Kolhapur: महायुति बनाम आघाड़ी में कांग्रेस अकेली पड़ी, सतेज पाटिल ने लड़ा किला
Maharashtra Local Body Elections: कोल्हापुर नगर निगम चुनाव 2026 में कांग्रेस नेता सतेज पाटिल ने अकेले दम पर 37 सीटें जिताईं, लेकिन महायुति सत्ता में काबिज हो गई। एनसीपी शरद गुट को बड़ा झटका लगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: AI डिजाइन)
Kolhapur News In Hindi: कोल्हापुर नगर निगम चुनाव में एक तरह से महायुति बनाम महाविकास आघाड़ी का मुकाबला था, लेकिन आघाड़ी की ओर से सिर्फ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विधायक सतेज पाटिल ही किला लड़ रहे थे।
कांग्रेस ने 75 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे और पाटिल ने अपने दम पर चुनाव लड़ते हुए 37 सीटों पर कब्जा जमाया। पिछले चुनाव के मुकाबले पूरी 10 सीटें ज्यादा जीतकर लाए। आघाड़ी को सबसे बड़ा झटका राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद गुट से मिला, जिसने पिछले चुनाव में 15 सीटे जीतकर कांग्रेस के साथ नगर सरकार बनाई थी।
इस बार शरद पवार यहां महज 1 सीट ही जीत पाए। राकां के विभाजन का बहुत ज्यादा फायदा अजीत पवार को भी नहीं मिला, वे भी अपने महज 4 प्रत्याशियों को ही जीत दिला सके, जबकि उन्होंने भी कोल्हापुर में कई सभाएं ली थीं।
सम्बंधित ख़बरें
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
Summer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
Bakrid Outfit 2026: बकरीद पर नजाकत और क्लास के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग ड्रेसेस, लगेंगी बला की खूबसूरत
Silk Saree Buying: सिल्क की साड़ी खरीदते हुए कहीं आप भी न हो जाएं ठगी के शिकार, ऐसे परखें असली या नकली
बड़ी बात यह कि अगर सतेज पाटिल महज 3 सीट और जीत लेते तो इस बार भी कांग्रेस का नगर निगम पर कब्जा होता। चुनाव में बड़ा झटका कांग्रेस समर्थित एमएनएस जिला अध्यक्ष राजू दिदोर्ले को लगा। वे चुनाव हार गए।
महायुति का प्लान फेल
महायुति ने चुनाव में पाटिल को रोकने के लिए एक बड़ी योजना बनाई। जिसके जवाब में सतेज पाटिल ने सड़कों पर उतरकर चुनाव प्रचार की कमान संभाली, उन्होंने ‘कोल्हापुर कस्सान, तुम्हु मोहशिला तस्सन’ के नारे के साथ चुनाव प्रचार शुरू किया, इसके बाद महायुति पाटिल के चुनाव प्रचार का अनुसरण करती नजर आई। पाटिल के सड़कों पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस को भी चुनाव प्रचार के लिए कोल्हापुर जाना पड़ा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी चुनाव प्रचार की शुरुआत करने आए।
अब ट्रिपल इंजन की सरकार चलेगी
शहर के लोगों ने महायुति पर भरोसा जताया है, हम इस भरोसे पर खरे उतरेंगे। 15 वर्ष के बाद शहर में नई शुरूआत होगी, राज्य और नगर सरकार मिलकर विकास को अंजाम देंगे, शहर की विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ट्रिपल इंजन के साथ आगे बढ़ेंगे। धनंजय महादिक, भाजपा सांसद
शहर की आवाज बुलंद करेंगे
विकास को प्राथमिकता देती रही है। हमें भले विपक्ष में बैठना पड़े लेकिन शहर की प्राथमिकताओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हम विपक्ष में रहकर भी शहर की आवाज बुलंद करेंगे।
– शाहू छत्रपति महाराज, कांग्रेस सांसद
शारंगधर ने दिया झटका
दूसरी ओर कोल्हापुर नगर निगम चुनाव में सबसे चर्चित वार्ड नंबर 9 से शिवसेना शिंदे गुट के शारंगधर देशमुख ने जीत हासिल की। यह कांग्रेस नेता सतेज पाटिल के लिए एक तरह से बड़ा झटका है। शारंगधर देशमुख शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए थे।
ये भी पढ़ें :- Thane: प्रतिष्ठा की लड़ाई में भाजपा विजयी, मीरा-भाईंदर की सत्ता पूरी तरह भाजपा के हाथ
पाटिल हर हाल में देशमुख को हराना चाहते थे। हालांकि, शारंगधर देशमुख ने राहुल माने को कड़े मुकाबले में हरा दिया। इसलिए इसे उनकी बड़ी जीत माना जा रहा है। वहीं, वार्ड नंबर 7डी में सबसे चर्चित मुकाबले में कोल्हापुर उत्तर के विधायक राजेश क्षीरसागर के बेटे ऋतुराज क्षीरसागर ने जीत दर्ज की।
