Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोहन भागवत हमारे लिए ‘पितातुल्य’, RSS चीफ के बयान पर बोली भाजपा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दल और नेताओं द्वारा एक-दूसरे के बारे में बुरा-भला बोलने के लिए नाराजगी व्यक्त की थी। इस पर भाजपा ने कहा कि भागवत उनके लिए पितातुल्य हैं और अगर कुछ अवांछनीय हो रहा है, तो उन्हें बोलने का अधिकार है।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Jun 11, 2024 | 11:30 PM

आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत (फोटो: PTI)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोल्हापुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को लोकसभा चुनावों के प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा मर्यादा नहीं बनाए रखने पर नाराजगी व्यक्त की। इस पर अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बयान सामने आया है। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को कहा कि मोहन भागवत “पितातुल्य” हैं और उन्हें बोलने का अधिकार है।

पाटिल ने कोल्हापुर में संवाददाताओं से कहा, “चूंकि मैं पिछले तीन दिनों से यात्रा कर रहा था, इसलिए मुझे उनकी बातें सुनने का मौका नहीं मिला। कुछ बयानों से अलग-अलग निष्कर्ष निकाले जा रहे हैं। हालांकि, मोहनजी हमारे लिए पितातुल्य हैं और अगर घर में कुछ हुआ है, तो उन्हें बोलने का अधिकार है।”

लोकसभा चुनाव परिणामों के बारे में पूछे जाने पर कैबिनेट मंत्री पाटिल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर और महाराष्ट्र में राज्य स्तर पर अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करेगी। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2019 में 23 सीट जीती थी और इस बार नौ सीट ही जीत सकी।

सम्बंधित ख़बरें

BJP से ‘बगावत’ की तैयारी में बृज भूषण? सारे बयान हुए किनारे…सिर्फ एक VIDEO ने बदल दिया यूपी का सियासी माहौल!

‘हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी…’ अजित पवार पर महेश लांडगे तीखा प्रहार, रोहित पवार ने दिया करारा जवाब

‘वंदे मातरम’ के बंटवारे ने बोए देश के विभाजन के बीज, शहजाद पूनावाला का नेहरू और कांग्रेस पर बड़ा हमला

दल-बदल और धनबल पर अजित पवार का तीखा हमला, पुणे-PCMC में BJP पर लगाए गंभीर आरोप

क्या बोले थे भागवत

गौरतलब है कि आरएसएस प्रशिक्षुओं की एक सभा को संबोधित करते हुए सोमवार को नागपुर में भागवत ने कहा था कि राजनीतिक दल और नेता एक-दूसरे के बारे में बुरा-भला कहते समय इस बात पर ध्यान नहीं दे रहे हैं कि इससे समुदायों के बीच दरार पैदा हो सकती है। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि आरएसएस को भी बिना किसी कारण के इसमें घसीटा जा रहा है।

भागवत ने मोदी सरकार को आईना दिखाते हुए कहा था कि विपक्ष को विरोधी नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि वे विपक्ष हैं, एक पक्ष को उजागर कर रहे हैं। उनकी राय भी सामने आनी चाहिए। चुनाव लड़ने की एक गरिमा होती है। उस गरिमा को बनाए नहीं रखा गया। चुनाव में गरिमा बनाए रखना ज़रूरी है। हमारे देश के सामने चुनौतियां खत्म नहीं हुई हैं। देश में एनडीए सरकार फिर से सत्ता में है, यह सही है कि पिछले 10 सालों में बहुत सारी सकारात्मक चीजें हुई हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अब हम चुनौतियों से मुक्त हो गए हैं।

मणिपुर हिंसा पर भी जताई चिंता

भागवत ने मणिपुर हिंसा पर भी चुप्पी तोड़ी और कहा कि मणिपुर एक साल से शांति का इंतजार कर रहा है। ऐसा लग रहा था कि पुरानी बंदूक संस्कृति खत्म हो गई है। लेकिन राज्य में अचानक हिंसा बढ़ गई है। इस पर प्राथमिकता के साथ ध्यान देने की जरुरत है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Mohan bhagwat is like a father to us bjp said on rss chief statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2024 | 11:30 PM

Topics:  

  • BJP
  • Chandrakant Patil
  • Mohan Bhagwat
  • RSS

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.