Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Latur Latest News: ट्रक को कार ने मारी टक्कर, 4 की मौत, लातूर में भीषण सड़क हादसा

  • Author By Amit Shamdiwal | published By navabharat |
Updated On: Mar 07, 2026 | 03:29 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Latur Latest News: औसातुलजापुर हाईवे पर शुक्रवार रात 1015 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार कार ने एक ट्रक और कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. कार में बैठे युवा कुछ काम से लातूर आए थे. काम खत्म करने के बाद उन्होंने शिवली में भोजन किया और इसके बाद एक मित्र को छोड़ने के लिए औसा की ओर जा रहे थे.

हादसे के समय, औसा के पास एक होटल के सामने कार ने लकड़ी से भरे ट्रक और कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि लाकड़ी से भरा ट्रक लगभग 100 फीट तक जाकर पलट गया, जबकि कार सड़क किनारे जा पलट गई. इस हादसे में मृतकों की पहचान धनराज जाधव, आबासाहब सालुंके, शुभम पाटिल और किसन सालुंके के रूप में हुई. घायलों में जयहिंद जाधव और विनायक हालदर शामिल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही औसा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की.

सम्बंधित ख़बरें

Akola News: गुंठेवारी व गांवठाण क्षेत्रों को पीएम आवास योजना का लाभ देने के निर्देश

Gadchiroli Protest: ओबीसी जातिवार जनगणना की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन

Rohit Shetty House Firing Case: एक और आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद

Nagpur Holi Celebration: देवेंद्र गोडबोले ने मित्र मंडली के साथ खेली रंगोत्सव की होली

Latur ausa highway car truck container accident four dead

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 07, 2026 | 02:42 PM

Topics:  

  • Accident
  • Akola News
  • Latur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.