Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra News Live 07 Aug: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की पूरी खबरें

Maharashtra News Live Updates: राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने महाराष्ट्र के चुनाव का डेटा दिखाकर आरोप लगाया कि राज्य विधानसभा चुनाव में धांधली हुई है।

  • By आकाश मसने, सोनाली चावरे
Updated On: Aug 23, 2025 | 12:00 PM

महाराष्ट्र लाइव ब्रेकिंग

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Breaking News LIVE Updates: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संसद के मानसून सत्र के अवसर पर दिल्ली दौरे के दौरान बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद था। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री को शॉल, पुष्पगुच्छ और भगवान शिव की एक छवि भेंट की। महाराष्ट्र में आज की दिन भर की छोटी-बड़ी खबरों के बारे में लाइव जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहे और रिफ्रेश करते रहिए…

 

 

The liveblog has ended.
  • 07 Aug 2025 10:10 PM (IST)

    07 Aug 2025 10:10 PM (IST)

    शिंदे का उद्धव पर निशाना, कहा- उनसे मिल रहे है जिन्होंने बालासाहेब का अपमान किया

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार(7 अगस्त) को अपने धुर विरोधी उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कांग्रेस का समर्थन करने का आरोप लगाया। जिसने शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का मताधिकार ‘‘छीनने'' वाले पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एम एस गिल को ‘‘पुरस्कृत'' किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें

  • 07 Aug 2025 09:20 PM (IST)

    07 Aug 2025 09:20 PM (IST)

    एम्स अस्पताल की चौथी मंजिल से युवक ने लगाई छलांग

    डोंबिवली के एम्स अस्पताल में गुरुवार शाम को एक चौंकाने वाली घटना घटी, जब एक युवक ने अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। युवक की पहचान रोहित कटके के रूप में हुई है, जो इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है। फिलहाल उसी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। रोहित की मां मंदा कटके पिछले डेढ़ वर्ष से कैंसर से पीड़ित हैं और उनका उपचार एम्स रुग्णालय में चल रहा है। बुधवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार शाम को रोहित ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल को मौके पर बुलाया गया था। हालांकि, अग्निशमन दल के पहुंचने से पहले ही रोहित ने छलांग लगा दी।
  • 07 Aug 2025 08:29 PM (IST)

    07 Aug 2025 08:29 PM (IST)

    पान की दुकान में 1.84 लाख रुपए की एमडी

    विक्रोली में पुलिस ने पान दुकान में ड्रग्स बेचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनवर जमीरुल्ला अंसारी (48) के रूप में हुई है, जो मुंबई के विक्रोली इलाके स्थित टैगोर नगर में पान दुकान चलाता है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी दुकान से मादक पदार्थ एमडी (मेथाम्फेटामाइन) बेच रहा है सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने ड्रग्स बेचते हुए आरोपी दुकानदार को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके पास से कुल 92 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 1.84 लाख रुपए बताई जा रही है।

     

  • 07 Aug 2025 08:27 PM (IST)

    07 Aug 2025 08:27 PM (IST)

    ‘खालिद का शिवाजी’ फिल्म करो बैन

    हिंदू जनजागृति समिति की ओर से 'खालिद का शिवाजी' इस फिल्म पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग मुंबई स्थित सेंसर बोर्ड कार्यालय में एक ज्ञापन के माध्यम से की गई। छत्रपति शिवाजी महाराज के संबंध में झूठे, भ्रामक और इतिहास से असंगत दावे करके इस फिल्म में जानबूझकर विकृति की गई है। यह केवल शिवभक्तों की नहीं, बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज की श्रद्धा पर आघात है, ऐसा मत इस अवसर पर व्यक्त किया गया।

  • 07 Aug 2025 07:56 PM (IST)

    07 Aug 2025 07:56 PM (IST)

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर संग्रहालय का किया दौरा, शिवाजी महाराज का ‘वाघ-नख' देखा

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को यहां एक प्रदर्शनी का दौरा किया, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज का प्रसिद्ध ‘वाघ-नख' प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि हर किसी को इस हथियार को देखना चाहिए, क्योंकि यह ‘‘हमें हमारी वीरता के इतिहास'' की याद दिलाता है। भागवत ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘छत्रपति शिवाजी महाराज का वाघ-नख हमें हमारे शौर्य के इतिहास की याद दिलाता है। सभी को इसे देखना चाहिए।''

