Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra Breaking News 15 May: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की पूरी खबरें

Maharashtra News Updates: महाराष्ट्र में तिरंगा रैली और राजनीति में क्या कुछ हो रहा है और राज्य से जुड़ी 15 मई की हर छोटी-बड़ी ताजातरीन और लाइव अपडेट जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग में...

  • By प्रिया जैस, सोनाली चावरे
Updated On: May 15, 2025 | 09:56 PM

महाराष्ट्र लाइव ब्लॉग (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra breaking News Updates: बीते दिन महाराष्ट्र में जगह-जगह भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा रैली आयोजित की गई। ठाणे और मुंबई में आयोजित तिरंगा रैली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई नेताओं ने भाग लिया। इस दौरान ‘सुन ले बेटा पाकिस्तान, बाप तेरा हिंदुस्तान’ जैसे नारे के साथ अपना संबोधन शुरू करनेवाले मुख्यमंत्री फडणवीस ने भारतीय सैनिकों और ऑपरेशन सिंदूर की जमकर प्रशंसा की। महाराष्ट्र में आज की दिन भर की छोटी-बड़ी खबरों के बारे में लाइव जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहे और रिफ्रेश करते रहिए…

The liveblog has ended.
  • 15 May 2025 09:20 PM (IST)

    15 May 2025 09:20 PM (IST)

    पहलगाम हमले के दोषियों की पहचान में करें मदद, शिवसेना देगी 10 लाख रुपये का इनाम

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने पहलगाम में हमला करने वाले आतंकवादियों की पहचान से संबंधित सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। शिवसेना के सोशल मीडिया प्रभारी राहुल कनाल ने कहा कि यह घोषणा जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संदिग्ध आतंकवादियों की तस्वीरें जारी करने के मद्देनजर की गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों की पहचान करने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। कनाल ने कहा, “हम आतंकवाद और इसका समर्थन करने वालों के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं। हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वे ऐसी कोई भी जानकारी लेकर आगे आएं जो इन अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाने में मदद कर सके।

  • 15 May 2025 08:54 PM (IST)

    15 May 2025 08:54 PM (IST)

    तुलजापुर मंदिर ट्रस्ट ने 12 पुजारियों के खिलाफ की कार्रवाई

    महाराष्ट्र  के प्रसिद्ध तुलजापुर मंदिर के 12 पुजारियों के खिलाफ अनुशासन भंग करने, अनुचित व्यवहार करने और नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई की गई है।  एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई तुलजापुर मंदिर ट्रस्ट द्वारा की गई है, जिसका नेतृत्व धाराशिव के जिलाधिकारी करते हैं। अधिकारी ने कहा, 12 पुजारियों को 15 दिनों से लेकर छह महीने तक की अवधि के लिए तुलजा भवानी मंदिर परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया है।

  • 15 May 2025 08:44 PM (IST)

    15 May 2025 08:44 PM (IST)

    मुंबई में सड़क पार कर रहे शख्स को ट्रक ने उड़ाया

    मुंबई के बांद्रा इलाके में 38 वर्षीय पैदल चल रहे शख्स की हिट एंड रन दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान टुनटुन शाह के रूप में हुई है। वह वर्ली बांद्रा सी लिंक टोल प्लाजा के पास सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे उड़ा दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई।

  • 15 May 2025 07:56 PM (IST)

    15 May 2025 07:56 PM (IST)

    कुंवर विजय शाह के बयान पर वारिस पठान ने कहा, नफरत भरा भाषण देकर क्या साबित करना चाहते है?

    कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह के बयान पर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा, इस बयान की जितनी भी निंदा की जाए कम है। जब पूरा देश हमारे बहादुर सशस्त्र बलों के साथ एकजुट होकर खड़ा है, तो आप इस तरह का नफरत भरा भाषण देकर क्या साबित करना चाह रहे हैं?  इसे माफ नहीं किया जा सकता। भाजपा को अपनी पार्टी के ऐसे नेताओं को चुप कराना चाहिए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

    #WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह के बयान पर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा, "इस बयान की जितनी भी निंदा की जाए कम है... जब पूरा देश हमारे बहादुर सशस्त्र बलों के साथ एकजुट होकर खड़ा है, तो आप इस तरह का नफरत भरा… pic.twitter.com/vDZfkbZYnt

