Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लातूर में HIV पीड़ित नाबालिग से दुष्कर्म, शेल्टर होम के संस्थापक समेत 5 गिरफ्तार

Latur News: महाराष्ट्र के लातूर जिले में आश्रय गृह में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें सेवालय के संस्थापक और अधीक्षक भी शामिल हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 27, 2025 | 07:34 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Latur Crime News: महाराष्ट्र के लातूर शहर में आश्रय गृह (shelter home) में HIV संक्रमित नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सत्र न्यायालय ने मुख्य आरोपी को रविवार को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने आरोपी अमित अंकुश वाघमारे को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

लातूर जिले के एक बाल आश्रय गृह में लड़की के साथ कथित तौर पर दो साल तक दुष्कर्म किया गया और उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया गया। मामले में अब तक आश्रय गृह के संस्थापक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

धाराशिव में दर्ज हुआ था मामला

लड़की द्वारा उसके गृह जिले धाराशिव के ढोकी थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, ये घटनाएं 13 जुलाई 2023 से इस साल 23 जुलाई के बीच हासेगांव स्थित एचआईवी संक्रमित बच्चों के आश्रय गृह सेवालय में हुईं।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती: मोटरसाइकिल पर सवार कपल को रोका, युवक के सामने युवती संग किया दुष्कर्म, 5 गिरफ्तार

दुबई की जंग से बचकर मुंबई लौटा युवक, एयरपोर्ट के बाहर ‘नकली पुलिस’ ने सरेआम लूटे 53 हजार रुपए

समृद्धि महामार्ग पर संदिग्ध मामला, एंबुलेंस से मिला 35 वर्षीय युवक का शव; जालना टोल पर मामले का खुलासा

GST चेकिंग के नाम पर डकैती! ‘फर्जी GST ऑफिसर’ बनकर ट्रकों को लूटने वाला गिरोह पकड़ाया, UP पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस के अनुसार, आश्रय गृह के एक कर्मचारी ने लड़की के साथ कथित तौर पर 4 बार दुष्कर्म किया। शेल्टर होम प्रबंधन ने उसकी कोई मदद नहीं की और यहां तक कि अधिकारियों के लिए उसके द्वारा लिखा गया पत्र भी फाड़ दिया गया।

बिना सहमति के कराया गर्भपात

पुलिस ने पहले बताया था कि जब वह बीमार पड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में पता चला कि वह 4 महीने की गर्भवती है, जिसके बाद आरोपी ने उसकी सहमति के बिना एक डॉक्टर से गर्भपात करवा दिया।

यह भी पढ़ें:- 26 लाख ‘लाडकी बहनों’ को नहीं मिलेगा पैसा, मंत्री अदिति तटकरे ने किया बड़ा खुलासा

ये पांच आरोपी गिरफ्तार

सेवालय के संस्थापक रवि बापटले, इसकी अधीक्षक रचना बापटले, कर्मचारी रानी वाघमारे और पूजा वाघमारे को शुक्रवार को मामले में गिरफ्तार किया गया और शनिवार को सत्र अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 28 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि अमित वाघमारे को रविवार को सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि चूंकि सभी पांचों आरोपियों की पुलिस हिरासत सोमवार (28 जुलाई) को समाप्त हो रही है, इसलिए उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। इस बीच, पुलिस ने बताया कि उस अस्पताल के संबंध में जांच की जा रही है जहां नाबालिग को कथित तौर पर गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया गया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Hiv infected girl raped in shelter home in latur 5 accused arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2025 | 07:34 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Dharashiv News
  • Latur Crime
  • Latur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.