- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Assembly Elections 2024 Versova Assembly Constituency Profile
वर्सोवा विधानसभा सीट: बीजेपी से कांग्रेस महज 4 प्रतिशत मत से पीछे, छुड़ा सकती है कमल का पसीना
वर्सोवा विधानसभा सीट पर 2019 चुनाव में देखें तो कांग्रेस का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा बीजेपी से महज चार प्रतिशत मत का अंतर है। ऐसे में भले ही बीजेपी लगातार दो बार बीजेपी जीती, लेकिन कांग्रेस भी टक्कर में है।
- Written By: साक्षी सिंह

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बाकी है। यहां चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होना है। वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर पहले से ही कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों ने सीटें भी तय कर ली है।
288 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा- निर्देश दे दिया है। वहीं बीजेपी अपने 148 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर चुका है। कांग्रेस अब तक 99 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। NCP अजित पवार ने 51 कैंडिडेट और NCP शरद पवार 83 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। वहीं उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने 80 उम्मीदवारों और शिंदे गुट की शिवसेना 65 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।
ये भी पढ़ें:-शरद पवार ने वलसे पाटिल को लताड़ा, कहा- सत्ता के लिए किसी की पार्टी तोड़ना ठीक नहीं
सम्बंधित ख़बरें
संपादकीय: केरल में वाम मोर्चा को BJP की चुनौती
बेलसंड विधानसभा सीट: राजद-जदयू के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई, बाढ़-बेरोजगारी बनेंगे चुनावी मुद्दे
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगी। इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगा, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए वर्सोवा विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।
2009 से अस्तित्व में है वर्सोवा विधानसभा सीट
वर्सोवा विधानसभा सीट 2008 परसीमन के बाद बना। 2009 से ये विधानसभा अस्तित्व में है। तब से इस सीट पर 3 बार चुनाव हुआ है। ये सीट राज्य के उत्तरी मुंबई लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस सीट पर तीन बार चुनाव हुआ है। जिसमें से एक बार कांग्रेस और दो बार बीजेपी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।
2009 विधानसभा चुनाव परिणाम
| साल | पार्टी | उम्मीदवार का नाम | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| कांग्रेस | बलदेव खोसा | 44,814 | 44.54 |
| एसएचएस | यशोधर फणसे | 32,784 | 32.58 |
| एसपी | चंगेज़ मुल्तानी | 10,622 | 10.55 |
| एमएनएस | मनीष धुरी | 9,659 | 9.59 |
2014 विधानसभा चुनाव परिणाम
| साल | पार्टी | उम्मीदवारों के नाम | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| भाजपा | भारती हेमंत लावेकर | 49,182 | 41.94 |
| कांग्रेस | बलदेव खोसा | 22,784 | 19.43 |
| एआईएमआईएम | अब्दुल हामिद शेख | 20,127 | 17.16 |
2019 विधानसभा चुनाव परिणाम
| साल | पार्टी | उम्मीदवारों के नाम | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| भाजपा | भारती हेमन्त लवेकर | 41,057 | 33.98 |
| कांग्रेस | बलदेव खोसा | 35,871 | 29.69 |
| आईएनडी | सुरेश पटेल | 32,706 | 27.07 |
2024 में क्या होगा जनता का मूड
अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि वर्सोवा विधानसभा सीट पर लगातार पिछले दो चुनाव से बीजेपी जीत रही है। वहीं 2009 में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। हालांकि 2009 में बीजेपी यहां चुनावी मैदान में नहीं थी। वहीं अगर हम पिछले दो चुनावों में इन दोनों पार्टियों की वोट प्रतिशतता को देखें तो 2014 चुनाव में कांग्रेस की वोट प्रतिशत बीजेपी के मुकाबले बेहद कम रहा। वहीं 2019 चुनाव में देखें तो कांग्रेस का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा बीजेपी से महज चार प्रतिशत मत का अंतर है। ऐसे में भले ही बीजेपी लगातार दो बार बीजेपी जीती, लेकिन कांग्रेस भी टक्कर में है। फिलहाल बता दें कि मुकाबले के दोनों ही पार्टियों ने अभी यहां से अपना उम्मीदवार नहीं घोषित किया है।
Maharashtra assembly elections 2024 versova assembly constituency profile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
12वीं बोर्ड घोटाला: छत्रपति संभाजीनगर में सीसीटीवी ने खोली पोल, 18 शिक्षक-कर्मचारी निलंबित
Feb 17, 2026 | 08:32 AMकरण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन पहुंची बॉम्बे हाई कोर्ट, पंजाबी फिल्म अनुबंध विवाद पर याचिका
Feb 17, 2026 | 08:20 AMइस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला आगे
Feb 17, 2026 | 08:15 AMकिराना दुकानों की आड़ में ड्रग्स कारोबार, पिंपरी-चिंचवड़ में 64 वर्षीय महिला भी पकड़ी गई
Feb 17, 2026 | 08:11 AMहाॅकी मैच के दौरान गोलीबारी से दहला अमेरिका, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:04 AM25 मौतों पर सख्त टिप्पणी, हाई कोर्ट बोला-रेगुलेटरी चूक और अधिकारों का उल्लंघन
Feb 17, 2026 | 08:00 AMरोहित पवार ने DGCA से मांगी प्रारंभिक रिपोर्ट, वीआरएस कंपनी पर कार्रवाई की मांग
Feb 17, 2026 | 07:52 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