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2025

  • 15 May 2025 07:45 PM (IST)

    15 May 2025 07:45 PM (IST)

    संजय राउत की मानहानि शिकायत पर नितेश राणे के खिलाफ जमानती वारंट जारी

    मुंबई की एक अदालत ने शिवसेना (उबाठा)नेता संजय राउत द्वारा 2023 में दर्ज कराए गए मानहानि के मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के खिलाफ गुरुवार को जमानती वारंट जारी किया। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (मझगांव कोर्ट) आरती कुलकर्णी ने राणे के अदालत में पेश न होने पर वारंट जारी किया। वारंट पर रिपोर्ट के लिए मामले की सुनवाई दो जून तक के लिए स्थगित कर दी गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और मत्स्य पालन एवं बंदरगाह विकास मंत्री राणे के खिलाफ यह एक महीने में दूसरा वारंट है। इससे पहले भी अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए अदालत में पेश न होने पर उनके खिलाफ कई वारंट जारी किए थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने मई 2023 में कथित तौर पर राउत को एक ‘‘सांप'' कहा था। उन्होंने कहा था कि वह जून तक उद्धव ठाकरे को छोड़कर (अविभाजित) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हो जाएंगे। राज्यसभा सदस्य राउत ने मजिस्ट्रेट अदालत में शिकायत दर्ज कराकर नितेश राणे के खिलाफ कथित ‘‘अपमानजनक और सरासर झूठी'' टिप्पणी के लिए कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।

  • 15 May 2025 07:35 PM (IST)

    15 May 2025 07:35 PM (IST)

    ED ने एक साथ 13 जगहों पर की छापेमारी

    प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वसई-विरार महानगर क्षेत्र के नालासोपारा पूर्व के अग्रवाल नगर इलाके में 41 अनधिकृत इमारतों के खिलाफ एक साथ 13 जगहों पर छापेमारी की है। ईडी ने 60 एकड़ सरकारी और निजी जमीन पर अवैध रूप से इमारतों के निर्माण और उनसे जुड़े वित्तीय लेन-देन, मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह में यह कार्रवाई की है।

  • 15 May 2025 07:33 PM (IST)

    15 May 2025 07:33 PM (IST)

    एयरटेल ने लॉन्च किया दुनिया का पहला फ्रॉड डिटेक्शन सॉल्यूशन

    स्पैम के खिलाफ अपनी लगातार लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए, एयरटेल ने आज एक अत्याधुनिक समाधान लॉन्च किया है, जो सभी कम्युनिकेशन ओवर-द-टॉप (OTT) ऐप्स और प्लेटफॉर्म्स- जैसे ईमेल, ब्राउज़र, व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एसएमएस आदि- पर फ्रॉड और मैलिशियस वेबसाइट्स को रियल टाइम में पहचान कर ब्लॉक कर देगा। यह सुरक्षित सेवा सभी एयरटेल मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के स्वचालित रूप से सक्रिय कर दी जाएगी।

  • 15 May 2025 06:45 PM (IST)

    15 May 2025 06:45 PM (IST)

    अमलनेर के पास पटरी से उतरी मालगाड़ी बाधित हुआ नंदुरबार-सूरत रेल मार्ग

    गुरुवार दोपहर भुसावल से नंदुरबार जा रही एक मालगाड़ी, अमलनेर के पास पटरी से उतर गई। इस घटना से सूरत-भुसावल रेल लाइन पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गई।  हालांकि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं  हुआ है। लोको पायलट और गार्ड सुरक्षित है। अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिलते ही टीम को घटनास्थल पर रवाना किया गया। चूंकि यह घटना स्टेशन से कुछ ही दूरी पर हुई थी, इसलिए अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू किया गया। मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरियों के नीचे आ जाने से आसपास की पटरियां भी क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके कारण सूरत-भुसावल रेल लाइन बंद कर दी गई। यह घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जाएगी।

  • 15 May 2025 06:02 PM (IST)

