पनवेल स्टेशन के पास टला बड़ा रेल हादसा: एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आईं दो लोकल ट्रेनें, यात्रियों में हड़कंप

Navi Mumbai News: नवी मुंबई के पनवेल स्टेशन के पास हार्बर लाइन पर एक ही ट्रैक पर दो लोकल ट्रेनें आमने-सामने आ गईं। मोटरमैन की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा टला, लेकिन रेल ट्रैफिक ठप होने से यात्री परेशान
A major accident was averted near Panvel station on the Harbour line as two local trains came face-to-face on the same track. Train services were halted, causing commuter chaos.
पनवेल रेलवे स्टेशन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Panvel Railway Station: पनवेल रेलवे स्टेशन के पास हार्बर लाइन पर एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक ही ट्रैक पर दो लोकल ट्रेनें आमने-सामने आ गईं। इससे कुछ देर के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अच्छी बात ये रही कि मोटरमैन की सूझ-बूझ से एक बड़ा हादसा टल गया; लेकिन इस घटना से हार्बर लाइन पर रेल ट्रैफिक पूरी तरह से रुक गया और हजारों यात्रियों को बहुत परेशानी हुई।

घटना के बाद कई लोकल ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों के बीच रुक गईं। भीषण गर्मी में घंटों से ट्रेनों में फंसे यात्रियों का सब्र जवाब दे गया। कुछ यात्री तो ट्रेन से उतरकर सीधे पटरियों पर चलने लगे। क्योंकि उन्हें रेलवे प्रशासन से कोई साफ जानकारी नहीं मिली।

रेलवे प्रशासन की आलोचना, जांच शुरू

उक्त घटना की वजह से पनवेल जाने वाली लोकल में सवार महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक, सभी को अपनी जान हथेली पर रखकर लोकल ट्रेनें से नीचे उतर कर चलना पड़ा। बता दें कि पनवेल स्टेशन इलाके में चल रहे डेवलपमेंट, ब्यूटीफिकेशन और अलग-अलग कंस्ट्रक्शन के कामों की वजह से यात्रियों की परेशानी पहले ही चरम पर पहुंच गई है। यात्रियों को स्टेशन में घुसने, प्लेटफार्म बदलने और बाहर निकलने के लिए हर दिन कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, ऐसे में इस घटना ने यात्रियों के जख्मों पर नमक छिड़क दिया है।

जिसे लेकर यात्रियों ने गुस्से भरे शब्दों में रेलवे प्रशासन की कड़ी आलोचना की। दो लोकल ट्रेनों के एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आने की घटना को गंभीरता से लेते हुए रेलवे प्रशासन ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि दोनों लोकल ट्रेनें एक ही ट्रैक पर कैसे आ गई? हालांकि इस घटना ने एक बार फिर हार्बर लाइन पर यात्रियों का गुस्सा बढ़ा दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com