‘सेफ जालना’ अभियान: नशे के खिलाफ जनजागरण, सुनील रायठड्डा बोले- समाज की भागीदारी जरूरी
Jalna Police Initiative: 'सेफ जालना' अभियान के तहत आयोजित जनजागरण कार्यक्रम में उद्यमी सुनील रायठड्डा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज, परिवार और प्रशासन सभी की साझी भागीदारी जरूरी है।
- Written By: अंकिता पटेल
Jalna Youth Drug Prevention ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Jalna Youth Drug Prevention: जालना उद्यमी सुनील रायठड्डा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
यदि समाज मिलकर नशे के खिलाफ खड़ा हो जाए तो परिवार, शहर, राज्य व देश को सुरक्षित बनाया जा सकता है। उनका मत था कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए बच्चों के साथ ही माता-पिता का परामर्श भी जरूरी है, ताकि परिवार स्तर पर भी जागरूकता बढ़े व यह अभियान अधिक प्रभावी हो सके।
जिले में नशे के बढ़ते खतरे पर रोक लगाने व समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से ‘सेफ जालना’ अभियान के तहत विशेष जन जागरण कार्यक्रम में वे विचार रख रहे थे। सामाजिक संस्थाओं, चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिनिधियों व प्रशासन के साथ मिलकर अभियान की शुरुआत कर काम करने की हामी भरी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-अयोध्या के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, 5 मई से शुरू होगी नियमित सेवा, आधुनिक सुविधाओं से है लैस
अकोला में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पंचायत समिति की महिला अभियंता गिरफ्तार, भुगतान के बदले मांगी थी रकम
अकोला में खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 केंद्रों के लाइसेंस निलंबित और 5 को थमाया नोटिस
उद्धव ठाकरे ने अबांदास दानवे पर ही क्यों जताया भरोसा? जानें MLC उम्मीदवार बनाने के पीछे की 5 बड़ी वजहें
बैठक में मेडिकल प्रतिनिधि, डॉक्टर, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए सुझावों पर सकारात्मक विचार बैठक में जिले में नशे की समस्या, इसके पीछे के कारणों व इससे निपटने के प्रभावी उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। सामाजिक संस्थाओं की ओर से दिए गए सुझावों पर सकारात्मक विचार करते हुए भविष्य में संयुक्त रूप से कार्य करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में इनकी रहेगी विशेष मौजूदगी
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नौयानी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी, पुलिस निरीक्षक संदीप भारत्ती, पुलिस निरीक्षक जेबी शेवाले, बालासाहेब पवार, खाद्य व मिलावट नियंत्रण विभाग के प्रभारी जाधव, संजय सोनवणे, शहर के विभिन्न एनजीओ, मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी, व्यापारी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:-यातायात नियम तोड़ने पर सख्ती: संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का अभियान, 315 रिक्शा चालकों पर कार्रवाई
तस्करों पर कार्रवाई की दी जानकारी
अभियान के जरिए व्यसन मुक्त शहर बनाने के लिए पुलिस प्रशासन, सामाजिक संस्थाएं व नागरिक मिलकर काम करेंगे। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी सचिन इंगेवाड़ व स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र वाघ ने नशे के अवैध कारोबार, इसके पीछे सक्रिय तस्करों व उनके खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी भी दी।
