Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंकजा मुंडे जाएंगी मनोज जरांगे से मिलने; मराठा आरक्षण कार्यकर्ता बोले- आंदोलन स्थल पर सभी का स्वागत है

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे की भूख हड़ताल का सोमवार को तीसरा दिन है। इस बीच मंत्री पंकजा मुंडे के बयान पर मनोज जरांगे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आंदोलन स्थल पर सबका स्वागत है...

  • By आकाश मसने
Updated On: Jan 27, 2025 | 08:22 PM

मंत्री पंकजा मुंडे व मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

जालना: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर से मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने 25-26 जनवरी की दरमियानी रात से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। जरांगे की भूख हड़ताल का सोमवार को तीसरा दिन है। इस बीच मंत्री पंकजा मुंडे के बयान पर मनोज जरांगे ने प्रतिक्रिया दी है।

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कहा है कि उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में कोई भी शामिल हो सकता है। जरांगे की यह टिप्पणी महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे द्वारा एक दिन पहले दिए गए उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें अंतरवाली सराटी गांव में भूख हड़ताल स्थल पर जाने में कोई समस्या नहीं है ‘‘बशर्ते वहां अनुकूल और मैत्रीपूर्ण माहौल हो।”

भाजपा नेता पंकजा मुंडे जालना जिले की प्रभारी मंत्री हैं, जो मराठों को अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के तहत नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण दिलाने की मांग वाले आंदोलन का केंद्र है।

मंत्री पंकजा मुंडे के बयान के बारे में मीडिया द्वारा पूछे जाने पर जरांगे ने कहा कि ‘‘मैं न तो जातिवादी हूं और न ही आतंकवादी। मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। यह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन है और यहां किसी का भी स्वागत है।”

मनोज जरांगे से मिलने जाऊंगी: पंकजा मुंडे

बता दें कि महाराष्ट्र की पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री व जालना की पालकमंत्री पंकजा मुंडे ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि मैं मनोज जरांगे को संदेश देना चाहूंगी और अगर वह सकारात्मक जवाब देते हैं, तो मैं उनसे मिलने जाऊंगी।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

उन्होंने कहा कि “मैंने हमेशा संविधान के दायरे में रहकर किए जाने वाले विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया है। मैं उनके विरोध प्रदर्शन का सम्मान करती हूं और उनसे मिलने की इच्छा व्यक्त की है, बशर्ते विरोध स्थल पर अनुकूल और मैत्रीपूर्ण माहौल सुनिश्चित किया जाए।”

क्या है मनोज जरांगे की मांग?

मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के तहत शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण देना मनाेज जरांगे की मुख्य मांग है। इसके लिए सरकार से मराठा समुदाय को कुनबी के रूप में मान्यता देने के लिए तैयार ड्राफ्ट नोटिफिकेशन को लागू करने की मांग भी मनोज जरांगे कर रहे है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Pankaja munde will go to meet manoj jarange he said everyone is welcome

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 27, 2025 | 08:22 PM

Topics:  

  • Manoj Jarange
  • Maratha Reservation Protest

सम्बंधित ख़बरें

1

मनोज जरांगे पर परिणय फुके का वार, कहा- ‘जैसे बारिश में मेंढक बाहर निकलते हैं, वैसे ही…’

2

27 अगस्त को मुंबई में मनोज जारंगे का मार्च, ‘एक घर, एक कार’ अभियान, क्या लाखों मराठा आएंगे साथ?

3

‘हत्यारे को मंत्री पद से नवाजा जा रहा’, CM फडणवीस-अजित पवार पर भड़के मनोज जरांगे

4

सुनील तटकरे के आदेश पर विजयकुमार घाडगे की पिटाई; मनोज जरांगे का सनसनीखेज़ आरोप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.