कॉकरोच जनता पार्टी के फैन हुए मनोज जरांगे! अभिजीत दीपके को लेकर दिया बड़ा बयान, सरकार को दी ये चेतावनी
Manoj Jarange On Abhijit Dipke: विदेश से लौट रहे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के 6 जून के दिल्ली आंदोलन को मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल का साथ मिला है।
- Written By: आकाश मसने
मनोज जरांगे व अभिजीत दीपके (फाइल फोटो, सोशल मीडिया)
Manoj Jarange On Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके विदेश से भारत आ रहे हैं। वह 6 जून को दिल्ली में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। उन्होंने युवाओं से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। इधर अब लोगों की निगाहें सरकार की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है। दिल्ली में होने वाले इन घटनाक्रमों के बीच महाराष्ट्र के मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने अभिजीत दीपके के विरोध प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है।
मनोज जरांगे ने अभिजीत दीपके के विरोध प्रदर्शन के बारे में काफी विस्तार से और उत्साह के साथ बात की। उन्होंने कहा कि उन युवाओं ने सचमुच पूरी जोश के साथ मुद्दे उठाए है। मुझे नहीं पता कि वे लड़के कौन हैं, लेकिन उन्होंने निश्चित रूप से माहौल में हलचल मचा दी है। जरांगे ने महायुति और भाजपा को सख्त संदेश देते हुए कि कहा कि यह सुलगता हुआ आक्रोश और असंतोष है, इसलिए कह रहा हूं कि गरीबों का दिल जीतो।
मनोज जरांगे ने अभिजीत दीपके के आंदाेलन की तारीफ की। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि क्या मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनाेज जरांगे पाटिल खुद दिल्ली के आंदोलन में शामिल होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
NEET UG 2026 परिणाम पर छत्रपति संभाजीनगर में उठे बड़े सवाल, दो छात्रों ने कम अंक आने का दावा, 23 को सुनवाई
जरांगे बोले- दादागिरी ज्यादा दिन नहीं चलती
6 जून को विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ऐसी आशंकाएं जताई जा रही हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार किया जा सकता है। इस मनोज जरांगे पाटिल ने प्रतिक्रिया देते हुए सवाल पूछा कि क्या वे दीपके इतनी दूर से बम लेकर आए हैं जो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगगा? जरांगे ने जोर देकर कहा कि लोगों में असंतोष है। युवाओं की बात सुनिए। उन्होंने कहा कि दादागिरी सहारा मत लीजिए; धमकाने से तो माहौल और भी बिगड़ता है। न तो पैसा ज्यादा दिन चलता है और न ही दादागिरी।
मराठा आरक्षण को लेकर क्या बोले मनोज जरांगे?
भाजपा विधायक MLA अब्दुल सत्तार ने दावा किया कि BJP धीमे जहर की तरह काम करती है। इस बयान पर जवाब देते हुए मनोज जरांगे ने कहा कि हम तभी आवाज उठाते हैं जब हमारे समुदाय के साथ कोई अन्याय होता है। चाहे सत्तार हों या सरकार, वे सब एक ही व्यवस्था के हिस्से हैं। ऐसी बातें शायद राजनीतिक बयान हों, लेकिन हमें राजनीतिक बहस में पड़ने की कोई जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें:- शिवाजी महाराज पर लिखी किताब को लेकर बढ़ा विवाद, प्रकाशक ने नष्ट की 45,000 प्रतियां; जानें क्या है पूरा मामला
मनोज जरांगे ने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा कि सत्तार गलत हैं, और न ही यह दावा कर रहा कि सरकार की कोई गलती है। जब तक मैं जिंदा हूं मैं मराठा समुदाय पर कोई अन्याय नहीं होने दूंगा। कोई भी सरकार चाहे तो हमारे खिलाफ अपनी पूरी ताकत आजमा ले। हम अपने इस मकसद पर पूरी तरह कायम हैं।
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने एक सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सत्ता में चाहे महायुति हो या महा विकास अघाड़ी की, अगर काम पूरा नहीं हुआ तो वे कड़ा रुख अपनाएंगे। हमें खुश करने के लिए बस एक आदेश जारी कर देना और बाकी मामलों को अधर में छोड़ देना मंजूर नहीं है। बाकी मुद्दों को अनिश्चित काल तक लटकाए रखना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन 58 लाख रिकॉर्ड्स को प्रमाणित करने और सर्टिफिकेट जारी करने के लिए तुरंत सख्त निर्देश दिए जाने चाहिए, जिनकी पहचान पहले ही हो चुकी है।