  • 07 Aug 2025 07:03 PM (IST)

    07 Aug 2025 07:03 PM (IST)

    मुंबई व्यापारियों ने जलाई विदेशी कपड़ों की होली

    स्वदेशी आंदोलन के 120 वीं वर्ष के अवसर पर कालबादेवी स्थित स्वदेशी मार्केट चौक के पास व्यापारियों ने विदेशी कपड़ों की होली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन व बॉम्बे स्वदेशी मार्केट के व्यापारियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर जोर दिया। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन मुंबई के अध्यक्ष दिलीप माहेश्वरी ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम में स्वदेशी आंदोलन एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत 7 अगस्त 1905 को कोलकाता के टाउन हॉल से हुई थी। उस दौर में ब्रिटिश निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करके भारतीय उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी आंदोलन शुरू की गई थी। देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हमें विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम कर स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने की जरुरत है।

  • 07 Aug 2025 06:23 PM (IST)

    07 Aug 2025 06:23 PM (IST)

    राहुल गांधी के आरोप पर CM फडणवीस बोले- महाराष्ट्र में नहीं हुई वोटों की चोरी

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में मतदाता सूचियों पर लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा, "महाराष्ट्र और देश में कही वोटों की चोरी नहीं हुई है। राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं और गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पिछली बार कहा कि महाराष्ट्र में 75 लाख वोट बढ़े और अब कहा कि 1 करोड़ वोट बढ़े। वे झूठ बोलकर अपनी हार को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें पता है कि उनकी पार्टी का वजूद खो चुका है।मैं इसका विरोध करता हूं। जनता अगले चुनाव में इन्हें सबक सिखाएगी।

    #WATCH मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में मतदाता सूचियों पर लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा, "महाराष्ट्र और देश में कही वोटों की चोरी नहीं हुई है... राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं और गलत बयानबाजी कर रहे… pic.twitter.com/BrzybEyOL8

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2025

  • 07 Aug 2025 05:32 PM (IST)

    07 Aug 2025 05:32 PM (IST)

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने कबूतरखाने विवाद पर दी चेतावनी

    महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से मुंबई के दादर स्थित कबूतरखाना पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है। मुंबई महापालिका ने नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस कबूतरखाने को बंद कर दिया था। इस कबूतरखाने में कबूतरों को दाना-पानी देना बंद कर दिया गया था ।इस निर्णय के बाद जैन समाज ने आक्रामक रुख अपनाया था। मामला सीधे बॉम्बे हाईकोर्ट तक पहुंच गया था। अब अदालत ने इस कबूतरखाने को बंद रखने के अपने पूर्व आदेश को कायम रखा है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार (7 अगस्त) को स्पष्ट कहा कि हमारे लिए नागरिकों का स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। कोर्ट ने यह भी चेतावनी दी है कि हमारे आदेश का कोई उल्लंघन न करे।

  • 07 Aug 2025 03:09 PM (IST)

    07 Aug 2025 03:09 PM (IST)

    नागपुर में डॉक्टर ने पत्नी संग जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश

    नागपुर में कथित रूप से जहर खाने के कारण 80 वर्षीय एक चिकित्सक की मौत हो गई जबकि उनकी 70 वर्षीय पत्नी की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि दोनों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान होने के कारण कथित तौर पर जहर खा लिया। सोनेगांव थाना क्षेत्र के समर्थ नगरी निवासी 80 वर्षीय चिकित्सक लंबे समय से पेट में ‘अल्सर' और दांतों की समस्या से पीड़ित थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पड़ोसियों ने चिकित्सक को उनके घर के बरामदे में बेहोश पड़ा पाया और उनकी पत्नी घर के अंदर पड़ी थीं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को कीटनाशक की दो बोतल और तीन सुसाइड नोट मिले, जिनमें चिकित्सक ने अपने दर्द और अकेलेपन का कथित तौर पर वर्णन करते हुए कहा कि उनके इस कदम के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

  • 07 Aug 2025 03:06 PM (IST)

