Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लातूर में रिश्तों का कत्ल, दिव्यांग बेटी से दरिंदगी करने वाला पिता गिरफ्तार, इलाके में भारी रोष

Disabled Girl Assault: लातूर के जलकोट में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग दिव्यांग बेटी के साथ अमानवीय कृत्य किया। बेटी के गर्भवती होने के बाद हुआ खुलाया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: May 03, 2026 | 08:17 PM

पुलिस स्टेशन जलकोट (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Latur Crime News: महाराष्ट्र के लातूर जिले के जलकोट तालुका से एक ऐसी अमानवीय घटना सामने आई है, जिसने पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। यहाँ पिता ने अपनी ही नाबालिग और दिव्यांग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। समाज को झकझोर देने वाली इस घटना ने स्थानीय स्तर पर भारी आक्रोश पैदा कर दिया है, क्योंकि जिस रक्षक के कंधों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वही भक्षक बन गया।

गर्भवती होने के बाद हुआ इस घिनौनी करतूत का खुलासा

इस घृणित अपराध का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित बच्ची के स्वास्थ्य में बदलाव देखे गए। मेडिकल जांच के दौरान यह चौंकाने वाली बात सामने आई कि नाबालिग लड़की लगभग 19 सप्ताह और 2 दिन की गर्भवती है। इस खुलासे के बाद मामले की गंभीरता बढ़ गई और परिवार सहित पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। शुरुआत में अज्ञात व्यक्ति पर शक जताया गया था, लेकिन पुलिस की जांच की दिशा जल्द ही घर की ओर मुड़ गई।

पुलिस की जांच और पिता का कबूलनामा

घटना के संबंध में पीड़ित बच्ची की माँ ने 17 अप्रैल को जलकोट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बारीकी से तफ्तीश शुरू की। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने बच्ची के पिता को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, तो वह टूट गया। आरोपी पिता ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने ही अपनी दिव्यांग बेटी के साथ बार-बार इस अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया था।

सम्बंधित ख़बरें

मेहनत का पैसा लौटाओ, दोषियों को जेल भेजो… संभाजीनगर में 202 करोड़ के घोटाला पीड़ितों का आमरण अनशन शुरू

संभाजीनगर मनपा में विभागों का मेगा फेरबदल, अधिकारियों पर बढ़ा अतिरिक्त बोझ, चेक पर दस्तखत के अधिकार भी बदले

ठाणे इंटरनल मेट्रो से आसान होगा सफर, मेट्रो 4, 5 और रेलवे स्टेशनों से जुड़ेगा रूट; DCM शिंदे ने दिए निर्देश

बाबा राम रहीम की तरह मोबाइल स्क्रॉल कर रहे थे पटोले… पैर धुलवाने के वीडियो पर संजय निरुपम का करारा हमला

यह भी पढ़ें: EXPLAINER: शक्ति कानून होता, तो अपराधियों में खौफ होता, क्यों उठी लागू करने की मांग? जाने क्या है शक्ति कानून

आरोपी गिरफ्तार और कानूनी कार्रवाई शुरू

जलकोट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की संबंधित धाराओं और बाल लैंगिक अत्याचार प्रतिबंधक कानून (POCSO) के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की देखरेख में जारी है, ताकि पीड़ित मासूम को कड़ी सजा के माध्यम से न्याय दिलाया जा सके।

Latur crime news father arrested for assaulting disabled daughter 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2026 | 08:16 PM

Topics:  

  • Latur Crime
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.