अकोला में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पंचायत समिति की महिला अभियंता गिरफ्तार, भुगतान के बदले मांगी थी रकम
Akola ACB Bribery Case News: अकोला एसीबी ने पंचायत समिति की कनिष्ठ अभियंता जया इंगोले को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। उन्होंने सीमेंट सड़क के भुगतान के बदले यह राशि मांगी थी।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Akola Crime News: अकोला जिले में भ्रष्टाचार विरोधी विभाग एसीबी ने कार्रवाई करते हुए अकोला पंचायत समिति की महिला अभियंता को 30 हजार रु. रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। शिकायतकर्ता ने 27 अप्रैल 2026 को अकोला स्थित एन्ट्री करप्शन विभाग कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि 2024 में तैयार किए गए 110 मीटर सीमेंट कांक्रीट सड़क के भुगतान के लिए महिला अधिकारी ने 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी।
शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए एसीबी को शिकायत दी। 28 अप्रैल को महात्मा फुले नगर, बड़ी उमरी, अकोला स्थित अभियंता जया इंगोले 49, पद कनिष्ठ अभियंता, निर्माण अकोला कार्य विभाग, पंचायत समिति अकोला के घर पर सत्यापन कार्यवाही की गई। इस दौरान यह स्पष्ट हुआ कि उन्होंने शिकायतकर्ता से काम के भुगतान के बदले 30 हजार रुपये की मांग की थी।
यह भी पढ़ें:- अकोला में खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 केंद्रों के लाइसेंस निलंबित और 5 को थमाया नोटिस
सम्बंधित ख़बरें
अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना: 16.96 लाख किसानों के खातों में आज पहुंचेंगे 7,000 करोड़ रुपये
बारिश-बाढ़ की मार: भंडारा में खरीफ खेती संकट में, कीट प्रकोप और मजदूरों की कमी से बढ़ी लागत
छतों पर नक्शा पास कराकर फर्जीवाड़ा? नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर सख्त, 15 दिनों में मांगी सर्वे रिपोर्ट
NCP सुनेत्रा पवार गुट की बढ़ी टेंशन, पार्टी संविधान में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग ने मांगा जवाब
इसके बाद 30 अप्रैल को पंचायात समिति अकोला कार्यालय में ट्रैप कार्यवाही की गई। इस दौरान जया इंगोले ने शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये रिश्वत स्वीकार की और उन्हें एसीबी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन, अकोला में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू है।
कार्रवाई में शामिल अधिकारीयह संपूर्ण कार्रवाई एन्ट्री करप्शन विभाग, अमरावती पर क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक बापु बांगर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र शिंदे के मार्गदर्शन में ए.सी.बी. अकोला के पुलिस उप अधीक्षक मिलिंद कुमार बहाकर और उनकी टीम में शामिल पुलिस कर्मी अर्चना घोडेस्वार, भाग्यश्री काशीद, दिगांबर जाधव, अविनाश पाचपोर, असलम शहा, नितिन पाटिल, नफीस शेख ने की।
