पुरंदर एयरपोर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Purandar Airport Land Acquisition: पुणे के पुरंदर क्षेत्र में प्रस्तावित छत्रपति संभाजीराजे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की राह अब पूरी तरह साफ हो गई है।
परियोजना के लिए भूमि मापन का कार्य संपन्न होने के बाद अगले सप्ताह से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस विशाल प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार ने 6,000 करोड़ रुपये के फंड का प्रावधान किया है, जो जल्द ही जिला प्रशासन को प्राप्त हो जाएगा।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए लगभग 3,040 एकड़ भूमि की आवश्यकता है, जिसमें से 2,800 एकड़ के लिए किसानों ने अपनी सहमति दे दी है। अधिग्रहण की प्रक्रिया से पारगांव, वनपुरी, कुंभारवलण, उदाची वाडी, एखतपुर, मुंजवडी और खानवडी जैसे गांवों के करीब 7,500 किसान प्रभावित होंगे।
प्रशासन का लक्ष्य है कि 1 जून तक आपसी सहमति के आधार पर अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लिया जाए। अक्सर देखा गया है कि बड़े प्रोजेक्ट्स में भारी मुआवजा मिलने के बाद उचित वित्तीय नियोजन न होने के कारण किसान बाद में आर्थिक तंगी का शिकार हो जाते हैं।
परियोजना में कई किसानों की पूरी जमीन जा रही है। उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए विशेषज्ञों के माध्यम से वित्तीय मार्गदर्शन देना आवश्यक है। इस पहल से किसानों को मुआवजे की राशि का सही नियोजन करने और आर्थिक रूप से स्थिर रहने में मदद मिलेगी।
– जितेन्द्र डूडी, जिलाधिकारी, पुणे।
किसानों को मिलने वाली राशि के सही अर्थशास्त्र संस्थान के विशेषज्ञों के साथ समझौता किया जा रहा है। हवाई अड्डे के विकास के लिए एक विशेष प्रयोजन वाहन कंपनी का गठन किया जा चुका है। पुरंदर एयरपोर्ट के बनने से पुणे और आसपास के इलाकों में औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें :- नवी मुंबई में 295 करोड़ का पानी बिल बकाया, सिडको ने डिफॉल्टर्स पर सख्ती के संकेत दिए
पुणे से नवभारत लाइव के लिए समीर सैय्यद की रिपोर्ट