Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धुले शहर विधानसभा सीट : 2014 में BJP तो 2019 में AIMIM ने मारी बाजी, जानिए इस बार के समीकरण

महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जाएगी। चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। धुले शहर सीट पर अब तक कुल तीन बार विधानसभा चुनाव हुए हैं जिनमें से तीनों बार यहां अलग-अलग पार्टी का कब्जा रहा है।

  • By रीना पंवार
Updated On: Oct 12, 2024 | 08:26 PM

(फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

धुले : धुले शहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिमी भारत में राज्य के धुले जिले में स्थित महाराष्ट्र विधान सभा के पांच निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह विधान सभा क्षेत्र धुले लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ पांच अन्य विधान सभा क्षेत्रों, अर्थात् धुले जिले में धुले ग्रामीण और सिंदखेड़ा और नासिक जिले में मालेगांव सेंट्रल, मालेगांव बाहरी और बगलान का एक हिस्सा है। इस सीट परवर्तमान विधायक (AIMIM)ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के शाह फारूक अनवर हैं।

धुले शहर विधानसभा सीट सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह धुले जिले में स्थित है और धुले संसद सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। 2008 में धुले विधानसभा निर्वाचन को धुले शहर और धुले ग्रामीण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रूप में स्थापित कर दिया गया।

धुले शहर का जातीय समीकरण

सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित इस सीट पर अब तक कुल 3 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। इस सीट पर तीनों बार अलग-अलग पार्टियों का कब्जा रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक यहां कुल मतदाता की संख्या 311854 है। वहीं, एससी मतदाताओं की संख्या 30,655 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 9.83% है। ST मतदाताओं की संख्या की बात करें तो ये लगभग 13,628 है जो लगभग 4.37% हैं। वहीं, इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 67,672 जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 21.7 % है।

धुले शहर विधानसभा सीट का इतिहास

2008 में अस्तित्व में आई इस विधानसभा सीट पर अब तक तीन बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। 2009 के चुनाव में इस सीट पर लोकसंग्राम पार्टी के अनिल अन्ना गोटे ने जीत हासिल की। अनिल अन्ना गोटे ने 2014 के चुनाव में फिर से इस सीट पर जीत दर्ज की लेकिन इस बार उन्होंने यह जीत बीजेपी की ओर से दर्ज की। 2019 में हुए चुनाव में इस सीट पर AIMIM के शाह फारूक अनवर ने जीत हासिल की और अनिल गोटे के विजयरथ के रोक दिया।

धुले शहर में अब तक किसके सिर सजा जीत का ताज

वर्ष               उम्मीदवार                 पार्टी                   कुल वोट
2019       शाह फारुक अनवर      AIMIM                  46679
2014       अनिल अन्ना                   बीजेपी                     57780
2009      अनिल अन्ना गोटे        लोकसंग्राम पार्टी          59576

क्या होगा आगे ?

इस सीट पर फिलहाल किसी पार्टी का भी दबदबा नहीं है। हालांकि ऐसा माना जा सकता है कि दो बार यहां से विधायक रह चुके अनिल अन्ना गोटे की इस निर्वाचन क्षेत्र पर मजबूत पकड़ है। 2019 के चुनाव में गोटे 42432 (26.3%) वोट के साथ यहां से तीसरे नम्बर पर रहे थे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या अपने विजय अभियान को जारी रखते हुए AIMIM फिर से इस सीट पर वापसी कर पाएगी या नहीं।

Maharashtra assembly elections 2024 dhule city constituency profile

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 12, 2024 | 08:24 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

2

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

3

कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बनाई कमेटी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.