Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra Breaking News 5 April: एक क्लिक में पढ़ें अब तक की सभी बड़ी खबरें

Maharashtra News LIVE Updates: मुंबई की एक अदालत ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन हिरेन भानु और उनकी पत्नी गौरी भानु को 122 करोड़ रुपये के गबन मामले में भगोड़ा अपराधी घोषित किया है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jun 23, 2025 | 08:05 PM

महाराष्ट्र लाइव ब्लॉग (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra breaking News LIVE Updates: महाराष्ट्र में एक बार फिर कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस का एक बड़ा मुस्लिम चेहरा व पूर्व विधायक यूसुफ अब्राहनी ने पार्टी के सभी पद और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब्राहनी ने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है। महाराष्ट्र में आज की दिन भर की छोटी-बड़ी खबरों के बारे में लाइव जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहे और रिफ्रेश करते रहिए…

 

The liveblog has ended.
  • 05 Apr 2025 01:50 PM (IST)

    05 Apr 2025 01:50 PM (IST)

    न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन हिरेन भानु और उनकी पत्नी भगोड़ा घोषित

    मुंबई की एक अदालत ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन हिरेन भानु और उनकी पत्नी गौरी भानु को 122 करोड़ रुपये के गबन मामले में भगोड़ा अपराधी घोषित किया है।

  • 05 Apr 2025 01:44 PM (IST)

    05 Apr 2025 01:44 PM (IST)

    ठाणे में बस दुर्घटना में घायल महिला को मिलेगा 10.25 लाख रुपये का मुआवजा

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 2018 में एक बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई 45 वर्षीय महिला को मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) ने 10.25 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। एमएसीटी के सदस्य एस एन शाह ने बस के मालिक अमेया ट्रैवल्स और बीमा कंपनी बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस को. लिमिटेड को मुआवजा देने के लिए उत्तरदायी ठहराया।

  • 05 Apr 2025 01:24 PM (IST)

    05 Apr 2025 01:24 PM (IST)

    तीसरे समन पर भी पेश नहीं हुए कुणाल कामरा

    स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मुंबई पुलिस के सामने तीसरे समन पर भी पेश होने में विफल रहे। कुणाल कामरा को आज पुलिस के सामने पेश होना था लेकिन वे तीसरे समन पर आज भी पेश नहीं हुए।

  • 05 Apr 2025 01:19 PM (IST)

    05 Apr 2025 01:19 PM (IST)

    धाराशिव में कॉलेज छात्रा की मौत

    धाराशिव के परांदा स्थित रागे शिंदे कॉलेज में विदाई समारोह में भाषण देते समय एक छात्र को चक्कर आ गया। बाद में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और मृत घोषित कर दिया गया। इस छात्रा का नाम वर्षा खरात है। वह बीएससी के तीसरे वर्ष में थी। वह सोलापुर जिले के माधा तालुका के नाडी गांव की रहने वाली थी। उसकी मौत का कारण अभी तक पता नहीं चला है।

  • 05 Apr 2025 12:51 PM (IST)

    05 Apr 2025 12:51 PM (IST)

    दुष्कर्म के दो मामलों में वांछित आरोपी नासिक से गिरफ्तार

    ठाणे शहर में एक महिला से दुष्कर्म और उसे धमकाने के आरोप में एक व्यक्ति को नासिक के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि ठाणे पुलिस ने एक खुफिया सूचना के आधार पर शुक्रवार रात को डोंबिवली निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमर सिंह जाधव ने बताया कि 19 वर्षीय शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने 16 फरवरी से 29 मार्च के बीच कई बार डोंबिवली के दावडी इलाके में उसका यौन उत्पीड़न किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

     

  • 05 Apr 2025 12:32 PM (IST)