    15 May 2025 06:02 PM (IST)

    भांडुप में फिर मराठी भाषा विवाद

    मुंबई में मराठी भाषा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। भांडुप में में दो दिन पहले डॉमिनोज पिज़्ज़ा डिलवरी करने गए डिलवरी बॉय रोहित ने जब हिंदी में बात की तो महिला ने डिलवरी लेने से मना कर दिया। महिला का कहना था कि पहले मराठी में बोलो फिर डिलवरी लुंगी। जिस पर डिलवरी बॉय ने कहा कि मुझे मराठी नहीं आती। जबरन मराठी बोलने का दबाव मत बनाओ। इस पूरी घटना का वीडियो महिला और उसके पति ने बना लिया और उसे भांडुप के मनसे कार्यकर्ताओं को दिखाया। जिसके बाद मनसे के लोगों ने डिलवरी बॉय को ऑफिस बुला कर माफी मंगवाई और उसका विडिओ भी बना लिया।

  • 15 May 2025 05:25 PM (IST)

    15 May 2025 05:25 PM (IST)

    AIMIM नेता इम्तीयाज जलील ने कहा, हमारी सेना अकेले लड़ने में सक्षम

    AIMIM नेता इम्तीयाज जलील ने गुरुवार को हुई पार्टी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत की। तुर्किए और अज़रबैजान द्वारा पाकिस्तान का समर्थन करने पर उन्होंने कहा कि स्वभाविक है कि जब युद्ध होता है तो हर देश अपनी-अपनी मजबूरियों या नीतियों के अनुसार किसी न किसी पक्ष का समर्थन करता है। लेकिन हम ऐसे देशों की निंदा करते है जो आतंकवाद का समर्थन करता है। हमारी सेना अकेले लड़ने में सक्षम है। हमें किसी की जरुरत नहीं है।

  • 15 May 2025 05:06 PM (IST)

    15 May 2025 05:06 PM (IST)

    CM विष्णुदेव साय दंतेवाड़ा के मुलेर गांव पहुंचे, आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों से की बात

    सुशासन तिहार के तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दंतेवाड़ा जिले के मुलेर गांव पहुंचे, जिसे कभी नक्सलियों का गढ़ माना जाता था। सीएम ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों से बातचीत की।

    #WATCH | Dantewada: As a part of Sushasan Tihar, Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai reached village Muler in Dantewada district, which was once considered a Naxal hotbed. The CM interacted with children at an Anganwadi Centre. pic.twitter.com/bLu88Zl1d6

    — ANI (@ANI) May 15, 2025

  • 15 May 2025 03:56 PM (IST)

    15 May 2025 03:56 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, पाकिस्तान के कब्जे से जम्मू-कश्मीर वापिस ले भारत

    केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो आतंकवादियों को बढ़ावा देता है। भारत पर कई बार आतंकवादियों ने हमला किया है। इन हमलों के लिए पाकिस्तानी सरकार और पाकिस्तानी सेना जिम्मेदार है। भारत को पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) को वापस ले लेना चाहिए, क्योंकि अगर PoJK पाकिस्तान के पास रहा तो भारत पर आतंकवादी हमले होते रहेंगे। अगर समय मिले तो भारत को पाकिस्तान को भी अपने नियंत्रण में ले लेना चाहिए।

    जालना, महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो आतंकवादियों को बढ़ावा देता है। भारत पर कई बार आतंकवादियों ने हमला किया है। इन हमलों के लिए पाकिस्तानी सरकार और पाकिस्तानी सेना जिम्मेदार है। भारत को पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) को… pic.twitter.com/GwTZ5EtUOd

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2025

  • 15 May 2025 03:54 PM (IST)

    15 May 2025 03:54 PM (IST)

    बदलापुर नगर पालिका की वेबसाइट हैक !

    भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के दौरान, यह बात सामने आई थी कि भारत में विभिन्न सरकारी संस्थानों, कार्यालयों और स्थानीय स्वराज्य निकायों की वेबसाइटों पर 15 लाख से अधिक साइबर हमले किए गए थे। राज्य के साइबर अपराध विभाग ने इसकी पुष्टि की है कि ठाणे जिले के कुलगांव बदलापुर नगर पालिका प्रशासन भी इसमें शामिल है। इसलिए नगर पालिका की वेबसाइट फिलहाल बंद है। नपा प्रशासन ने बताया है कि वेबसाइट पर दी गई जानकारी सुरक्षित है।

