जालना महापौर बोलीं- योजनाबद्ध तरीके से होगा शहर का विकास, स्वच्छता को प्राथमिकता
Jalna Cleanliness Drive: जालना जिला व्यापारी महासंघ ने नवनिर्वाचित महापौर वंदना मगरे और उपमहापौर राजेश राऊत का सम्मान किया। कार्यक्रम में शहर विकास और स्वच्छता को प्राथमिकता देने की बात कही गई।
- Written By: अंकिता पटेल
Jalna Municipal Corporation City Development Plan ( सोर्स: सोशल मीडिया)
Jalna Municipal Corporation City Development Plan: जालना जिला व्यापारी महासंघ की ओर से नवनिर्वाचित महापौर वंदना मगरे और उपमहापौर राजेश राऊत का सम्मान समारोह मराठवाड़ा ट्रेड ऑफ चेंबर्स एंड कॉमर्स एसोसिएशन के सचिव श्यामसुंदर लोया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महापौर वंदना मगरे ने अपने संबोधन में कहा कि शहर में विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं उपमहापौर राजेश राऊत ने कहा कि मनपा द्वारा शहर की स्वच्छता पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए कई सुझाव
इस अवसर पर उद्यामी रमेशभाई पटेल, आदतिया एनोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश मंत्री, व्यापारी महासंघ के जिलाध्यक्ष विनीत साहनी और महासचिव संजय दाड प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल: मारेगांव के कृषि केंद्रों में कीटनाशकों के दामों में भारी अंतर, एक ही दवा मगर हर दुकान में अलग कीमत
ठाणे के KDMC अस्पताल में गुंडागर्दी! डॉक्टरों-नर्सों पर हमला, वीडियो देख कांपा चिकित्सा जगत
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए डोमिसाइल अनिवार्य, 1 अगस्त से लागू होगा नियम, परिवहन मंत्री की घोषणा
गोंदिया में किसानों को साहूकारों से बचाने की पहल, 43 हजार से अधिक किसानों ने लिया 320 करोड़ का फसल कर्ज
कार्यक्रम के दौरान हेमंत टक्कर ने नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि मनपा में आधुनिक हेल्पलाइन सेंटर, मिनी सिटी बस सेवा शुरू की जाए, ‘अपना प्रभाग अपनी जिम्मेदारी योजना लागू की जाए, प्रत्येक प्रभाग में नगरसेवक, स्वच्छता निरीक्षक, लाइनमैन और पुलिस सहायता केंद्र के संपर्क नंबर प्रदर्शित किए जाएं, अगले पांच वक्षों के लिए शहर विकास कार्य योजना तैयार की जाए,
व्यापारियों पर अतिरिक्त कर न लगाने की मांग
सुभाष देवीदान ने कहा कि शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए यातायात समस्या के समाधान के लिए सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना चाहिए। उद्यमी रमेशभाई पटेल, ओमप्रकाश मंत्री और संजय दाह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महापौर और उपमहापौर को शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर: शिक्षा विभाग सख्त, पहली कक्षा प्रवेश के लिए नए नियम लागू, 6 साल उम्र पूरी होना अनिवार्य
प्रास्ताविक भाषण में जिलाध्यक्ष विनीत साहनी ने व्यापारियों पर अतिरिक्त कर का बोझा न डालने की मांग की। उन्होंने कहा कि मराठवाडा क्षेत्र में सबसे अधिक कर जालना शहर से सरकार को प्राप्त होता है, लेकिन इसके अनुपात में प्रशासनिक कर्मचारियों की संख्या और विकास कार्यों के लिए निधि उपलब्ध नहीं हो पाती।