    05 Apr 2025 12:32 PM (IST)

    महाराष्ट्र में वक्फ की आधी जमीन पर अतिक्रमण

    महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड (MSBW) के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में लगभग आधी वक्फ जमीन पर अतिक्रमण है। 92,247 एकड़ में कुल 23,566 संपत्तियां हैं। बोर्ड के अनुसार, अतिक्रमण की सीमा मराठवाड़ा में 60% है, जहां वक्फ संपत्तियों की संख्या सबसे अधिक है, 57,133 एकड़ में 15,877 संपत्तियां हैं।

  • 05 Apr 2025 11:41 AM (IST)

    05 Apr 2025 11:41 AM (IST)

    ठाकरे गुट में कई लोग असहज, 6 लोग वेटिंग लिस्ट में: मंत्री सामंत

    क्या उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे को एक और झटका देने वाले हैं? सवाल यह है कि क्या राज्य में फिर से ऑपरेशन टाइगर शुरू किया जाएगा। चंद्रकांत खैरे की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर मंत्री उदय सामंत ने कहा कि अगर दोनों में से कोई भी नाखुश है तो वह शिंदे से मुलाकात करेगा। दूसरी ओर, सामंत ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना में कई लोग असहज हैं और 6 लोग प्रतीक्षा सूची में हैं।

  • 05 Apr 2025 11:17 AM (IST)

    05 Apr 2025 11:17 AM (IST)

    वर्जिन अटलांटिक ने फंसे यात्रियों को भारतीय प्राधिकारियों के दबाव के कारण मुंबई पहुंचाया: आप नेता

    आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता प्रीति शर्मा मेनन ने शनिवार को कहा कि विमानन कंपनी ‘वर्जिन अटलांटिक' ने तुर्किये में 40 घंटे तक फंसे रहे यात्रियों को भारतीय अधिकारियों और मीडिया के दबाव के कारण आखिरकार मुंबई पहुंचाया। भारतीयों समेत 250 से ज्यादा यात्री शुक्रवार देर शाम को मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचे। पूरी खबर यहां पढ़ें

  • 05 Apr 2025 10:16 AM (IST)

    05 Apr 2025 10:16 AM (IST)

    नागपुर में सब्जी विक्रेता की हत्या के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

    नागपुर के मानकापुर थाना क्षेत्र में सब्जी विक्रेता सोहेल बबूल खान (29) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पूरी खबर यहां पढ़ें

  • 05 Apr 2025 09:52 AM (IST)

    05 Apr 2025 09:52 AM (IST)

    बीड के आष्टी में स्कूल बस और कार के बीच टक्कर, 12 छात्र घायल

    बीड जिले आष्टी में स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें 12 छात्र घायल हो गए हैं। बीड रोड पर बेलगांव चौक पर स्कूल बस और कार के बीच टक्कर हो गई, जिसके बाद स्कूल बस एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायल छात्रों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • 05 Apr 2025 09:47 AM (IST)

    05 Apr 2025 09:47 AM (IST)

    आज पुलिस के सामने पेश हो सकते है कुणाल कामरा

    कॉमेडियन कुणाल कामरा आज मुंबई पुलिस के सामने पेश हो सकते हैं। पुलिस ने उन्हें डिप्टी पर टिप्पणी मामले में 5 अप्रैल को पेश होने कहा था। इसके लिए खार पुलिस कामरा को तीसरा समन दिया था।

     

  • 05 Apr 2025 08:59 AM (IST)

    05 Apr 2025 08:59 AM (IST)

    रामनवमी के लिए नागपुर में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

    नागपुर में राम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर की ओर से रविवार यानी 6 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। ऐसे में शहर पुलिस (ट्रैफिक) उपायुक्त कार्यालय ने शोभायात्रा और यातायात की सुगमता के लिए कुछ जगहों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

  • 05 Apr 2025 08:01 AM (IST)

    05 Apr 2025 08:01 AM (IST)

    जनविकास सेना ने चंद्रपुर मनपा आयुक्त की कार पर फेंके जाली नोट

    चंद्रपुर में करोड़ों की लागत की योजनाएं विफल होने के बाद उसी काम की पुनः करोड़ों की योजनाएं मंजूर कर शहर को कथित रूप से बदहाली के नर्क में धकेले जाने का आरोप लगाते हुए जनविकास सेना ने मनपा आयुक्त के कार पर जाली नोटों के बंडल फेंके और विराेध प्रदर्शन किया।