  • 15 May 2025 03:23 PM (IST)

    15 May 2025 03:23 PM (IST)

    उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, पुणे, राजस्थान समेत कई राज्यों के व्यापारियों ने किया बहिष्कार

    महाराष्ट्र भारतीय पर्यटकों और व्यापारियों द्वारा तुर्की और अजरबैजान का बहिष्कार किए जाने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, पुणे, राजस्थान समेत कई राज्यों के व्यापारियों ने बहिष्कार किया है। मैं इसका स्वागत करता हूं। यह देशभक्ति को दर्शाता है। तुर्की ने पाकिस्तान का समर्थन किया था। जिस पाकिस्तान ने हमारे निर्दोष नागरिकों की जान ली थी और इसलिए तुर्की का पूरा बहिष्कार होना चाहिए।

    #WATCH | पुणे, महाराष्ट्र: भारतीय पर्यटकों और व्यापारियों द्वारा तुर्की और अजरबैजान का बहिष्कार किए जाने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "पुणे, राजस्थान समेत कई राज्यों के व्यापारियों ने बहिष्कार किया है। मैं इसका स्वागत करता हूं। यह देशभक्ति को दर्शाता है...… pic.twitter.com/gbwu3P5MXU

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2025

  • 15 May 2025 03:07 PM (IST)

    15 May 2025 03:07 PM (IST)

    भाजपा विधायक गोपीचंद बोले - जिनके सिर पर तिलक लगा हो उन्हीं से खरीदें सामान

    हाल के दिनों में राज्य के कई इलाकों में देवी-देवताओं की मूर्तियों का मजाक उड़ाया गया है. यह एक सुनियोजित कृत्य प्रतीत होता है. मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह राज्य भर के सभी मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश जारी करे. इसके अलावा, हर गांव में धार्मिक समूह स्थापित करने की जरूरत है, ऐसा भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने कहा. उन्होंने गुरुवार को नासिक के सिडको इलाके में आयोजित एक बैठक में बोलते हुए ये बातें कहीं. इस अवसर पर गोपीचंद पडलकर ने हिंदुत्व के मुद्दे पर आक्रामक भाषण दिया.

  • 15 May 2025 02:56 PM (IST)

    15 May 2025 02:56 PM (IST)

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने व्यापारियों और फिल्म उद्योग को दी बधाई

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मैं सभी व्यापारियों और फिल्म उद्योग को बधाई देता हूं। सभी को 'राष्ट्र प्रथम' की भावना रखनी चाहिए। जो हमारे देश के दुश्मन हैं - उससे भी ज्यादा मानवता के दुश्मन - जिन्होंने पहलगाम में हमारे लोगों को बेरहमी से मारा, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। अगर कोई देश ऐसी क्रूरता करता है और दूसरा देश उसका समर्थन करता है, तो उन्हें सबक सिखाना जरूरी है। मुझे लगता है कि अगर लोगों में 'राष्ट्र प्रथम' की भावना स्वाभाविक रूप से विकसित हो रही है, तो मैं इसका स्वागत करता हूं।"

  • 15 May 2025 01:21 PM (IST)

    15 May 2025 01:21 PM (IST)

    महाड में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मामला दर्ज

    रायगढ़ जिले के महाड एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की सीमा में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने खाने के लिए पैसे देने का वादा करके एक 5 वर्षीय बच्ची को सैलून में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ महाड एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

  • 15 May 2025 12:50 PM (IST)

    15 May 2025 12:50 PM (IST)

    मराठा आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला

    मराठा आरक्षण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को याचिकाओं की शीघ्र सुनवाई के लिए नई पीठ गठित करने का निर्देश दिया। मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई ने अपने कार्यकाल के पहले ही दिन यह महत्वपूर्ण आदेश दिया।

  • 15 May 2025 12:03 PM (IST)

