Written By: साक्षी सिंह
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। निर्वाचन आयोग ने आज इसकी घोषणा कर दी। यहां चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होना है। वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर पहले से ही कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल होने वाले दलों ने भीतर ही भीतर सीटें भी तय कर ली है।
288 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा- निर्देश दे दिया है। वहीं बीजेपी अपने 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर चुका है। कांग्रेस 48 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। NCP अजित पवार ने 7 कैंडिडेट के लिस्ट जारी किया है। उनके ताजा बयान के मुताबिक, 11 और उम्मीदवारों की चर्चा की जा रही है।
ये भी पढ़ें:-वणी विधानसभा सीट: BJP और कांग्रेस में होगा दिलचस्प मुकाबला, आंकड़े बता रहें किस दल को जनता देगी वोट
सम्बंधित ख़बरें
मुसलमानों के खिलाफ…नासिक TCS केस और बंगाल हिंसा पर वारिस पठान का बड़ा हमला, केंद्र सरकार से की ये अपील
सबसे बड़ी पार्टी बनकर सरकार नहीं बना पाएंगे विजय, तमिलनाडु में उलझाने वाले हैं समीकरण, किसका ‘हाथ’ थामेगी TVK
BJP को बड़ा झटका, MP के 2 सांसदों को दक्षिण में मिली करारी शिकस्त, कुरियन केरल और मुरुगन तमिलनाडु में हारे
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगी। इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगा, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए यवतमाल विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।
1952 से अस्तित्व में है यवतमाल विधानसभा सीट
यूं तो यवतमाल विधानसभा सीट 1952 से ही है। महाराष्ट्र और गुजरात का विभाजन के पहले बंबई राज्य में आता था। हालांकि बंबई राज्य के विभाजन के बाद से ये विधान सभा सीट पूरी तरह से महाराष्ट्र का हिस्सा बनी। इस हिसाब से महाराष्ट्र में ये सीट पहली बार 1962 से अस्तित्व में है। यवतमाल विधानसभा क्षेत्र यवतमाल जिला और लोकसभा क्षेत्र के ही अंतर्गत आता है। अब तक इस सीट पर कुल 18 बार चुनाव हो चुका है। वहीं 1962 से 16 बार चुनाव हुआ। वैसे यहां सबसे ज्यादा 9 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वहीं चार बार जीत कर बीजेपी दूसरे नंबर पर है। दो बार जीतकर तीसरे स्थान पर है। वहीं एक बार कम्युनिस्ट पार्टी और एक बार निर्दलीय को जीत हासिल हुई है।
कब किस दल ने मारी बाजी
| चुनावी साल | उम्मीदवारों के नाम | चुनाव पार्टियों के नाम |
|---|---|---|
| 1962 | जाम्बुवंतराव धोटे | ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक |
| 1964 | जाम्बुवंतराव धोटे | ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक |
| 1967 | जाम्बुवंतराव धोटे | ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक |
| 1972 | नरसिंहराव रामचन्द्र | ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक |
| 1978 | जाम्बुवंतराव धोटे | कांग्रेस |
| 1980 | त्रंबक देशमुख पारवेकर उर्फ अबासाहेब पारवेकर | कांग्रेस |
| 1980 | जाम्बुवंतराव धोटे | कांग्रेस |
| 1985 | सदाशिवराव बापूजी ठाकरे | कांग्रेस |
| 1990 | जवाहर देशमुख पारवेकर उर्फ अन्नासाहेब पारवेकर | जनता दल |
| 1995 | राजाभाऊ ठाकरे | भाजपा |
| 1999 | कीर्ति गांधी | कांग्रेस |
| 2004 | मदन येरवर | भाजपा |
| 2009 | नीलेश शिवराम देशमुख | कांग्रेस |
| 2014 | मदन येरवर | भाजपा |
| 2019 | मदन येरवर | भाजपा |
2024 में क्या होगा जनता का मूड
अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि यवतमाल विधानसभा क्षेत्र में जनता ने सबसे ज्यादा बार कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को चुना है। वहीं पिछले दो चुनाव को देखें तो यहां भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मारी है। इस सीट की हिस्ट्री देखें तो 12 बार विधानसभा चुनाव हुआ है, जिसमें से 8 बार कांग्रेस के उम्मीदवार को अपना विधायक चुना। वहीं चार बार बीजेपी जीत चुकी है। ध्यान देने वाली बात है कि पिछले दो चुनाव से भारतीय जनता पार्टी के झोली में सीट जा रहा है। वैसी यवतमाल विधानसभा चुनाव की हिस्ट्री देखें तो कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा है। ऐसे में अभी यहां से कांग्रेस के भी जीतने की चांसेस बरकरार है।
ये भी पढ़ें:-रालेगांव विधानसभा सीट: कांग्रेस के गढ़ में BJP ने लगाई सेंध, क्या इस बार भी अशोक उइके बचा पाएंगे अपनी साख
हालांकि, पिछले दो चुनावों को देखें तो कांग्रेस का वोट प्रतिशत गिरता ही जा रहा है। वहीं बीजेपी की वोट प्रतिशत मजबूत है और विजयी पार्टी भी बनकर इस सीट पर उभर कर सामने आई है। ऐसे में एक बार फिर से कांग्रेस का आना मुश्किल लग रहा है। 2024 विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चल सकेगा कि जनता का आखिर मूड क्या था।
