-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Latur »
- Latur Person Committed Suicide Accused Of Being A Pakistani
पाकिस्तानी होने का लगा आरोप तो लातूर के व्यक्ति ने की आत्महत्या, पत्नी ने किया सनसनीखेज खुलासा, मामला दर्ज
- Written By: आकाश मसने
लातूर में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की पत्नी ने दावा किया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर पाकिस्तानी होने का आरोप लगाया था।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
लातूर: पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का कहा है। इसके बाद कई पाकिस्तानी नागरिक देश छोड़ कर जा रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र के लातूर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लातूर में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की पत्नी ने दावा किया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर पाकिस्तानी होने का आरोप लगाया था और घटना से एक दिन पहले उसके साथ मारपीट की थी। एक अधिकारी ने बताया कि शहर के एमआईडीसी पुलिस थाने में सोमवार शाम को प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है।
धाराशिव के बैंक में काम करती है पत्नी
लातूर शहर के निवासी आमिर गफूर पठान (30) ने 4 मई की शाम को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी समरीन आमिर पठान पड़ोसी जिले धाराशिव में एक निजी बैंक में उप प्रबंधक के रूप में काम करती है। समरीन ने अपनी शिकायत में कहा कि जब वह शाम को बस से लौटती थी तो उसके पति उसे स्कूटर पर लेने आते थे।
सम्बंधित ख़बरें
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
ठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
मध्य रेल ने कबाड़ बेचकर कमाए 202.55 करोड़ रुपये! जानें क्या है जीरो स्क्रैप मिशन
समरीन रोज की तरह जब 3 मई को वह लातूर शहर में बस से उतरी और अपने पति को फोन किया तो उसने सुना कि पठान किसी से विनती कर रहा था कि वह उसे न मारे। समरीन ने अपनी शिकायत में कहा कि बाद में पठान उसे संविधान चौक पर फटी हुई शर्ट में मिली।
मृतक की पत्नी समरीन बोली- पति के साथ हुई मारपीट
समरीन जब घर पहुंची तो उसके पति आमिर गफूर पठान ने बताया कि जब वह उसका इंतजार कर रहा था तो एक अज्ञात व्यक्ति कार से उतरा और उस पर कश्मीर और पाकिस्तान से होने का आरोप लगाया और उसके साथ मारपीट की।
समरीन आमिर पठान ने शिकायत में दावा किया कि हमलावर ने खुद को पत्रकार बताया और उसके पति को पाकिस्तानी नागरिक बताते हुए उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
सोलापुर में अवैध देहव्यवसाय के अड्डे पर पुलिस का छापा, 2 लड़कियों को छुड़ाया
आमिर की पत्नी समरीन ने अपनी शिकायत में बताया कि 4 मई को जब वह और परिवार के अन्य सदस्य अपने इलाके में आयोजित एक शादी समारोह से घर लौटे तो उन्होंने घर का मेन गेट खुला दिखा और उसका पति बेडरूम में छत से लटका हुआ था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Latur person committed suicide accused of being a pakistani
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
Aug 09, 2026 | 09:02 PMजो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
Aug 09, 2026 | 08:30 PMएयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा एक्शन! डोप टेस्ट के बाद AAIB करेगी दोबारा जांच, दोनों पायलटों पर गिरी गाज
Aug 09, 2026 | 08:30 PMExplainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
Aug 09, 2026 | 08:27 PMराजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
Aug 09, 2026 | 08:19 PMठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
Aug 09, 2026 | 08:18 PM15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
Aug 09, 2026 | 08:02 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM











