- Hindi News »
- Maharashtra »
- Kolhapur »
- Shahu Maharaj Demands Gaekwad S Dismissal Shinde Faction Distances Itself
गायकवाड़ को बर्खास्त करें, शाहू महाराज की मांग, शिंदे गुट ने भी पल्ला झाड़ा
कोल्हापुर में संजय गायकवाड़ के विवादास्पद बयान पर सांसद शाहू महाराज ने उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है। शिंदे गुट ने भी इस मामले से दूरी बना ली है।

Kolhapur News: शिवाजी कोण होता पुस्तक के शीर्षक को लेकर कोल्हापुर के प्रकाशक प्रशांत आंबी को कथित रूप से गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले विधायक संजय गायकवाड़ के बयान पर विवाद तेज हो गया है।
इस मामले में सांसद शाहू महाराज छत्रपति ने गायकवाड़ को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा है कि इस प्रकार का बयान किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। वहीं शिंदे गुट ने भी इस प्रकरण से दूरी बनाते हुए गायकवाड़ के बयान से किनारा कर लिया है। कोल्हापुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शाहू महाराज छत्रपति ने कहा कि संजय गायकवाड़ द्वारा की गई टिप्पणी जनता सहन नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि नेताओं को यह समझना चाहिए कि किस विषय पर क्या बोलना उचित है। उन्होंने सरकार से इस मामले में शीघ्र और सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें विधायकी की सदस्यता रद्द करने के नियमों की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन गायकवाड़ का बयान पूरी तरह अनुचित और आपत्तिजनक है।
सम्बंधित ख़बरें
किसानों के लिए फडणवीस सरकार के दो बड़े फैसले; जून में माफ होगा कर्ज, फसल लोन के लिए अब ‘सिबिल’ की जरूरत नहीं
बच्चों को चलती बस में छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई निर्दयी मां, मासूमों के जेब में मिली चिट्ठी देख भड़के लोग
नासिक के प्याज पर मोदी-मेलोनी की तस्वीर, व्यंगचित्रकार ने पीएम को दिया अनूठा संदेश
Pune Metro निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, स्वारगेट-कात्रज मार्ग पर बदली ट्रैफिक व्यवस्था
पुलिस में शिकायत, कार्रवाई लंबितइस मामले में प्रकाशक प्रशांत आंबी ने गुरुवार को कोल्हापुर के राजारामपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि पुलिस ने फिलहाल संजय गायकवाड़ के खिलाफ मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया है और कहा है कि कानूनी सलाह के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि विधायक गायकवाड़ ने फोन पर प्रकाशक प्रशांत आंबी को गालीगलौज करते हुए धमकी दी।
उन्होंने शिवाजी कोण होता पुस्तक को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा कि इसमें शिवाजी महाराज का अपमान किया गया है। बातचीत के दौरान उन्होंने कथित रूप से गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।
ऐसे बयानों से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचता महाजनइस विवाद पर शिंदे गुट की ओर से स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें पार्टी ने संजय गायकवाड़ के बयान से खुद को अलग कर लिया है। शिवसेना प्रवक्ता प्रकाश महाजन ने कहा कि गायकवाड़ के बयान और विचारों से पार्टी का कोई संबंध नहीं है और यह उनका व्यक्तिगत मत है।
उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से एकनाथ शिंदे और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचता है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गायकवाड़ पर कार्रवाई का निर्णय उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ही लेंगे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और संजय गायकवाड़ की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
Shahu maharaj demands gaekwad s dismissal shinde faction distances itself
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र के पूर्व DGP संजय पांडे को हाईकोर्ट से राहत, फडणवीस-शिंदे के खिलाफ दबाव का केस रद्द, जानें मामला
May 21, 2026 | 04:29 PMCBI जांच ने लिया नया मोड़, मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद, अब पेपर खरीदने वाले अभिभावकों पर भी शिकंजा
May 21, 2026 | 04:28 PMIPL 2026 Controversy: हार्दिक पांड्या पर लगा मैच फीस का 10% जुर्माना, मैदान पर की थी यह बड़ी गलती
May 21, 2026 | 04:26 PMकिसानों के लिए फडणवीस सरकार के दो बड़े फैसले; जून में माफ होगा कर्ज, फसल लोन के लिए अब ‘सिबिल’ की जरूरत नहीं
May 21, 2026 | 04:20 PMसिर्फ सिल्क नहीं, भारत की संस्कृति है मूंगा और शिरूई लिली सिल्क, जिसे मोदी ने मेलोनी को किया गिफ्ट
May 21, 2026 | 04:10 PMMP News: जबलपुर-भोपाल NH-45 पुल घोटाले पर हाईकोर्ट सख्त! केंद्र और राज्य सरकार को थमाया नोटिस
May 21, 2026 | 04:09 PMBRO Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 10वीं पास तुरंत भरे फॉर्म, ड्राइवर से लेकर कई पद खाली
May 21, 2026 | 04:09 PMवीडियो गैलरी

Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM













