आज से महाराष्ट्र के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, इन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा
महाराष्ट्र में आज 2 सितंबर को देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर आ रही हैं जहां पर वे कई बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेगी। इसकी जानकारी राष्ट्रपति भवन से जारी हुई हैं तो वहीं पर तीन दिवसीय दौरे का शेड्यूल भी जारी हुआ है।आज वे यात्रा में सबसे पहले महाराष्ट्र के कोल्हापुर पहुंच रही है।
- Written By: दीपिका पाल
महाराष्ट्र दौरे पर द्रोपदी मुर्मू (सौ.सोशल मीडिया)
कोल्हापुर: महाराष्ट्र में आज 2 सितंबर को देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर आ रही हैं जहां पर वे कई बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेगी। इसकी जानकारी राष्ट्रपति भवन से जारी हुई हैं तो वहीं पर तीन दिवसीय दौरे का शेड्यूल भी जारी हुआ है। राष्ट्रपति भवन ने सोमवार को बताया कि मुर्मू कोल्हापुर के वारणानगर में श्री वारणा महिला सहकारी समूह के स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत करेंगी। आज वे यात्रा में सबसे पहले महाराष्ट्र के कोल्हापुर पहुंच रही है।
जानिए राष्ट्रपति भवन से जारी बयान
यहां पर राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति तीन सितंबर को पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड विश्वविद्यालय) के 21वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। उसी दिन वह मुंबई में महाराष्ट्र विधान परिषद के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति भवन ने बताया कि मुर्मू चार सितंबर को लातूर के उदगीर में बुद्ध विहार का उद्घाटन करेंगी। वह उदगीर में महाराष्ट्र सरकार की ‘शासन अपल्या दारी’ और ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ के लाभार्थियों की एक सभा को भी संबोधित करेंगी।
ये भी पढ़ें- छत्रपति शिवाजी महाराज को लुटेरा कहने वाले कर रहे राजनीति, MVA के खिलाफ BJP का निषेध प्रदर्शन
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
Navabharat Nishanebaaz: मंदिर में हुई चढ़ावे की चोरी, हो-हल्ला करे वो हिंदू विरोधी
कम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
यात्रा को लेकर यातायात सेवा सक्रिय
तीन दिवसीय यात्रा के शेड्यूल को लेकर तो जानकारी दे दी गई हैं तो वहीं पर इससे शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. यात्रा के दौरान एकतरफा मार्ग में ढील दी गई है। यात्रा के अनुसार, करवीर निवासिनी अंबाबाई के दर्शन के बाद राष्ट्रपति कुछ देर सर्किट हाउस में रुकेंगी और फिर आगे के कार्यक्रमों के लिए वरनेकड़ रवाना होंगी. इस दौरान पूरे मार्ग और कार्यक्रम स्थल पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्री करवीर निवासिनी अंबाबाई के दर्शन करेंगी।
ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र में पोला त्योहार आज, नंदी औऱ पोलासुर राक्षस का बैल पोला से क्या हैं संबंध, जानिए
महाराज शिवाजी के प्रतिमा पर छिड़ा हैं विवाद
इस खबर से अलग महाराष्ट्र में इन दिनों मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा के ढहने के मामले में राजनीतिक सियासत छिड़ी हुई है इसके चलते सरकार और विपक्ष के बीच तनातनी जारी है। शिंदे सरकार और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस के खिलाफ उद्धव गुट भी हमलावर हैं जिन्होंने प्रदर्शन करते हुए चप्पल मारी थी यहां पर फिलहाल मामला गर्माया है।