    07 Aug 2025 03:06 PM (IST)

    परभणी में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो महिलाओं की मौत

    महाराष्ट्र के परभणी जिले में एक अज्ञात वाहन द्वारा कुचले जाने के बाद गुरुवार की सुबह सैर पर निकली दो महिलाओं की मौत हो गई। दैठणा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि यह घटना दैठणा गांव से 1.5 किलोमीटर दूर गंगाखेड़ राजमार्ग पर तड़के करीब 5.30 बजे हुई। मृतकों की पहचान पुष्पाबाई कचवे (69) और अंजनाबाई शिसोदे (55) के रूप में की गई है। उसने कहा कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है। दोनों महिलाएं दैठणा गांव की रहने वाली थीं, जिन्हें अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया।

  • 07 Aug 2025 02:58 PM (IST)

    07 Aug 2025 02:58 PM (IST)

    'महाराष्ट्र में 40 लाख संदिग्ध वोटर', राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर आरोप

    राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने महाराष्ट्र के चुनाव का डेटा दिखाकर आरोप लगाया कि राज्य विधानसभा चुनाव में धांधली हुई है और 40 लाख वोट रहस्यमयी तरीके से जोड़े गए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "महाराष्ट्र में 5 महीनों में लाखों मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए, जो काफी चिंताजनक है।

    #WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "... महाराष्ट्र में, 5 महीनों में 5 साल से ज़्यादा मतदाताओं के जुड़ने से हमारा संदेह बढ़ा और फिर शाम 5 बजे के बाद मतदान में भारी उछाल आया... लोकसभा में हमारा गठबंधन पूरी तरह से साफ़ हो गया। यह बेहद… pic.twitter.com/6XJrQ7i9qW

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2025

  • 07 Aug 2025 01:21 PM (IST)

    07 Aug 2025 01:21 PM (IST)

    ठाकरे बंधुओं के बीच तीसरे की जरूरत नहीं - उद्धव ठाकरे

    यह पूछे जाने पर कि क्या मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे और दिल्ली में राहुल गांधी से मिलेंगे, शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "दोनों भाई काफी सक्षम हैं। हमें जो करना होगा, हम करेंगे। किसी तीसरे व्यक्ति की कोई जरूरत नहीं है।"

    #WATCH | Delhi: On being asked if MNS chief Raj Thackeray will also attend the INDIA alliance meeting and meet Rahul Gandhi in Delhi, Shiv Sena UBT chief Uddhav Thackeray says, "Both the brothers are capable enough. We will do whatever we have to do. There is no need for any… pic.twitter.com/OVmJBUxaSG

    — ANI (@ANI) August 7, 2025

  • 07 Aug 2025 12:37 PM (IST)

    07 Aug 2025 12:37 PM (IST)

    कुर्क किए गए थिएटर की जमीन बेचने के आरोप में इकबाल मिर्ची का सहयोगी गिरफ्तार

    पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर इकबाल मिर्ची के सहयोगी को एक सिनेमाघर को कथित तौर पर ध्वस्त करने और उसके भूखंड को 15 करोड़ रुपये में बेचने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ईडी ने धन शोधन के एक मामले में इस संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया था। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अब्दुल कादिर अली मोहम्मद (75) को बुधवार को दक्षिण मुंबई की वी.पी. रोड पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने हाल में शिकायत दर्ज कराई थी कि गिरगांव स्थित न्यू रोशन टॉकीज थिएटर को ध्वस्त कर दिया गया और उसकी जमीन को बेच दिया गया। इस संपत्ति को ईडी ने कुर्क किया था।

  • 07 Aug 2025 11:52 AM (IST)

    07 Aug 2025 11:52 AM (IST)

    गड़चिराेली में ट्रक की चपेट में आने से 4 नाबालिग लड़कों की मौत

    महाराष्ट्र के गड़चिराेली जिले में गुरुवार सुबह एक ट्रक के टक्कर मारने से 4 नाबालिग लड़कों की मौत हो गई और दो अन्य लड़के घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे आरमोरी-गड़चिराेली राजमार्ग पर हुई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 12 से 16 वर्ष की आयु के छह नाबालिग लड़के जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर कटली गांव में सड़क किनारे बैठे थे तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

  • 07 Aug 2025 10:57 AM (IST)

    07 Aug 2025 10:57 AM (IST)

    उत्तरकाशी आपदा में जलगांव के 16 लोग लापता

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ के बाद, महाराष्ट्र के जलगांव जिले के 16 लोग लापता है। उनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। जलगांव के कलेक्टर आयुष प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 3 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

    पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

  • 07 Aug 2025 10:09 AM (IST)

    07 Aug 2025 10:09 AM (IST)

    मुंबई में शुरू हुई झमाझम बारिश

    मुंबई में आज सुबह से बारिश हो रही है। महाराष्ट्र के कई इलाकों में गरज के साथ अचानक बारिश होने की संभावना है। मराठवाड़ा, विदर्भ और कोंकण क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मुंबई के बांद्रा इलाके में बारिश जारी है।

    #WATCH | Maharashtra | Rain lashes Mumbai. Visuals from Bandra. pic.twitter.com/3A5PrtNEGn

    — ANI (@ANI) August 7, 2025

  • 07 Aug 2025 09:18 AM (IST)

    07 Aug 2025 09:18 AM (IST)

    पूर्व विधायक हर्षवर्धन जाधव को 1 साल की जेल

    नागपुर में पुलिस अधिकारी से मारपीट करने के मामले में आरोपी पूर्व विधायक हर्षवर्धन रायभान जाधव को अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश आरजे राय ने दोषी करार देते हुए 1 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। दिसंबर 2014 में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने नेताओं के साथ प्राइड होटल में बैठक कर रहे थे। इसी दौरान जाधव ने बैठक कक्ष में जाने का प्रयास किया। इस दौरान विशेष सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर पराग जाधव ने उन्हें भीतर जाने से रोका था। गुस्साए जाधव ने इंस्पेक्टर जाधव को तमाचा मार दिया। सोनेगांव पुलिस ने पीआई जाधव की शिकायत पर हर्षवर्धन जाधव के खिलाफ सरकारी काम में बाधा निर्माण करने और हाथापायी करने का मामला दर्ज किया था।

  • 07 Aug 2025 09:06 AM (IST)

    07 Aug 2025 09:06 AM (IST)

    ऑपरेशन यू-टर्न: नागपुर पुलिस वरिष्ठ नागरिकों बताएगी सुरक्षा के उपाय

    नागपुर पुलिस की ओर से ‘ऑपरेशन यू-टर्न’ के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को यातायात सुरक्षा के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा उपायों के बारे में भी बताया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार, 8 अगस्त की शाम 4 बजे नेशनल फायर कॉलेज, राजनगर में किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों विशेषकर सुबह और रात में सैर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए रिफ्लेक्टिव बैंड वितरित किए जाएंगे। इनके उपयोग से सड़क दुर्घटनाओं से बचने में मदद मिलेगी और वाहन चला रहे नागरिकों को पैदल चलने वालों को देखने में आसानी होगी।

  • 07 Aug 2025 08:33 AM (IST)

    07 Aug 2025 08:33 AM (IST)

    मराठवाड़-काेंकण और विदर्भ में बारिश का येलो अलर्ट जारी

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 7 अगस्त को महराष्ट्र के कई इलाकों में गरज के साथ अचानक बारिश होने की संभावना है। मराठवाड़ा, विदर्भ और कोंकण क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मराठवाड़ा और विदर्भ में अचानक भारी बारिश होने की संभावना है। लोक प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की है। कोंकण क्षेत्र के मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, सिंधुदुर्ग में स्थानीय स्तर पर बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसे देखते हुए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है।

    पूरी खबर यहां पढ़ें

  • 07 Aug 2025 08:02 AM (IST)

    07 Aug 2025 08:02 AM (IST)

    मुंबई पुलिस ने गणेश मंडलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

    आगामी गणेश उत्सव से पहले, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए प्रमुख गणेश मंडलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के दिन से 10 दिवसीय गणेशोत्सव शुरू होगा। पुलिस ने आयोजकों को सीसीटीवी कैमरे लगाने, सुरक्षा गार्ड तैनात करने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और विसर्जन मार्गों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

    Mumbai: Ahead of the upcoming Ganesh Utsav, Mumbai Police held a key meeting with major Ganesh mandal representatives to review security arrangements. Police instructed organisers to install CCTV cameras, deploy security guards, ensure women’s safety, and strictly follow… pic.twitter.com/msUmwlpGLh

