Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खापरखेड़ा: पुनर्वासन की मांग पर ग्रामीणों का उग्र आंदोलन, आमरण अनशन का तीसरा दिन

  • Author By Naresh Maneshwar | published By रूपम सिंह |
Updated On: Mar 20, 2026 | 08:14 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Rural News: खापरखेड़ा क्षेत्र के बिनासंगम और भानेगांव के ग्रामीण पुनर्वासन की मांग को लेकर एकजुट हो गए हैं। भानेगांव ओपन कास्ट कोयला परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों का 11 वर्षों से लंबित पुनर्वास अब आंदोलन का रूप ले चुका है। 18 मार्च से शुरू हुआ आमरण अनशन 20 मार्च को तीसरे दिन में प्रवेश कर गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि वेकोलि (वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) द्वारा सैकड़ों हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित किए जाने के बावजूद अब तक पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। नियमानुसार खदान शुरू होने से पहले पुनर्वास होना चाहिए था, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के चलते यह मामला वर्षों से अटका हुआ है।

खदान में होने वाली लगातार ब्लास्टिंग के कारण बिनासंगम और भानेगांव में घरों में दरारें पड़ चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे हर दिन डर के साये में जीवन जीने को मजबूर हैं।

सम्बंधित ख़बरें

भिवंडी में रेत माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 90 लाख रुपये की मशीनरी नष्ट

आरमोरी: सालभर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराएं, पूर्व विधायक मडावी ने की मांग

केडीएमसी का 3,186 करोड़ का बजट पेश, सड़क, मेट्रो,अस्पताल व नागरी सुविधाओं पर फोकस, जारी होगा 200 कऱोड़ का बांड

महिला आयोग के अध्यक्ष पद से तुरंत इस्तीफा दें चाकणकर, CM फडणवीस ने दिया आदेश

यह क्षेत्र चंद्रशेखर बावनकुले के निर्वाचन क्षेत्र में आता है। पुनर्वास के लिए दहेगांव रंगारी और रनाला क्षेत्र में जमीन तय की गई थी, लेकिन वेकोलि द्वारा आवश्यक राशि जमा न किए जाने से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।

आंदोलन को विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता भिवा तांडेकर के नेतृत्व में ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनका कहना है कि “न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।”

सूत्रों के अनुसार बिनासंगम के सरपंच नारायण भडंग ने भी पहले अनशन की घोषणा की थी, लेकिन बाद में वे पीछे हट गए। अब आंदोलन के और उग्र होने की संभावना जताई जा रही है।

कल से श्रृंखलाबद्ध उपोषण

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो 22 मार्च से गांववासी श्रृंखलाबद्ध उपोषण शुरू करेंगे। आंदोलन स्थल पर अब तक कोई वरिष्ठ अधिकारी नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ती जा रही है।

Khaperkheda bhanegaon mine affected villagers hunger strike day 3

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2026 | 07:32 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.