कोल्हापुर में छात्रा से अश्लील व्यवहार का आरोप, केआईटी कॉलेज के प्रोफेसर गिरफ्तार

Kolhapur के केआईटी कॉलेज में एक प्रोफेसर पर छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील व्यवहार का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में लिया और कॉलेज प्रशासन ने उन्हें निलंबित किया।
Arrest
नवी मुंबई डबल मर्डर केस (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Kolhapur Professor Misconduct Case: महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर से एक आक्रोश पैदा करने वाली घटना सामने आई है। गोकुल शिरगांव स्थित केआईटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के एक प्रोफेसर पर छात्रा के साथ अश्लील व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रोफेसर सौरभ जोशी को हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ गोकुल शिरगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

छात्रा ने दर्ज कराई शिकायत

कॉलेज की एक छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि प्रोफेसर जोशी ने उसके साथ छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार किया। शिकायत के अनुसार आरोपी प्रोफेसर ने छात्रा को शैक्षणिक काम के बहाने कई बार अपने केबिन में बुलाया। इस दौरान उसने पहले छात्रा की तबीयत और परिवार के बारे में पूछताछ की और बाद में उसे अपना मोबाइल नंबर देकर कहा कि किसी भी परेशानी में वह उसकी मदद करेगा।

अन्य छात्राओं के साथ भी ऐसा व्यवहार

पीड़ित छात्रा ने अपनी शिकायत में यह भी दावा किया है कि आरोपी प्रोफेसर अन्य छात्राओं के साथ भी इसी तरह का व्यवहार करता था। इस आरोप के सामने आने के बाद कॉलेज परिसर में भी नाराजगी का माहौल बन गया है।

कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। संस्थान के निदेशक मोहन वनरोट्टी ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस कर रही है जांच

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और छात्रा के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अन्य पीड़ित छात्राएं सामने आती हैं तो आरोपी के खिलाफ और सख्त धाराएं लगाई जा सकती हैं। यह घटना एक बार फिर शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा और जागरूकता के मुद्दे को उजागर करती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com