Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘एक कलाकार को लोकतांत्रिक तरीके से कैसे मारा जाए?’ कुणाल कामरा के सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल

कॉमेडियन कुणाल कामरा को पुलिस ने तीसरा समन जारी किया है। कामरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दोबारा महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि एक कलाकार की लोकतांत्रिक तरीके से हत्या कैसे की जाए।

  • By आकाश मसने
Updated On: Apr 02, 2025 | 08:37 AM

कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट (सोर्स: एक्स@kunalkamra88)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर अपनी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद काफी विवादों में हैं। उन्हें लेकर कई जगहों पर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। अब बीते मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दोबारा महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसा है। इसमें उन्होंने लिखा है, “एक कलाकार की लोकतांत्रिक तरीके से हत्या कैसे की जाए।”

कॉमेडियन कुणाल ने एक पोस्ट शेयर करके कुछ पॉइंटर्स लिखे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘लोकतांत्रिक तरीके से एक कलाकार की हत्या कैसे की जाए? कुणाल ने लिखा है कि ‘किसी कलाकार को कैसे मारें, उसके लिए कुछ निर्देश’ इसमें पहला पॉइंट है, आक्रोश- इतना कि ब्रांड अपना काम बंद कर दें।

कुणाल कामरा का सोशल मीडिया पोस्ट

“एक स्टेप बाय स्टेप मार्गदर्शिका
1) आक्रोश- सिर्फ़ इतना आक्रोश करें कि ब्रांड उनके काम को लेना बंद कर दें।
2) ज़्यादा आक्रोश- जब तक कि निजी और कॉर्पोरेट कार्यक्रम बंद न हो जाएँ।
3) और ज़्यादा आक्रोश- ताकि बड़े स्थान जोखिम न लें।
4) हिंसक रूप से आक्रोश करें- जब तक कि सबसे छोटी जगहें भी अपने दरवाज़े बंद न कर लें।
5) अपने दर्शकों को सवाल पूछने के लिए बुलाएं- कला को अपराध स्थल में बदल दें।
अब कलाकार के पास सिर्फ़ दो विकल्प बचे हैं: अपनी आत्मा बेच दें और डॉलर की कठपुतली बन जाएं- या चुपचाप मुरझा जाएं। यह सिर्फ़ एक नाटक नहीं है, यह एक राजनीतिक हथियार है। एक चुप कराने वाली मशीन।”

How to kill an Artist “Democratically” pic.twitter.com/9ESc9MZfWr — Kunal Kamra (@kunalkamra88) April 1, 2025

इधर बुधवार को मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा को तीसरा समन जारी किया है। उन्हें 5 अप्रैल को खार थाने में पेश होने का निर्देश दिया गया है। दो बार समन जारी होने के बाद पुलिस के सामने पेश नहीं हुए।

मुंबई स्थित घर पर पहुंची पुलिस

मुंबई के हैबिटेट सेंटर में उनके विवादास्पद चुटकुलों के मामले में कुणाल कामरा को खार पुलिस स्टेशन ने इससे पहले दो समन जारी किए थे लेकिन वे नहीं पहुंचे। जिसके बाद 31 मार्च को मुंबई पुलिस की एक टीम दादर स्थित कॉमेडियन कुणाल कामरा के घर पर पहुंची थी।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

कुणाल कामरा ने कसा तंज

मुंबई के घर पर पुलिस के पहुंचने पर कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए तंज कसा था। उन्होंने लिखा कि “ऐसे पते पर जाना, जहां मैं पिछले 10 वर्षों से नहीं रहा हूं, आपके समय और सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी है।

Kunal kamra social media post how to kill an artist democratically

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 02, 2025 | 08:37 AM

Topics:  

  • Kunal Kamra
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News
  • Mumbai Police
  • Shiv Sena

सम्बंधित ख़बरें

1

नासिक में बाढ़ का कहर: 70 साल पुराने रामसेतु की टूटी रेलिंग, मंत्री ने दिया नया पुल बनने का आदेश

2

शिवभोजन योजना पर संकट, बकाया 8.40 करोड़ रुपये, संचालक थाली परोसने के लिए उधार लेने को मजबूर

3

नवी मुंबई स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, 15 महिलाएं मुक्त, मालिक सहित 2 गिरफ्तार

4

ठाणे में कंटेनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, सड़क पर गड्डा बना युवती की मौत का कारण

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.