    — IANS (@ians_india) August 6, 2025

  • 07 Aug 2025 07:30 AM (IST)

    07 Aug 2025 07:30 AM (IST)

    कल नागपुर आएंगे शरद पवार, शनिवार को ‘मराठा मंडल यात्रा’ को दिखाएंगे हरी झंडी

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष और सांसद शरद पवार 2 दिवसीय दौरे पर नागपुर आ रहे हैं। वह शुक्रवार और शनिवार को नागपुर में रहेंगे। इस साल वे रक्षाबंधन नागपुर में ही मनाएंगे। शरद पवार शुक्रवार यानी 8 अगस्त को शाम 5.40 बजे दिल्ली से नागपुर पहुंचेंगे। शनिवार दोपहर 12 बजे वैरायटी चौक स्थित आशीर्वाद लॉन से शुरू होने वाली ‘मराठा मंडल यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। चर्चा है कि इस दौरे में वे पूर्व विधायक प्रकाश गजभिये के आवास पर भी जाएंगे।

  • 07 Aug 2025 07:10 AM (IST)

    07 Aug 2025 07:10 AM (IST)

    मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ 5 शूटर गिरफ्तार

    मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई के कॉटन ग्रीन स्टेशन के पास से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं। ये सभी लोग शूटर बताए जा रहे हैं। पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि ये सभी लोग हरियाणा से मुंबई आए थे। मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के पास से 50 जिंदा कारतूस और 4 पिस्तौल बरामद की।

  • 07 Aug 2025 06:49 AM (IST)

    07 Aug 2025 06:49 AM (IST)

    एकनाथ शिंदे ने परिवार संग पीएम मोदी से की मुलाकात

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संसद के मानसून सत्र के अवसर पर दिल्ली दौरे के दौरान बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद था। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री को शॉल, पुष्पगुच्छ और भगवान शिवशंकर की एक छवि भेंट की। शिंदे ने बताया कि यह भेंट खास तौर पर उस 'ऑपरेशन महादेव' की सफलता के सम्मान में थी, जिसे भारतीय सशस्त्र बलों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अंजाम दिया। इस ऑपरेशन के तहत पहलगाम हमले के जिम्मेदार आतंकियों का सफाया किया गया था।

    📍नवी दिल्ली |#दिल्ली दौऱ्यावर आलो असता आज देशाचे लोकप्रिय पंतप्रधान माननीय श्री.@narendramodi जी यांची सहकुटुंब सदिच्छा भेट घेतली.

    संसदेच्या पावसाळी अधिवेशनाच्या पार्श्वभूमीवर नवी दिल्ली येथे आलो असता आज ही भेट संपन्न झाली. यावेळी मोदीजींना शाल आणि पुष्पगुच्छ देऊन सन्मानित… pic.twitter.com/PoaM05Ovkb

    — Eknath Shinde - एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) August 6, 2025

    पूरी खबर यहां पढ़ें

  • 07 Aug 2025 06:47 AM (IST)

    07 Aug 2025 06:47 AM (IST)

    मुंबई पुलिस ने दुकानदार को किया गिरफ्तार, पान दुकान की आड़ में बेच रहा था ड्रग्स

    मुंबई पुलिस की विक्रोली यूनिट ने पान दुकान की आड़ में ड्रग्स बेचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 1.84 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनवर जमीरुल्ला अंसारी (48) के रूप में हुई है, जो मुंबई के विक्रोली इलाके स्थित टैगोर नगर में पान दुकान चलाता है।

Latest live updates maharashtra politics crime nagpur news mumbai pune 7 august

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2025 | 06:44 AM

Topics:  

  • Maharashtra Breaking News
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Nagpur News
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

शिवसेना प्रमुख का पार्थिव शरीर दो दिन मातोश्री में रखा, शिंदे गुट के नेता कदम का बड़ा दावा

2

बामसेफ का नागपूर में तिसरा राष्ट्रीय पथसंचलन एवं गणसभा, अशोका विजयादशमी का शुभअवसर

3

महायुति में महाटकराव! पडलकर से अजीत चिढ़े, नाइक से शिंदे नाराज

4

Maharashtra Weather: विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र में बिजली गिरने के साथ बारिश का अनुमान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.