अकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
Akola Murder Crime News: अकोला के अलंकार मार्केट क्षेत्र में युवक की चाकू मारकर हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार किया। घरेलू विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है।
- Written By: अंकिता पटेल
अकोला हत्या, रामदासपेठ थाना,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Akola Murder Domestic Dispute: अकोला रामदासपेठ पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अलंकार मार्केट परिसर में 15 मई की रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की घटना सामने आयी थी। जनता बैंक की गली में हुई इस वारदात में मृतक की पहचान राहुल सारसर (27), निवासी विजय नगर, अकोला के रूप में हुई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के चलते यह हत्या हुई। आरोपी बादशाह पारोचे (39), निवासी विजय नगर, अकोला ने धारदार चाकू से राहुल पर हमला किया। अचानक हुए इस हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा।
नागरिकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रामदासपेठ पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बादशाह पारोचे को गिरफ्तार कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर कल होगा जिला सहकारी बैंक चुनाव का मतदान, 12 सीटों पर 31 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 5 तारिख को
बिश्नोई गैंग से धमकियों के बीच कांग्रेस नेता साजिद पठान बोले, राजनीतिक दुश्मनी के कारण बनाया जा रहा निशाना
ठाकरे के रामरक्षा आंदोलन पर संजय शिरसाट का तंज, बोले- राजनीतिक लाभ के लिए अब याद आ रही हनुमान चालीसा
छत्रपति संभाजीनगर के 23 पार्षदों पर लटकी अयोग्यता की तलवार, चुनावी शिकायतों की फाइलें फिर से खुलेंगी
आसपास लगे फुटेज की हो रही जांच
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि अन्य आरोपियों की पहचान की जा सके। इस तरह रामदासपेठ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश युद्ध स्तर पर जारी है।
यह भी पढ़ें:-अकोला में घरेलू विवाद बना खूनी, मामूली विवाद में पत्नी की हत्या, अकोला में पति गिरफ्तार
यह घटना स्थानीय स्तर पर रिश्तेदारी विवाद से उपजी हिंसा का परिणाम बताई जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को कानून के अनुसार कठोर सजा दिलाई जाएगी।
