Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

साकोली विधानसभा सीट : इस बार चुनाव में दिखेगा नाना पटोले का प्रभाव या फिर बीजेपी चलेगी कोई बड़ा दांव

साकोली विधानसभा सीट पर इस बार के चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होने की पूरी संभावना है। दोनों ही यहां अपना दबदबा कायम रखने के लिए जीत के लिए पूरा जोर लगाते नजर आएंगे।

  • By रीना पंवार
Updated On: Oct 17, 2024 | 08:16 PM

(फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

भंडारा : साकोली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मध्य भारत में महाराष्ट्र राज्य के 288 महाराष्ट्र विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र भंडारा जिले में स्थित तीन निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है जो भंडारा जिले में स्थित है और भंडारा-गोंदिया संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।

सकोली पांच अन्य विधानसभा क्षेत्रों के साथ भंडारा-गोंदिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है, अर्थात् भंडारा जिले में भंडारा और तुमसर और गोंदिया जिले में गोंदिया, अर्जुनी मोरगांव और तिरोरा। वर्तमान में इस सीट से कांग्रेस के नाना पटोले विधायक हैं।

साकोली का जातीय समीकरण

सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित इस सीट पर अब तक कुल 13 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। इस सीट पर अब तक केवल दो पार्टियों का कब्जा रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक यहां कुल मतदाता की संख्या 319192 है। वहीं, एससी मतदाताओं की संख्या 59,529 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 18.65% है। ST मतदाताओं की संख्या की बात करें तो ये लगभग 23,812 है जो लगभग 7.46% हैं। वहीं, इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 3,830 जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 1.2 % है।

साकोली विधानसभा सीट का इतिहास

1962 में अस्तित्व में आई इस विधानसभा सीट पर अब तक 13 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। 2009 के चुनाव में इस सीट पर बीजेपी से नाना पटोले ने जीत हासिल की थी। हालांकि बाद में वे फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए और 2019 में हुए चुनाव में कांग्रेस की ओर से इस सीट पर जीत दर्ज की। इस दौरान 2014 के चुनाव में भी इस सीट पर बीजेपी का ही कब्जा रहा और राजेश लहानु काशीवार यहां से विधायक रहे। इस सीट पर बारी-बारी से बीजेपी और कांग्रेस पार्टी का ही कब्जा रहा है। इसके अलावा आज तक किसी तीसरे दल ने यहां से जीत हासिल नहीं की है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि यह सीट बीजेपी और कांग्रेस दोनों के ही दबदबे वाली रही है।

साकोली में अब तक किसके सिर सजा जीत का ताज

वर्ष उम्मीदवार पार्टी कुल वोट
2019 नानाभाऊ फाल्गुनराव पटोले कांग्रेस 95,208
2014 काशीवार राजेश लाहनु भाजपा 80,902
2009 नानाभाऊ फाल्गुनराव पटोले भाजपा 1,22,168
2004 सेवकभाऊ निर्धनजी कांग्रेस 57,293
1999 सेवकभाऊ निर्धनजी वाघाये कांग्रेस 48,654
1995 डॉ. हेमकृष्ण शामरावजी कपगते भाजपा 49,059
1990 हेमकृष्ण शामरावजी कपगते भाजपा 39,372
1985 कटकवार जयन्त कृष्णमुरारी कांग्रेस 29,743
1980 कटकवार जयंत कृष्णमुरारी कांग्रेस (आई) 30,953
1978 बेदरकर मदुकर तुलसीरामजी कांग्रेस (आई) 39,908
1972 मार्तंड रामाजी कपगटे इंक 34,326

क्या होगा आगे ?

इस सीट से वर्तमान में कांग्रेस के नानाभाऊ फाल्गुनराव पटोले विधायक हैं, हालांकि पिछले दो चुनावों में यह सीट बीजेपी के कब्जे में थी। इस सीट का इतिहास देखें तो हर बार विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच ही कड़ी टक्कर रहती है। दोनों ने आज तक किसी तीसरे दल या निर्दलीय सदस्य को इस सीट से विधायक नहीं बनने दिया। इस सीट के इतिहास को देखते हुए माना जा सकता है कि फिर से यहां भाजपा या कांग्रेस में से ही कोई एक जीत हासिल करेगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा इस बार यहां वापसी कर पाएगी या नहीं, या कांग्रेस फिर से सत्ता का ताज पहनेगी। ये देखना भी रोचक रहेगा कि क्या इस बार इन दोनों को दरकिनार कर कोई तीसरा दल यहां से जीत हासिल कर पाने में सफल हो पाएगा या नहीं।

Maharashtra assembly elections 2024 sakoli constituency profile

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 17, 2024 | 08:16 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections
  • Maharashtra Assembly elections 2024

सम्बंधित ख़बरें

1

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

2

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

3

कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बनाई कमेटी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.