- Hindi News »
- Delhi »
- Aap Chief Arvind Kejriwals Big Announcement Regarding Youth Before Delhi Elections
‘युवाओं को रोजगार देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता’, दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा ऐलान
- Written By: मनोज आर्या
विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं जो सबसे बड़ा काम करने जा रहा हूं, वह रोजगार पर है। मैं अपने युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करूंगा।

अरविंद केजरीवाल (सौजन्य: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी दिल्ली में दोबारा सत्ता में आती है तो उनकी शीर्ष प्राथमिकता युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना होगा। दिल्ली विधानसभा के लिए पांच फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं जो सबसे बड़ा काम करने जा रहा हूं, वह रोजगार पर है। मैं अपने युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करूंगा। हमारे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
दिल्ली में अपने चुनावी संबोधन के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने पिछले 10 वर्षों में दिल्ली में अपनी पार्टी की सरकार की उपलब्धियों को जिक्र किया, जिसमें लोगों को मुफ्त बिजली, पानी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के साथ-साथ सरकारी विद्यालयों की स्थिति में सुधार करना भी शामिल है।
हम मुफ्त बिजली, पानी दे रहे हैं- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम मुफ्त बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवा और अच्छी सरकारी शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। आप उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा जैसे भाजपा शासित राज्यों में अपने रिश्तेदारों को फोन कर सकते हैं और पूछ सकते हैं कि क्या उनका बिजली बिल शून्य आता है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन करने को लेकर आगाह किया। उन्होंने दावा किया कि यदि वे भाजपा को वोट देंगे तो वह मोहल्ला क्लीनिक बंद कर देगी, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा बंद कर देगी और आपको बस टिकट के लिए भुगतान करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ…’, भोपाल में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट; पेट्रोल पंपों पर बांटी टॉफी
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
सारे कॉकरोच मारे जाएंगे…CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन
मुझे गद्दार कहने वालों…उनसे पूछो राज्य सभा सीट कितने में बेची थी, इस्तीफा देने के सवाल पर भड़के हरभजन सिंह
केजरीवाल ने आगामी चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के घोषणापत्र के तहत प्रमुख वादों को रेखांकित किया जिनमें, महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं के लिए 2,100 रुपये की मासिक सहायता और संजीवनी योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं। उन्होंने दिल्ली में कानून-व्यवस्था की कथित रूप से बिगड़ती स्थिति को लेकर भी भाजपा की आलोचना की।
दिल्ली चुनाव की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
केजरीवाल का भाजपा पर हमला
आप नेता ने कहा कि वे (भाजपा नेता) कभी नहीं बताते कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों में शहर के लिए क्या किया है। वे बस मुझे गाली देते हैं। वे मुझे अलग-अलग अपमानजनक नामों से बुलाते हैं। विश्वास नगर से आप उम्मीदवार दीपक सिंघला भी कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल के साथ थे। सत्तारूढ़ पार्टी को इस निर्वाचन क्षेत्र में कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है, जहां से भाजपा के ओ. पी. शर्मा पिछले तीन चुनावों 2013, 2015 और 2020 में जीते थे।
Aap chief arvind kejriwals big announcement regarding youth before delhi elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिगरेट का ‘ग्लोबल हब’ बना चीन, दुनिया भर में घटी खपत; मगर चीनियों ने फूंक दी 39% ज्यादा सिगरेट
May 27, 2026 | 08:07 PMरूपाली चाकणकर की भूमिका न निभाएं, अभिनेत्री दीपाली सय्यद को फोन पर मिल रही धमकियां; किया बड़ा खुलासा
May 27, 2026 | 08:05 PMवैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को किया ध्वस्त, बिहार का लाल बना IPL इतिहास का नया ‘सिक्सर किंग’
May 27, 2026 | 08:02 PMMS Dhoni Future: क्या अगले सीजन में भी खेलेंगे एमएस धोनी? सीएसके के सीईओ ने तोड़ दी चुप्पी
May 27, 2026 | 07:47 PMकेरल के प्रसिद्ध मंदिर Sree Padmanabhaswamy Temple से सोने और हीरे के कीमती आभूषण लापता, रिपोर्ट से मचा हड़कंप
May 27, 2026 | 07:42 PMपेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ गोंदिया कांग्रेस का प्रदर्शन, 11 दिनों में 8 रुपये बढ़े ईंधन के दाम
May 27, 2026 | 07:35 PMसुरक्षा कारणों से पुणे का प्रसिद्ध सारसबाग और गणपति मंदिर दो दिनों के लिए बंद; प्रशासन और पुलिस का बड़ा फैसला
May 27, 2026 | 07:31 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














