Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai Local Train: पनवेल-कर्जत रेल कॉरिडोर 98% पूरा, मुंबई लोकल को जल्द मिलेगी नई लाइफलाइन

Mumbai Local Train Update: मुंबई लोकल के पनवेल-कर्जत रेल कॉरिडोर का 98% निर्माण कार्य पूरा। 2,782 करोड़ की इस परियोजना से कल्याण मार्ग का दबाव घटेगा और यात्रियों को नया वैकल्पिक रूट मिलेगा।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 07, 2026 | 04:35 PM

मुंबई लोकल (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Local Train Update Panvel Karjat Corridor: मुंबई लोकल रेल नेटवर्क को नई लाइफलाइन देने वाला बहुप्रतीक्षित पनवेल-कर्जत रेल कॉरिडोर अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। मुंबई रेल विकास कार्पोरेशन के अनुसार 2,782 करोड़ रुपए की इस परियोजना का 98 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। नौ बड़े पुल, तीन सुरंगें और आधुनिक स्टेशन तैयार होने के साथ ही परिचालन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। परियोजना शुरू होने पर कल्याण मार्ग पर बढ़ते रेल दबाव में कमी आएगी।

साथ ही मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट 3 के तहत बन रही 29.6 किलोमीटर लंबी दोहरी नई रेल लाइन से नवी मुंबई, रायगढ़ और कर्जत के बीच कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी। एमआरवीसी अधिकारियों के मुताबिक परियोजना के लिए आवश्यक सभी भूमि का अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। वन विभाग की मंजूरी सहित सभी महत्वपूर्ण वैधानिक मंजूरियां भी प्राप्त हो चुकी हैं।

ट्रैक जोड़ने का काम भी लगभग हो चुका है पूरा

इसके साथ ही अधिकांश प्रमुख सिविल कार्यों को अंतिम रूप दे दिया गया है। परियोजना के तहत सभी नौ प्रमुख पुल, 35 छोटे पुल, 16 अंडरब्रिज, पांच ओवरब्रिज, तीन सुरंगें और कर्जत रेल फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो चुका है। पनवेल रेल फ्लाईओवर का कार्य अंतिम चरण में है। वहीं मोहापे और किरावली के ओवरब्रिज जनता के उपयोग के लिए खोल दिए गए हैं। स्टेशन अवसंरचना का विकास भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई मे दिखा प्राचीनता एवं आधुनिकता का संगम, ‘The Gold Dynasty Exhibition’ में दिखी कला-संस्कृति की परंपरा

पुणे रेव पार्टी पर क्राइम ब्रांच का छापा; तीन नाबालिग समेत 156 रईसजादे हिरासत में, जानें कैसे हुआ भंडाफोड़?

महाराष्ट्र में 48 घंटे में मानसून की दस्तक: विदर्भ-पश्चिम महाराष्ट्र में येलो अलर्ट, 11 जून तक झमाझम बारिश

नागपुर: दूर हुआ मिहान सेज का ‘ब्लैकआउट’! पटरी पर लौटीं औद्योगिक गतिविधियां, कंपनियों को मिली बड़ी राहत

पनवेल, चिखले और मोहापे रेलवे स्टेशनों की इमारतें तैयार होकर सिस्टम इंस्टॉलेशन के लिए सौंप दी गई हैं। चौक और कर्जत स्टेशनों पर निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। यहां प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, सीढ़ियां और अन्य यात्री सुविधाएं लगभग तैयार हो चुकी है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रैक जोड़ने का काम लगभग पूरा हो गया है, जबकि सिग्नलिंग और दूरसंचार प्रणाली का कार्य भी उन्नत चरण में पहुंच चुका है, मोहापे और चौक स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के लिए फैक्ट्री एक्सेप्टेंस टेस्ट सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:- पनवेल स्टेशन के पास टला बड़ा रेल हादसा: एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आईं दो लोकल ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप

यात्रियों को मिलेगा वैकल्पिक और सुविधाजनक मार्ग

परियोजना के शुरू होने के बाद पनवेल और कर्जत के बीच एक समर्पित उपनगरीय रेल संपर्क उपलब्ध होगा। इससे यात्रियों को कल्याण जंक्शन होकर यात्रा करने के बजाय एक वैकल्पिक और सुविधाजनक मार्ग मिलेगा। रेलवे का मानना है कि नई लाइन से यात्रा समय में कमी आएगी, परिचालन क्षमता बढ़ेगी और उपनगरीय रेल नेटवर्क को अधिक लचीलापन मिलेगा।

आवासीय औद्योगिक क्षेत्रों को भी नई गति

यह कॉरिडोर नवी मुंबई, कर्जत और आसपास विकसित हो रहे आवासीय तथा औद्योगिक क्षेत्रों को भी नई गति देगा। साथ ही मुंबई महानगर क्षेत्र में प्रस्तावित प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं से पहले क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अधिकारियों के अनुसार परियोजना के पूर्ण होने के साथ ही मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क को एक नई लाइफलाइन मिलेगी और भविष्य की बढ़ती यात्री मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

Local mumbai panvel karjat rail corridor 98 percent work completed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 07, 2026 | 04:35 PM

Topics:  

  • Indian Railways
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • train

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.