नागपुर: दूर हुआ मिहान सेज का ‘ब्लैकआउट’! पटरी पर लौटीं औद्योगिक गतिविधियां, कंपनियों को मिली बड़ी राहत
Nagpur Power Supply Restored: नागपुर मिहान सेज में पिछले तीन दिनों से जारी बिजली संकट शनिवार दोपहर समाप्त हो गया। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद उद्योगों में उत्पादन व कार्यालयीन कार्य फिर शुरू हो गए।
- Written By: अंकिता पटेल
मिहान सेज, बिजली संकट, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Industries Electricity Crisis: देश के महत्वाकांक्षी बहुआयामी औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक हब मिहान सेज में पिछले तीन दिनों से छाया बिजली संकट शनिवार को 12 बजे के बाद समाप्त हो गया। बिजली आपूर्ति बहाल होने के साथ ही मिहान सेज में संचालित अनेक कंपनियों में उत्पादन और कार्यालयीन गतिविधियां दोबारा शुरू हो गईं। जिन इकाइयों में कामकाज प्रभावित हुआ था, वहां कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए, जिससे उद्योग जगत ने राहत की सांस ली।
उद्योग जगत के लिए चिंता का विषय
हालांकि बिजली बहाली से तत्काल संकट टल गया है, लेकिन इस घटना ने मिहान जैसी महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजना की आधारभूत संरचना और समन्वय व्यवस्था पर कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं, निवेश आकर्षित करने और उद्योगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच बिजली आपूर्ति बाधित रहना उद्योग जगत के लिए चिंता का विषय बन गया है।
मिहान में गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए चल रही खुदाई के दौरान भूमिगत बिजली केबल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके चलते मिहान सेज परिसर की बिजली आपूर्ति ठप घड़ गई। बिजली बाधित होने से कई कंपनियों के काम प्रभावित हुए।
सम्बंधित ख़बरें
यह तो एक झांकी है, अभी 2 और बाकी हैं…संविधान चौक पर छात्रों का उत्साह, इस्तीफे की खबर के बाद मनाया जश्न
पंढरपुर कॉरिडोर से आसान होंगे विठ्ठल दर्शन, सीएम फडणवीस ने महापूजा के बाद किया बड़ा ऐलान
नागपुर में थमी बारिश, 24 घंटे में 5.4 डिग्री चढ़ा पारा; उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
बैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
बिजली बहाल होने से उद्योगों को राहत, समन्वय पर जोर
बिजली संकट के कारण कई कंपनियों ने शुक्रवार को भी कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया था। उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि बिजली बहाल होने से तत्काल राहत मिली है।
यह भी पढ़ें:-हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: मिलिंद गृहनिर्माण सोसायटी चुनाव को मिली हरी झंडी, तय कार्यक्रम के अनुसार हुआ मतदान
लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और सुरक्षा प्रबंधन की आवश्यकता है। शुक्रवार को छुट्टी दिये जाने के चलते एमआरओ का काम पूरी तप पड़ गया था, लेकिन इसके बदले कर्मचारियों को शनिवार को बुलाया गया था। कामगारों ने शनिवार को अतिरिक्त कार्य किया।
