Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोरेगांव विधानसभा सीट: BJP और शिवसेना UBT के बीच है मुकाबले का टक्कर, विद्या ठाकुर जीतीं तो होगी हैट्रिक

गोरेगांव विधानसभा सीट पर पर  महाविकास अघाडी ने शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट और महायुति से बीजेपी को टिकट मिला है। बीजेपी ने मौजूदा विधायक विद्या ठाकुर को एक बार फिर से टिकट दिया है। शिवसेना यूबीटी ने समीर देसाई को उम्मीदवार बनाया है।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Oct 31, 2024 | 04:03 PM

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बाकी है। यहां चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होना है। वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर पहले से ही कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों ने सीटें भी तय कर ली है।

288 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा- निर्देश दे दिया है। वहीं बीजेपी अपने 148 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर चुका है। कांग्रेस अब तक 99 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। NCP अजित पवार ने 51 कैंडिडेट और NCP शरद पवार 83 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। वहीं उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने 80 उम्मीदवारों और शिंदे गुट की शिवसेना 65 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।

ये भी पढ़ें:-मलाड पश्चिम विधानसभा सीट: चौथी बार जीत की पताका लहराएंगे कांग्रेस के असलम शेख या फिर BJP देगी मात, टक्कर का है मुकाबला

सम्बंधित ख़बरें

संपादकीय: केरल में वाम मोर्चा को BJP की चुनौती

बेलसंड विधानसभा सीट: राजद-जदयू के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई, बाढ़-बेरोजगारी बनेंगे चुनावी मुद्दे

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगी। इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगा, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए मलाड पश्चिम विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।

1978 से अस्तित्व में है गोरेगांव विधानसभा सीट

गोरेगांव विधानसभा सीट 1978 से अस्तित्व में है। गोरेगांव निर्वाचन क्षेत्र मुंबई उपनगरीय जिले में स्थित 26 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। गोरेगांव मुंबई उपनगरीय जिले और मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट पर अब तक 10 बार चुनाव हो चुका है। यहां सबसे ज्यादा शिवसेना का दबदबा रहा है। इसके बाद बीजेपी की। वहीं कांग्रेस महज एक बार ही इस सीट पर जीत हासिल कर पाई है।

कब किसने मारी बाजी

संख्या साल उम्मीदवारों के नाम उम्मीदवारों के नाम
1. 1978 पद्माकर सामंत जनता पार्टी
2. 1980 सी. एम. शर्मा कांग्रेस
3. 1985 मृणाल गोरे जनता पार्टी
4. 1990 सुभाष देसाई शिवसेना
5. 1995 नंदकुमार काले शिवसेना
6. 1999 सुभाष देसाई शिवसेना
7. 2004 सुभाष देसाई शिवसेना
8. 2009 सुभाष देसाई शिवसेना
9. 2014 विद्या ठाकुर भाजपा
10. 2019 विद्या ठाकुर भाजपा

2024 में क्या होगा जनता का मूड

अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि 1978 से गोरेगांव विधानसभा सीट पर  सबसे ज्यादा बार शिवसेना जीती है। वहीं लगातार पिछले दो बार से बीजेपी जीत रही है। इस बार सीट पर  महाविकास अघाडी ने शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट और महायुति से बीजेपी को टिकट मिला है यानी मुकाबला शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट और बेजेपी के बीच है।

ये भी पढ़ें:-चारकोप विधानसभा सीट: BJP चौका लगाने को तैयार, कांग्रेस भी खाता खोलने को होगी बेकरार

बता दें कि बीजेपी ने मौजूदा विधायक विद्या ठाकुर को एक बार फिर से टिकट दिया है। वहीं शिवसेना यूबीटी ने समीर देसाई को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में अगर जनता के मूड की बात करें तो जिस हिसाब से दो बार से बीजेपी के उम्मीदवार जीतते आ रहे हैं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक बार फिर से बीजेपी यहां एक बार फिर से विजयी पताका लहरा सकती है। वहीं समीर देसाई कमजाेर साबित हो सकते हैं।

Maharashtra assembly elections 2024 goregaon assembly constituency profile

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 31, 2024 | 03:02 PM

Topics:  

  • Assembly Election
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.