Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जानें क्यों सीएम एकनाथ शिंदे करेंगे महाराष्ट्र का दौरा, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Jul 12, 2023 | 08:46 PM

Pic : Ani

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: राज्य की राजनीति में हो रहे बदलाव के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) भी अपने नेतृत्व वाली शिवसेना (Shiv Sena) के संगठन को मजबूत बनाने के लिए महाराष्ट्र (Maharashtra) का दौरा करने जा रहे हैं। राज्य की राजनीति में चल रही उठापटक को देखते हुए एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार (NCP President Sharad Pawar) और यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (UBT President Uddhav Thackeray) भी राज्य के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रहे हैं। बताया गया कि सीएम शिंदे के राज्य व्यापी दौरे की शुरूआत ठाणे (Thane) से होने वाली हैं। 

राज्य सरकार का नेतृत्व कर रहे सीएम एकनाथ शिंदे पिछले कुछ महीनों से संगठन पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे। हालांकि सीएम के पुत्र औप सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे मुंबई सहित राज्य भर में दौरा कर संगठन के कार्यक्रमों में शामिल होकर शिवसैनिकों से संवाद साधते रहे हैं। शिवसेना के प्रवक्ता नरेश म्हस्के ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में ठाणे में जन प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और शिवसैनिकों की बैठक की जाएगी।

पुणे, कोल्हापुर,नवी मुंबई में होगी बड़ी रैली

बताया गया कि आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे की बड़ी रैली पुणे, कोल्हापुर और नवी मुंबई में आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी के लिए गुरुवार की शाम ठाणे में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक होगी। स्वयं सीएम बैठक में मार्गदर्शन करेंगे। उसके बाद राज्य व्यापी दौरा ठाणे से शुरू होगा। शिवसेना के सचिव संजय मोरे के अनुसार, शिवसेना पार्टी प्रमुख एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में पूरे महाराष्ट्र के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, शिवसैनिकों से सीधे संपर्क कर बैठकें आयोजित की जाएंगी। पहले चरण में पुणे, कोल्हापुर, नवी मुंबई में रैलियां होंगी। 

सम्बंधित ख़बरें

स्मार्ट मीटर से सस्ता हुआ बिजली बिल, नासिक में 31.93 लाख की छूट; स्मार्ट मीटर ने बदली तस्वीर

महाकुंभ की तैयारी: सिंहस्थ से पहले नासिक पहुंचे साधु, पंचवटी बनी पहली पसंद

12वीं बोर्ड घोटाला: छत्रपति संभाजीनगर में सीसीटीवी ने खोली पोल, 18 शिक्षक-कर्मचारी निलंबित

विवादों में रहा मीरा-भायंदर फ्लाइओवर उद्घाटन के लिए तैयार, जानिए कब होगी इसकी ग्रैंड ओपनिंग

ठाणे से शुरू होगी सीएम की संपर्क यात्रा

मुख्यमंत्री का मजबूत गढ़ माने जाने वाले ठाणे से संपर्क यात्रा शुरू करने का प्लान है। इसकी जोरदार तैयारी की जा रही हैं। पार्टी पदाधिकारियों, महिला अघाड़ी, युवा सेना और सभी शिवसैनिकों की बैठक आयोजित की गई है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीएम ने संगठन में उत्साह भरने की कवायद शुरू कर दी है। उनके इस दौरे को शिवसेना के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Know why cm eknath shinde will visit maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2023 | 08:46 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.