जालना में कर वसूली अभियान, जिलाधिकारी ने 100% लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश; 50% ब्याज में भी छूट
Jalna Tax Collection: जालना जिलाधिकारी ने कर वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। फरवरी 2026 तक बकाया कर जमा करने पर 50% ब्याज छूट का लाभ मिलेगा।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Jalna Government Incentive: जालना जिलाधिकारी व मनपा आयुक्त आशिमा मित्तल ने कहा कि वित्त वर्ष समाप्त होने में महज दो माह शेष हैं, ऐसे में कर वसूली की प्रक्रिया में तेजी लाने की सख्त जरूरत है। मित्तल ने कर विभाग को निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत कर वसूली का लक्ष्य हर हाल में पूरा करें।
उन्होंने विशेष रूप से लंबित कर वसूली को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल देते हुए नागरिकों से अपील की कि वे अपने बकाया जल कर व संपत्ति कर का भुगतान शीघ्र करें। नपा के स्वास्थ्य, कर व स्वच्छता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आशिमा मित्तल की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई।
इस दौरान डीएम ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने फरवरी 2026 के अंत तक कर पर लगने वाली शास्ती (व्याज) राशि में 50 प्रतिशत की छूट देने की जानकारी भी दी। उपभोक्ताओं से इस मौके का लाभ उठाकर समय पर बकाया कर जमा करने का आग्रह किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
रूपाली चाकणकर की भूमिका न निभाएं, अभिनेत्री दीपाली सय्यद को फोन पर मिल रही धमकियां; किया बड़ा खुलासा
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ गोंदिया कांग्रेस का प्रदर्शन, 11 दिनों में 8 रुपये बढ़े ईंधन के दाम
सुरक्षा कारणों से पुणे का प्रसिद्ध सारसबाग और गणपति मंदिर दो दिनों के लिए बंद; प्रशासन और पुलिस का बड़ा फैसला
विरासत की नौकरी बनी मजबूरी, मीरा-भाईंदर में MBA और ग्रेजुएट कर्मचारी कर रहे टॉयलेट सफाई
जिले में स्वच्छता व्यवस्था को और करेंगे मजबूत
स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी, संगठित व नागरिक केंद्रित बनाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मित्तल ने दैनिक कचरा संग्रहण, गीले व सूखे कचरे का पृथक्करण, कचरे का वैज्ञानिक निपटान, सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई] मुख्य सड़कों व आंतरिक क्षेत्रों की स्वच्छता की स्थिति की समीक्षा की।
डीएम ने स्वच्छता कार्यों में अनुशासन, समयबद्धता व गुणवत्ता को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। यही नहीं, स्वच्छता कर्मियों की उपस्थिति, आवश्यक संसाधनों व मशीनरी के प्रभावी उपयोग, शिकायत निवारण प्रणाली को और मजबूत करने पर भी जोर दिया। नागरिकों में गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग देने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने कहा गया।
शिशु मृत्यु दर को कम करने पर हुई विशेष चर्चा
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में कुपोषण, मातृ मृत्यु व शिशु मृत्यु दर को कम करने पर विशेष चर्चा की गई, मित्तल ने निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं, स्तनदा माताओं व 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोषण उपलब्ध कराने व उनके शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए ‘जालना मिशन न्यूट्रिशन कार्यक्रम’ को मनपा क्षेत्र में प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।
यह कार्यक्रम जिला प्रशासन, हेल्थ स्पोकन ट्यूटोरियल व विल्स ग्लोबल फाउंडेशन के सयुक्त सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत कुपोषण, मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी जैसे विषयों पर 104 विषयों के एनिमेटेड वीडियो तैयार किए गए हैं, जिनमें गर्भावस्था के दौरान पोषण, वैज्ञानिक तरीके से स्तनपान, ० से 5 वर्ष के बच्चों के लिए पूरक आहार जैसे अहम विषय शामिल हैं। इस दौरान कहा गया कि पहले चरण मै मनपा के स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी व कर्मी इन चीडियो का गहन अध्ययन करें,
बकाया कर न भरने पर की होगी कार्रवाई
बैठक में व्यापारियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी चेतावनी दी गई कि यदि उन्होंने बकाया कर का तत्काल भुगतान नहीं किया, तो अगले सप्ताह से संबंधित संपत्तियों पर जब्ती की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-जालना पुलिस ने गोवंश तस्करी का किया भंडाफोड़, 7 लाख की सामग्री जब्त, चालक गिरफ्तार
बैठक में इन अधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति
समीक्षा बैठक में अतिरिक्त आयुक्त अर्जुन गिराम, उपायुक्त कानपुड़े, कर वसूली अधिकारी राहुल देशमुख, स्वच्छता विभाग के कैलाश चांदणे, स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सक व कर्मचारी, स्वच्छता निरीक्षक, कर विभाग के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
