असली सोना गायब, नकली से भरी तिजोरी, जालना में 7.31 करोड़ का गोल्ड लोन घोटाला असली सोना गायब
जालना जिले में केनरा बैंक की शाखा में गोल्ड लोन अकाउंट से आभूषणों की चोरी और नकली आभूषण रखने का मामला सामने आया है। इस घोटाले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Jalna Districts: जालना जिले में स्थित केनरा बैंक की एक शाखा में गोल्ड लोन अकाउंट से आभूषणों की चोरी और उनकी जगह नकली आभूषण रखने से जुड़ा 7.31 करोड़ रुपये का कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और राष्ट्रीयकृत बैंक की बदनापुर शाखा के प्रबंधक, एक अन्य अधिकारी और एक स्वर्ण मूल्यांकक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बैंक में रखे गए गोल्ड लोन के पैकेट के नियमित त्रैमासिक पुनर्मूल्यांकन के दौरान हाल ही में अनियमितताओं का पता चला।
बदनपुर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को 22 अप्रैल को नकली सोने से भरे कई पैकेट मिले। जांच में पता चला कि 22 गोल्ड लोन पैकेट में 3.79 करोड़ रुपये के नकली आभूषण थे। इसके अलावा स्ट्रांग रूम से 3.52 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के 30 पैकेट गायब थे।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध खनन पर नकेल: अब कलेक्टर से लेनी होगी मंजूरी, स्टोन क्रशर और अवैध उत्खनन पर राज्य सरकार सख्त
मछुआरों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना, समय पर कर्ज चुकाने पर मिलेगी डबल ब्याज सवलियत
कपास बीज की मांग में बड़ी वृद्धि, अकोला जिले में खरीप हेतु 7.25 लाख पैकेटों का नियोजन
रेल इंजन पर रील्स बनाना पड़ा महंगा, मुर्तिजापुर निवासी रील क्रिएटर को न्यायालय ने सुनाई सजा
उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने से पता चला है कि एक बैंक अधिकारी ने तिजोरी से सोने के पैकेट चुराए और उन्हें छिपा दिया। शाखा प्रबंधक ने अधिकारी को अकेले ही स्ट्रांग रूम में जाने की अनुमति देकर सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया, जो कर्तव्य में लापरवाही दर्शाता है।
बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत के आधार पर बदनापुर पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी और लापरवाही के आरोप में मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान नहीं बताई।
