- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mahagaon Horticulture Scheme Scam Beneficiaries Fraud Agriculture Department
महागांव कृषि विभाग की फल उद्यान योजना की खुली पोल, पात्र लाभार्थी योजना से वंचित
Maharashtra Agriculture News: महागांव में कृषि विभाग की फल उद्यान योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप हो रहा है। पात्र किसान लाभ से वंचित है और अपात्रों को लाभ देन वाले दलाल सक्रिय है।
- Written By: आंचल लोखंडे

महागांव कृषि विभाग की फल उद्यान योजना की खुली पोल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mahagaon Horticulture Scam: सरकार किसानों को अतिरिक्त लाभ देने के उद्देश्य से फल उद्यान योजना चला रही है। इस योजना का लाभ पात्र किसानों को मिलना अनिवार्य है, लेकिन महागांव तालुका कृषि विभाग द्वारा वित्तीय लेन-देन के आधार पर ऐसे किसानों को लाभ दिए जाने का आरोप है जिनके पास सिंचाई की कोई सुविधा ही नहीं है। तालुका के पात्र किसानों का आरोप है कि इस योजना में लाखों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। इस मामले की जांच की मांग लगातार उठ रही है।
महागांव तालुका कृषि विभाग पहले भी कई विवादों में रहा है। विभाग की ओर से किसानों के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाएँ शुरू तो की जाती हैं, लेकिन आरोप है कि तालुका कृषि अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी, कृषि सहायक और कृषि पर्यवेक्षक कुछ अपात्र किसानों से रिश्वत लेकर योजनाओं के लाभ को मोड़ देते हैं। यह भी सामने आया है कि जिन किसानों के पास कुआँ, बोरवेल या किसी भी प्रकार की सिंचाई सुविधा नहीं है, उन्हें भी उद्यान योजना का लाभ देते हुए रिकॉर्ड तैयार किया गया है। इससे वास्तविक पात्र किसान योजना से वंचित रह गए हैं।
लगाने पड़ रहे कृषि विभाग के चक्कर
सरकार द्वारा किसानों को ट्रैक्टर देने की योजना भी चलाई जा रही है, लेकिन कई किसानों का आरोप है कि कृषि विभाग के कुछ कर्मचारियों ने उनसे हज़ारों रुपये वसूले। एक ओर विभाग की योजनाएँ छोटे एवं सीमांत किसानों के आर्थिक उत्थान के लिए हैं, लेकिन दूसरी ओर दलालों के माध्यम से ये योजनाएं अपात्र लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं। इस कारण पात्र किसानों को योजना के लिए कृषि विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आरटीई छात्रों से अवैध फीस वसूली की शिकायतें तेज, अमरावती में निजी स्कूलों पर शुल्क लेने के आरोप
चिखलदरा में एसटी चालक पर हमला, आरोपी को कोर्ट ने ठहराया दोषी, 10 साल पुराना मामला
संगमनेर जल संकट पर सख्त हुए विखे पाटिल, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
अकोला में 79 नए पुलिस सिपाहियों की नियुक्ति, पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के हाथों हुआ नियुक्ति पत्र वितरण
जब उद्यान योजना का लाभ लेने वाले किसानों का स्थल निरीक्षण किया गया, तो अधिकांश स्थानों पर बाग या उद्यान दिखाई नहीं दिया। बताया गया कि काली (दौ.) मंडल में उद्यान योजना केवल नाम मात्र की है। अपात्र लोगों को लाभ देने से कृषि विभाग के लाखों रुपये पानी में बह गए हैं।
विभाग में दलाल सक्रिय
महागांव शहर के एक कृषि केंद्र में नंदू नामक कर्मचारी (दलाल) के माध्यम से किसानों से अनैतिक लेन-देन किए जाने की चर्चा है। बताया जाता है कि उसी के माध्यम से फर्जी उद्यान योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। यदि वरिष्ठ स्तर से लाभार्थियों की जांच की जाए, तो कृषि विभाग के कई अधिकारियों का खुलासा होना तय है। उद्यान योजना के लाभार्थियों की सूची नवभारत के पास उपलब्ध है और जल्द ही लाभ लेने और दिलाने वालों का पर्दाफाश होगा।
ये भी पढ़े: MBBS दाखिले के नाम पर 35 लाख की ठगी, घाटंजी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज
कृषि विभाग का स्थानीय कार्यालय रामभरोसे चलता दिखाई देता है। किसान योजनाओं के लाभ के लिए बार-बार चक्कर लगाते हैं, लेकिन कार्य समय में भी कर्मचारी कार्यालय में मौजूद नहीं होते। इससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है।
Mahagaon horticulture scheme scam beneficiaries fraud agriculture department
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bakrid Outfit 2026: बकरीद पर नजाकत और क्लास के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग ड्रेसेस, लगेंगी बला की खूबसूरत
May 18, 2026 | 05:45 PMपालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
May 18, 2026 | 05:45 PMगले में प्याज की माला पहन समृद्धि महामार्ग पर उतरे अंबादास दानवे, टायर जलाकर रोका रास्ता, जानें क्या है मांगे?
May 18, 2026 | 05:44 PMराजस्थान में जल्द निकलेगी 9 हजार सरकारी भर्तियां, युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका
May 18, 2026 | 05:42 PMBakrid 2026 Date: कब है बकरीद 2026? यहां जानिए सही तारीख और त्योहार का महत्व
May 18, 2026 | 05:32 PMसरकारी योजनाओं का लाभ उठाना है, तो फॉर्मर ID जरूरी; जानिए घर बैठे कैसे बनवाएं ID
May 18, 2026 | 05:31 PMमुंबई के 79 पार्षदों की कुर्सी खतरे में? चुनाव को अदालत में चुनौती, RTI के इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 05:26 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