  • 05 Apr 2025 07:24 AM (IST)

    05 Apr 2025 07:24 AM (IST)

    ढाबा, रेस्टोरेंट पर फिर गिरेगी गाज, उत्पाद शुल्क आयुक्त ने जारी किया आदेश

    राज्यभर में ढाबों, रेस्टारेंट, होटलों में बिना लाइसेंस के शराब बिक्री धड़ल्ले से जारी है। इसकी शिकायत बड़े पैमाने पर उत्पाद शुल्क विभाग को मिली है जिसके बाद आयुक्त ने तय किया है कि पूरे माह तक अभियान चलाया जाएगा और ऐेसे प्रतिष्ठानों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नागपुर में उप अधीक्षक के नेतृत्व में 10 दस्ते तैयार किए गए हैं जो ऐसे स्थानों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करेंगे।

  • 05 Apr 2025 06:48 AM (IST)

    05 Apr 2025 06:48 AM (IST)

    नागपुर में ‘इश्क विश्क प्यार व्यार’ म्यूजिकल कार्यक्रम आज

    नागपुर के लक्ष्मीनगर स्थित साइंटिफिक ऑडिटोरियम में सप्तध्वनि म्यूजिकल ग्रुप द्वारा ‘इश्क विश्क प्यार व्यार’ नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संगीतमय कार्यक्रम में नागपुर और अमरावती के कई गायक भाग लेंगे। प्रवेश नि:शुल्क है।

  • 05 Apr 2025 06:44 AM (IST)

    05 Apr 2025 06:44 AM (IST)

    घर से गांजा बेचते पकड़ाया

    नागपुर की कन्हान पुलिस ने घर से मादक पदार्थ गांजा बेचने वाले व्यक्ति को माल सहित गिरफ्तार कर लिया। कन्हान पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि, चंदारी निनकु सहानी (54), शिवनगर कांद्री निवासी अपने घर से मादक पदार्थ गांजा ग्राहकों को बेच रहा है। इस खबर के आधार पर कन्हान पुलिस ने आरोपी चंदारी सहानी के घर पर छापा मारकर 592 ग्राम गांजा बरामद कर लिया। इस माल की कीमत करीब 5,900 रुपये बतायी जा रही है।

  • 05 Apr 2025 06:43 AM (IST)

    05 Apr 2025 06:43 AM (IST)

    नागपुर में जिला स्तरीय लोकशाही दिवस 7 अप्रैल को

    नागपुर में जिला स्तरीय लोकशाही दिवस का आयोजन सोमवार यानी 7 अप्रैल को दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी कार्यालय के छत्रपति हॉल में किया गया है। लोकशाही दिवस पर दोपहर 12 बजे तक नागरिकों से शिकायत/अनुरोध आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जिन नागरिकों ने शिकायत दर्ज कराई है, उन्हें लोकशाही दिवस में व्यक्तिगत रूप से शामिल होना अनिवार्य है।

Latest live updates maharashtra politics crime nagpur news mumbai pune 5 april

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2025 | 06:38 AM

Topics:  

  • Maharashtra Breaking News
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Nagpur News
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

बहू तेजस्वी के BJP में शामिल होने पर भावुक हुए ससुर विनोद घोसालकर, बोले- आज अभिषेक होता तो…

2

मुंबई की ‘भीड़’ में घिरे KL राहुल! पत्नी आथिया शेट्टी भी थीं साथ, जैसे-तैसे कर छुड़ाई जान- VIDEO

3

Pune ZP में ‘फिट कर्मचारी, सक्षम प्रशासन’ उपक्रम के तहत फिटनेस शिविर

4

Pune: गांधीनगर-येरवड़ा में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी उजागर, समस्याओं का अंबार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.