जालना के नगर निगम प्रमुख ₹10 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए, ACB ने किया गिरफ्तार
जालना नगर निगम प्रमुख संतोष खांडेकर को ठेकेदार से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। एसीबी ने उनके सरकारी बंगले की तलाशी ली।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर
Maharashtra News: एसीबी ने जालना नगर निगम प्रमुख को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हांथ पकड़ा जालना, 17 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के जालना नगर निगम प्रमुख संतोष खांडेकर को एक ठेकेदार से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि एसीबी की पुलिस अधीक्षक माधुरी कंगने के अनुसार, खांडेकर को बृहस्पतिवार रात रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि खांडेकर की गिरफ्तारी के बाद एसीबी की एक टीम ने उनके सरकारी बंगले की देर रात तक तलाशी ली। एसीबी अधिकारियों ने आगे कोई जानकारी देने से परहेज करते हुए कहा कि अभियान अभी भी जारी है।
खांडेकर को 2023 में नगर पालिका परिषद के नगर निगम में परिवर्तित होने के बाद आयुक्त के रूप में पदोन्नत किया गया था। इससे पहले वह जालना नगर पालिका परिषद के मुख्य अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। खांडेकर की गिरफ्तारी की खबर सोशल मीडिया पर फैलने के बाद कई नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एसीबी कार्यालय के बाहर पटाखे फोड़े।
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस कस्टडी से भाग रहा था महरौली का वो दरिंदा, मुठभेड़ में लगी गोली; देखें VIDEO
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
हम किसी की ‘बी-टीम’ नहीं… DMK के आरोपों पर भड़के CM विजय, स्टालिन पर तंज कसते हुए कह दी बड़ी बात
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप की कल सजेगी बारात, वाराणसी के ताज होटल में अक्षिता राज संग लेंगे सात फेरे
यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप बन गए भारतीय वोटर! मात्र 20 रूपये में बना आधार कार्ड, खुलासे से मचा हड़कंप!
