विकास के नाम पर केवल आश्वासनों की बारिश, जमीनी काम शून्य; सामाजिक कार्यकर्ता अजय बद्रीया ने प्रशासन को घेरा
दर्यापुर के नागरिकों का आक्रोश, विकास के नाम पर केवल आश्वासनों की बारिश। जमीनी स्तर पर काम करने की मांग।
Amravati Development News: दर्यापुर शहर के विकास को लेकर नागरिकों की उम्मीदें अब आक्रोश में बदलती नजर आ रही हैं। प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रसिद्ध उद्यमी व सामाजिक कार्यकर्ता अजय बद्रीया वसु ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि केवल आश्वासनों की आतिशबाजी से जनता को गुमराह करने का दौर अब खत्म होना चाहिए। जनप्रतिनिधियों को अब जमीनी स्तर पर ठोस काम करके दिखाना होगा।
बुनियादी समस्याओं से जूझता शहर
अजय बद्रीया ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय किए गए बड़े-बड़े वादों के विपरीत आज भी शहर मूलभूत समस्याओं में घिरा हुआ है। मुख्य सड़कों से लेकर मोहल्लों तक की हालत खराब है। पेयजल आपूर्ति अनियमित बनी हुई है, जबकि साफ-सफाई के दावों की भी पोल खुल चुकी है। इससे नागरिकों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर MLC चुनाव: अब भी सस्पेंस में BJP उम्मीदवारों के नाम, नेताओं की बढ़ी बेचैनी
पुणे एयरपोर्ट पर Ebola Virus को लेकर हाई अलर्ट; दुबई और बैंकॉक से आने वाले यात्रियों की शुरू हुई स्क्रीनिंग
महाराष्ट्र में पेट्रोल 113 के पार, 11 दिन में चौथी बार बढ़े दाम; जानें मुंबई-पुणे-नागपुर का ताजा रेट
कभी करियर खत्म होने की थी चर्चा, अब IPL में चमके सौरभ दुबे; दिग्गज बल्लेबाजों की उड़ा दी गिल्ली
जिम्मेदारी निभाने की नसीहत
उन्होंने कहा कि जनता ने जिन प्रतिनिधियों को विश्वास के साथ चुना है, उन्हें केवल पद संभालने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। विकास कार्यों की ठोस योजना बनाकर उसे तय समयसीमा में लागू करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है।
प्रशासनिक सुस्ती पर सवाल
बद्रीया ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि विकास अब केवल भाषणों तक सिमट कर रह गया है। योजनाओं की घोषणाएं और कागजों पर निधि स्वीकृति तो दिखाई देती है, लेकिन धरातल पर काम बेहद धीमी गति से चल रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो नागरिकों के साथ मिलकर आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
