रालेगांव विधानसभा सीट: कांग्रेस के गढ़ में BJP ने लगाई सेंध, क्या इस बार भी अशोक उइके बचा पाएंगे अपनी साख
रालेगांव विधानसभा क्षेत्र में जनता ने सबसे ज्यादा बार कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को चुना है। वहीं पिछले दो चुनाव को देखें तो यहां भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मारी है। इस सीट की हिस्ट्री देखें तो 12 बार विधानसभा चुनाव हुआ है, जिसमें से 8 बार कांग्रेस के उम्मीदवार को अपना विधायक चुना।
- Written By: साक्षी सिंह
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। निर्वाचन आयोग ने आज इसकी घोषणा कर दी। यहां चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होना है। वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर पहले से ही कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल होने वाले दलों ने भीतर ही भीतर सीटें भी तय कर ली है।
चुनाव आयोग भी महाराष्ट्र में आकर राज्य की समीक्षा कर चुका है। 288 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा- निर्देश दे दिया है। वहीं बीजेपी अपने 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर चुका है।
ये भी पढ़ें:-वणी विधानसभा सीट: BJP और कांग्रेस में होगा दिलचस्प मुकाबला, आंकड़े बता रहें किस दल को जनता देगी वोट
सम्बंधित ख़बरें
Supreme Court Verdict: SIR पर आज सुप्रीम फैसला, तय होंगी चुनाव आयोग की शक्तियां, कई राज्यों पर पड़ेगा असर
मुसलमानों के खिलाफ…नासिक TCS केस और बंगाल हिंसा पर वारिस पठान का बड़ा हमला, केंद्र सरकार से की ये अपील
सबसे बड़ी पार्टी बनकर सरकार नहीं बना पाएंगे विजय, तमिलनाडु में उलझाने वाले हैं समीकरण, किसका ‘हाथ’ थामेगी TVK
BJP को बड़ा झटका, MP के 2 सांसदों को दक्षिण में मिली करारी शिकस्त, कुरियन केरल और मुरुगन तमिलनाडु में हारे
ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगी। इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगा, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए रालेगांव विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।
1967 से अस्तित्व में है रालेगांव विधानसभा सीट
रालेगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र विधानसभा के 288 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। रालेगांव विधानसभा सीट 1967 से ही है। रालेगांव, यवतमाल जिले में स्थित सात निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह रालेगांव शहर और तालुका को कवर करता है। अनुसूचित, जनजाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। रालेगांव, कलंब और बाभुलगांव तालुका रालेगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।
यह यवतमाल-वाशिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है, जिसमें वाशिम जिले के साथ-साथ पांच अन्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल हैं, जैसे वाशिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, करंजा, यवतमाल (ST), दिग्रास और पुसाद।
कब किसने मारी बाजी
| संख्या | साल | उम्मीदवारों का नाम | चुनाव पार्टी |
|---|---|---|---|
| 1. | 1967 | एम.एन. भलावी | निर्दलीय पार्टी |
| 2. | 1972 | आनंदराव के.देशमुख | कांग्रेस |
| 3. | 1978 | सुधाकरराव बकारामजी धुर्वे | कांग्रेस |
| 4. | 1980 | गुलाबराव बाजीराव | कांग्रेस |
| 5. | 1985 | गुलाबराव बाजीराव | कांग्रेस |
| 6. | 1990 | नेताजी तनबाजी राजगडकर | जनता दल |
| 7. | 1995 | वसंत पुरके | कांग्रेस |
| 8. | 1999 | वसंत पुरके | कांग्रेस |
| 9. | 2004 | वसंत पुरके | कांग्रेस |
| 10. | 2009 | वसंत पुरके | कांग्रेस |
| 11. | 2014 | अशोक उइके | भारतीय जनता पार्टी |
| 12. | 2019 | अशोक उइके | भारतीय जनता पार्टी |
2024 में क्या होगा जनता का मूड
अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि रालेगांव विधानसभा क्षेत्र में जनता ने सबसे ज्यादा बार कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को चुना है। वहीं पिछले दो चुनाव को देखें तो यहां भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मारी है। इस सीट की हिस्ट्री देखें तो 12 बार विधानसभा चुनाव हुआ है, जिसमें से 8 बार कांग्रेस के उम्मीदवार को अपना विधायक चुना। वहीं एक बार निर्दलीय, एक बार जनता दल और पिछले दो चुनाव से भारतीय जनता पार्टी के झोली में सीट जा रहा है। वैसी रालेगांव विधानसभा चुनाव की हिस्ट्री देखें तो कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा है। ऐसे में अभी यहां से कांग्रेस के भी जीतने की चांसेस बरकरार है। हालांकि, पिछले दो चुनावों को देखें तो कांग्रेस का वोट प्रतिशत गिरता ही जा रहा है। वहीं बीजेपी की वोट प्रतिशत मजबूत है और विजयी पार्टी भी बनकर इस सीट पर उभर कर सामने आई है। ऐसे में एक बार फिर से कांग्रेस का आना मुश्किल लग रहा है । हालांकि 2024 विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चल सकेगा कि जनता का आखिर मूड क्या था।