    15 May 2025 12:03 PM (IST)

    ठाणे में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त, दो लोग गिरफ्तार

    ठाणे में वागले एस्टेट पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 40 हजार रुपये मूल्य का गुटखा या सुगंधित तंबाकू मिश्रण उत्पाद जब्त किए हैं। पुलिस टीम ने बुधवार रात एक टेंपो को रोका और पाया कि उसमें विभिन्न ब्रांड के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद ले जाए जा रहे थे। टेंपो चालक आयुष छोटेलाल निगम (22) और शिवम सीताराम निगम (22) को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 123 (अपराध करने के इरादे से जहर आदि के माध्यम से नुकसान पहुंचाना), 223 (लोक सेवक द्वारा विधिवत दिए गए आदेश की अवज्ञा) और 275 (हानिकारक भोजन या पेय की बिक्री) के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस आनंद जायसवाल नामक व्यक्ति की तलाश कर रही है।

  • 15 May 2025 11:34 AM (IST)

    15 May 2025 11:34 AM (IST)

    पालघर में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन की मौत

    पालघर जिले में एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवती और उसके छोटे भाई की मौत हो गई। दुर्घटना मंगलवार रात को हुई और घटना के बाद से ही ट्रक चालक फरार है। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात को भोजन करने के बाद मंगेश विश्वकर्मा (22) और उसकी बहन पूजा विश्वकर्मा (25) आइसक्रीम खाने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकले थे तभी घर लौटते समय पालघर-माहिम रोड पर सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। फरार ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

  • 15 May 2025 10:40 AM (IST)

    15 May 2025 10:40 AM (IST)

    शिंदे गुट ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किया प्रदर्शन

    शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के एक प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी के विधायक मुरजी पटेल के नेतृत्व में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें मांग की गई कि हवाई अड्डा तुर्की की कंपनी सेलेबी एनएएस एयरपोर्ट सर्विसेज के साथ अपने संबंध समाप्त कर दे।

    #WATCH | Mumbai, Maharashtra | A delegation of Shiv Sena (Eknath Shinde faction) led by the party's MLA Murji Patel held a protest at the Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport in Mumbai, on 13 May, demanding that the airport end its ties with Celebi NAS Airport… pic.twitter.com/VHFiKm4eDu

    — ANI (@ANI) May 15, 2025

  • 15 May 2025 10:15 AM (IST)

    15 May 2025 10:15 AM (IST)

    राज्य में 18 लाख राशन कार्ड रद्द

    राज्य में 18 लाख राशन कार्ड रद्द किए जा चुके हैं। साथ ही, 1.5 करोड़ से अधिक कार्डधारकों का ई-केवाईसी लंबित है। आधार लिंकिंग के लिए केंद्र सरकार के ई-केवाईसी अभियान के अनुसार, राज्य में 17.95 लाख राशन कार्ड रद्द किए गए हैं। सबसे ज्यादा 4.80 लाख राशन कार्ड मुंबई में और 1.35 लाख ठाणे में रद्द किए गए हैं। साथ ही, राज्य में कुल 6.85 करोड़ कार्डों में से 5.20 करोड़ का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है। जबकि 1.65 करोड़ राशन कार्डधारकों का ई-केवाईसी अभी भी लंबित है। हालांकि समय सीमा बीत चुकी है, लेकिन सरकारी निर्देश आने तक केवाईसी जारी रहेगी।

  • 15 May 2025 09:51 AM (IST)

    15 May 2025 09:51 AM (IST)

    SECR नागपुर- 2 स्टेशनों पर बैटरी कार सुविधा, इतवारी स्टेशन भी शामिल

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के तहत यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए गोंदिया तथा राजनांदगांव स्टेशन पर बैटरी कार की सुविधा शुरू की गई है। यह पूरी तरह नि:शुल्क होगी। इतवारी स्टेशन पर बैटरी कार सेवा शुरू है। हालांकि, यहां यात्रियों को ₹50 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा। यह सुविधा विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों एवं असहाय यात्रियों के लिए आरंभ की गई है। इन बैटरी चालित गाड़ियों का संचालन स्थानीय सामाजिक कल्याण संगठनों के सहयोग से किया जा रहा है।

  • 15 May 2025 08:53 AM (IST)

    15 May 2025 08:53 AM (IST)

    नागपुर के वाठोडा में देह व्यापार पर छापा, पत्नी गिरफ्तार, पति फरार

    क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने वाठोडा थाना क्षेत्र के साईबाबानगर स्थित मुरलीमाधव अपार्टमेंट में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारा। यह रैकेट दंपत्ति चला रहे थे। पुलिस आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम नूतन सचिन कालसर्पे (32) बताया गया। नूतन का पति सचिन कालसर्पे फरार है। पुलिस ने घटनास्थल से 2 युवतियों को बचाने के साथ नूतन से 3,000 रुपये कैश और एक मोबाइल जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सचिन की तलाश जारी है। डीसीपी राहुल माकनीकर के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

