Thane: कुलगांव-बदलापुर में शिवसेना, भाजपा और राकांपा के लिए मनोनीत सदस्य की जंग
Maharashtra Local Body Election: बदलापुर और अंबरनाथ नपा में उपाध्यक्ष चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुलगांव में 9 और अंबरनाथ में 12 जनवरी को मनोनीत सदस्यों का नामांकन होगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
अंबरनाथ नगर परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra News: अंबरनाथ और कुलगांव बदलापुर नगर परिषदों के चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद, अब दोनों नपा के उपाध्यक्ष पद का चयन होने जा रहा है।
इसी कड़ी में बदलापुर नपा के लिए उपाध्यक्ष की चयन प्रक्रिया 9 तथा अंबरनाथ नपा के लिए 12 जनवरी को होगी। नपा चुनाव हारने वाले कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों, हटने वालों और पार्टी के लिए काम करने वालों समेत कई लोग स्वीकृत सदस्य बनने की कोशिश में हैं।
साथ ही नपा पार्टी के आदेश के बाद चुनावी मैदान से उपाध्यक्ष के पद पर किसे शामिल किया जाएगा इस पर भी निगाहें हैं। जिलाधिकारी के आदेश के बाद, कुलगांव बदलापुर नगरपरिषद में स्वीकृत सदस्यों और उपाध्यक्ष का नामांकन 9 जनवरी को और अंबरनाथ नगर परिषद में 12 जनवरी को होगा।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणेः मानसून की शुरुआत में ही खुली MBMC की पोल, गड्ढों में तब्दील हुईं सड़कें, राई गांव की हालात सबसे बदतर
ठाणे में भारी बारिश से हाई अलर्ट, 24 घंटे में 237 मिमी वर्षा; एनडीआरएफ की दो टीमें तैनात
कल्याण: शिंदे गुट के पार्षद रमेश म्हात्रे पर महिला डॉक्टर और नर्सों से मारपीट का आरोप; CCTV फुटेज आया सामने
ठाणे में बारिश और ऊंची लहरों से खतरा, प्रशासन ने तटीय क्षेत्र किए सील, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई
इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है और अब इच्छुक पार्टियों ने काम करना शुरू कर दिया है। दोनों शहरों में 5-5 सदस्य मनोनीत चुने जाएंगे। ठाणे जिले में मनपा चुनाव भी है। लेकिन अंबरनाथ और कुलगांव बदलापुर नगरपरिषद में अभी भी मनोनीत नगरसेवक बनने का मौका है।
भाजपा ने राकां (अजीत पवार) से किया है वादा
यहां मतदान प्रक्रिया से नगरसेवक चुने जाने के बाद अब मनोनीत नगरसेवक पार्टी की संख्या बल के आधार पर चुने जाएंगे, अंबरनाथ और कुलगांव बदलापुर में पांच-पांच सदस्य चुने जाएंगे, कुलगांव बदलापुर नपा में उपाध्यक्ष और पांच मनोनीत के लिए प्रक्रिया 9 जनवरी को होगी, जबकि अंबरनाथ में यह प्रक्रिया 12 जनवरी को निश्चित की गई है।
सभी बड़ी पार्टियों ने अब इसकी तैयारी शुरू कर दी है। कुलगांव बदलापुर नपा में शिवसेना (शिंदे) के 24, भाजपा के 22 तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार) के 3 नगरसेवक चुने गए है। राकां के साथ गठबंधन करते समय भाजपा ने उन्हें नपा उपाध्यक्ष और एक मनोनीत सदस्य का पद देने का वादा किया था।
इस हिसाब से भाजपा की 2 और राकां को एक सदस्य का पद मिलने की संभावना है। शिवसेना के 2 लोग मनोनीत के रूप में नगरसेवक बनने जा रहे है। इसी प्रकार अंबरनाथ शहर में शिवसेना (शिदे) के 27, भाजपा के 14, कांग्रेस के 12 राकांपा (अजीत पवार) के 4 और दो निर्दलीय सदस्य है। इसलिए 5 सदस्यों में से भाजपा और राकां की एक-एक और शिवसेना को दी मेंबर मिलने की संभावना है, यहां पांचवें मेबर पोस्ट के लिए मुकाबला देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें :- वरली डोम से Eknath Shinde का करप्शन सम्राटों पर तीखा हमला, बोले- जिधर टेंडर, उधर सरेंडर”
कौन बन सकता है मनोनीत नगरसेवक
- जिनके पास राज्य में रजिस्टर्ड मेडिकल (क्टिशनर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, इंजीनियरिंग डिग्री या प्रोफेसर, लीगल प्रैक्टिशनर के तौर पर पांब साल का अनुभव है।
- साथ ही जो सेवानिवृत हेडमास्टर, प्रिंसिपल, लेक्चरर, प्रोफेसर, चीफ ऑफिसर, असिस्टेंट कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर के तौर पर काम कर चुके हैं, वे इसके लिए पात्र होंगे।
- इसके अलावा जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त गैर-सरकारी संगठन के सदस्य के रूप में पांच साल का अनुभव है, वे इसके लिए पात्र होंगे।
