(डिज़ाइन फोटो)
देगलुर:महाराष्ट्र में एक बार फिर विधानसभा की चुनावी महाभारत का जयघोष होने को है। इस रण में हर सियासी योद्धा उतरने को तैयार हैं। लेकिन इस बार युद्ध की यह बाजी किसके हाथ आएगी और कौन सत्ता के सिंहासन पर आसीन होगा इसके लिए जद्दो-जेहद शुरू है। इस बाबत सियासी दल और सियासतदान रणनीति तैयार करने में और जनता को साधने में जुट गए हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव कि इस कड़ी में हम आपको राज्य के सभी विधानसभा सीटों के बारे जानकारी दे रहे हैं। इसी क्रम में आज हम नांदेड़ जिले के देगलुर विधानसभा सीट के बारे में बात करेंगे।नांदेड़ जिले की 11 विधानसभा सीटें हैं, किनवाट, हडगांव, लोहा, नांदेड़ उत्तर, नांदेड़ दक्षिण, लोहा, देगलुर, देगलुर और मुखेड।
हालांकि जहां महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक खेला शुरू है। वहीं राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग करने वाले दो विधायकों पर कांग्रेस ने बीते 30 अगस्त को निलंबित कर दिया। पार्टी ने नांदेड़ जिले के देगलुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक जितेश अंतापुरकर को निलंबित किया है। कांग्रेस के निलंबित करने के कुछ ही घंटे बाद जितेश बीजेपी में शामिल हो गए। वे भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता अशोक चव्हाण के करीबी माने जाते हैं।
ऐसा माना जा रहा था कि अशोक चव्हाण ही बीजेपी में उनकी एंट्री का गेटपास बनेंगे। अशोक चव्हाण खुद कभी कांग्रेस में हुआ करते थे। महाराष्ट्र कांग्रेस में उनका अलग ही रुतबा था पर उन्होंने इसी साल फरवरी में पार्टी से राहें अलग कर लीं और बीते 13 अगस्त को बीजेपी का हिस्सा बन गए।
देगलुर विधानसभा क्षेत्र महाराष्ट्र के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह विधानसभा सीट नांदेड जिले के अंतर्गत आती है और नांदेड़ संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यहां अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 65,593 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 22.24% है। वहीं अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की बात करें तो यह संख्या लगभग 24,420 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार 8.28% है।
यहां पढ़ें – डोंबिवली विधानसभा सीट: हर बार लगातार जीत रहा बीजेपी उम्मीदवार
अब अगर मतदाता सूची विश्लेषण पर एक नजर डालें तो देगलुर विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 33,917 है जो मतदाता सूची के अनुसार लगभग 11.5% है। वहीं ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 2,32,554 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 78.85% है। इसके साथ ही शहरी मतदाताओं संख्या करीब 62,378 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार करीब 21.15% है।
साल 2019 के संसदीय चुनाव पर एक नजर देखें तो देगलुर विधानसभा के कुल 294932 मतदाता हैं और यहां मतदान केंद्रों की संख्या 346 हैं। वहीं साल 2019 के विधानसभा चुनाव में देगलुर विधानसभा के मतदाता प्रतिशत पर 60.4% रहा था।
| उम्मीदवार | दल | वोट | वोट% |
| अंतापुरकर रावसाहेब जयवंता | कांग्रेस | 89407 | 50.2 |
| सबने सुभाष पिराजिराव | एसएचएस | 66974 | 37.6 |
| रामचंद्र गंगाराम भारंडे | वीबीए | 12057 | 6.81 |