  • 15 May 2025 08:24 AM (IST)

    15 May 2025 08:24 AM (IST)

    अकोला में कचरे के ढेर में मिला डेढ़ किलो गांजा

    अकोला के हिवरखेड़ पुलिस थाना क्षेत्र में कचरे के ढेर से करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, इस नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत 18 हजार रुपये बताई जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर हिवरखेड़ पुलिस थाना प्रभारी गजानन राठोड़ के नेतृत्व में अख्तर शेख, श्रीराम जाधव, गोपाल गिलबिले, प्रफुल्ल पवार, एवं नायब तहसीलदार विकास राणे मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान प्लास्टिक बैग में पैक दो पॉलिथीन पैकेटों में गांजा बरामद हुआ। सीसीटीवी फुटेज की जांच में रुमाल बांधे एक अज्ञात व्यक्ति कैमरे में कैद हुआ। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

  • 15 May 2025 07:42 AM (IST)

    15 May 2025 07:42 AM (IST)

    ठाणे में नाबालिग लड़की लापता, पुलिस ने अपहरण का मामला किया दर्ज

    ठाणे में 17 वर्षीय लड़की के 'लापता' होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि लड़की पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे घोड़बंदर इलाके में अपने घर से 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम देखने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी, जिसके बाद उसके माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने कहा कि उसका पता नहीं चलने पर माता-पिता ने कासरवडावली थाने में शिकायत दर्ज कराई। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

  • 15 May 2025 07:07 AM (IST)

    15 May 2025 07:07 AM (IST)

    महाराष्ट्र KIYG टीम चैंपियनशिप जीतने की दौड़ में सबसे आगे

    महाराष्ट्र अपने ट्रैक एवं फील्ड एथलीटों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम चैंपियनशिप जीतने की दौड़ में सबसे आगे है। राज्य के एथलीटों ने बुधवार को दो और स्वर्ण पदक जीतकर यहां खेलो इंडिया युवा खेलों (KIYG) में इस स्पर्धा में अपने स्वर्ण पदकों की संख्या 10 तक पहुंचा दी। केआईवाईजी के मौजूदा सत्र में अब सिर्फ एक दिन बचा है और महाराष्ट्र ने पदक तालिका में दूसरे और तीसरे स्थान पर चल रहे क्रमश: हरियाणा और राजस्थान पर बड़ी बढ़त बना ली है। महाराष्ट्र 56 स्वर्ण के साथ हरियाणा 35 स्वर्ण और राजस्थान 22 स्वर्ण से काफी आगे है।

  • 15 May 2025 06:53 AM (IST)

    15 May 2025 06:53 AM (IST)

    ऑपरेशन सिंदूर: अब कांग्रेस 21 मई को महाराष्ट्र में निकालेगी ‘तिरंगा यात्रा'

    कांग्रेस ‘ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का जश्न मनाने और महात्मा गांधी एवं पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों सहित सभी ‘‘शहीदों'' के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई को महाराष्ट्र में ‘तिरंगा यात्रा' का आयोजन करेगी। इस बीच, कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम पर सहमत होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार से सफाई मांगी है।

Latest live updates maharashtra politics crime nagpur news mumbai pune 15 may

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2025 | 06:51 AM

Topics:  

  • Maharashtra Breaking News
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Nagpur News
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

ठाणे की बस सेवा ने तोड़ा यात्रियों का सब्र! कम बसों से स्टॉप पर घंटों इंतजार, गुस्से में लोग

2

ठाणे में सोसायटी के मीटर कैबिनेट में लगी आग, 29 बिजली मीटर खाक, बड़ा हादसा टला

3

घोडबंदर हाईवे बना यातना मार्ग! गड्ढों और भारी ट्रकों से घंटों जाम, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

4

दिवाली पर यात्रियों के लिए तोहफा, कोंकण रेलवे चलाएगी अतिरिक्त विशेष ट्रेनें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.