Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सूखाग्रस्त मराठवाडा की मदद करेगा कोकण का पानी! CM शिंदे की महत्वाकांक्षी ‘नदी जोड़’ योजना

राष्ट्रपति भवन के अशोक मंडप में रविवार को नीति आयोग की बैेठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मानसून के दौरान कोकण क्षेत्र में व्यर्थ बह जानेवाले बरसाती पानी को सूखाग्रस्त मराठवाड़ा क्षेत्र की ओर मोड कर समस्या के समाधान की महत्वाकांक्षी योजना पेश की।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Jul 28, 2024 | 07:00 AM

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली/मुंबई. राष्ट्रपति भवन के अशोक मंडप में रविवार को नीति आयोग की बैेठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मानसून के दौरान कोकण क्षेत्र में व्यर्थ बह जानेवाले बरसाती पानी को सूखाग्रस्त मराठवाड़ा क्षेत्र की ओर मोड कर समस्या के समाधान की महत्वाकांक्षी योजना पेश की। इस बैठक में उन्होंने किसानों की मांगों पर विचार किए जाने के साथ दूध, कपास, सोयाबीन और प्याज किसानों की समस्याओं के संबंध में न्याय पूर्वक विचार किए जाने की मांग की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित किए गए इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल सहित नीति आयोग के पदेन सदस्य, केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष उपस्थित थे। इस दौरान सीएम शिंदे ने विशेष रूप से किसानों के लिए मुद्दे उठाए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से प्याज मूल्य स्थिरीकरण निधि योजना के तहत बफर स्टॉक के लिए प्याज की खरीद के संबंध में मूल्य नीति पर विचार करने का अनुरोध किया। साथ ही सोयाबीन और कपास के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने दूध में मिलावट रोकने के लिए कदम उठाने की भी मांग की।

मराठवाड़ा सूखा मुक्त बनाने की तैयारी

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मराठवाड़ा को सूखा बनाने के लिए वॉटर ग्रिड को गति देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि कोकण में व्यर्थ बह जाने वाले पानी की उपयोग मराठवाड़ा को सूखा मुक्त बनाने के लिए किया जाना चाहिए। सांगली और कोल्हापुर की बाढ़ के अलावा कोकण में हर साल 167 टीएमसी पानी बहकर समुद्र में चला जाता है। राज्य सरकार कुछ पानी रोककर मराठवाड़ा स्थित गोदावरी घाटी की ओर ले जाने का प्रयास कर रही है। केंद्र को भी इसमें तेजी लानी चाहिए।

स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी

इस बैठक में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि स्वास्थ्य बीमा के मामले में महाराष्ट्र अग्रणी राज्य है। महाराष्ट्र ने महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के तहत सभी नागरिकों को कवर करने के लिए कवरेज में 5 लाख रुपये की वृद्धि की है।

पर्यटन को बढ़ावा

हाल ही में शिवनेरी, रायगढ़, प्रतापगढ़ जैसे शिवकालीन 12 ऐतिहासिक किलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची के लिए नामांकित किया गया है। सरकार इस सूची में पंढरपुर वारी यात्रा, दही हांडी और गणपति उत्सव जैसे त्योहारों को शामिल करने की कोशिश कर रही है।

ऑनलाइन सेवा

सभी ग्रामीण और शहरी भूमि अधिकारों को डिजिटल कर दिया गया है और 2.62 करोड़ ग्रामीण क्षेत्रों और 70 लाख शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से भूमि रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की जानकारी मुख्यमंत्री ने दी।

Konkan water to drought hit marathwada nadi jod yojana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2024 | 07:00 AM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Marathwada

सम्बंधित ख़बरें

1

Thane: कुलगांव-बदलापुर में शिवसेना, भाजपा और राकांपा के लिए मनोनीत सदस्य की जंग

2

वरली डोम से Eknath Shinde का करप्शन सम्राटों पर तीखा हमला, बोले- जिधर टेंडर, उधर सरेंडर”

3

‘चुनाव आते ही याद आती है मुंबई’, ठाणे से उद्धव ठाकरे पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का वार

4

कलवा के ‘किंग’ की बगावत! राजेंद्र साप्ते ने निकाला विरोध मार्च, शिंदे-बीजेपी के लिए बढ़ी मुश्किलें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.