स्वच्छ भारत मिशन में वर्धा की बड़ी छलांग, 854 गांव बने ओडीएफ प्लस मॉडल, स्वच्छता में बड़ी उपलब्धि

Solid Waste Management: स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत वर्धा जिले के 854 गांवों को ओडीएफ प्लस मॉडल घोषित किया गया है। आष्टी, कारंजा, समुद्रपुर और सेलू तहसील के सभी गांव इसमें शामिल हैं।
Wardha makes a big leap in the Swachh Bharat Mission, 854 villages become ODF Plus models, a major achievement in sanitation
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Wardha ODF Plus Villages: वर्धा जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत निकासी और ठोस कचरा प्रबंधन के तहत उपाय योजनाओं के काम पूरे हो चुके हैं, ऐसे 854 गावों को ओडीएफ प्लस मॉडल गांव के रूप में घोषित किया गया है।

स्वच्छता के संदर्भमें इन गांवों में विभिन्न उपाय योजनाएं लागू की गई हैं, ऐसा दावा किया है, उल्लेखनिय यह कि, जिले के आष्टी, कारंजा, समुद्रपुर, सेलू तहसील के शत प्रतिशत गांवों का जिसमें समावेश है।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों को शौचमुक्त मुक्त करने का अभियान केंद्र सरकार द्वारा गांव-गांव चलाया गया था। इसमें सामूहिक आवास स्थलों पर शौचालयों का निर्माण, दैनिक सफाई, खुले में शौच पर रोक, कैंटोनमेंट क्षेत्र से बहने वाले नालों के किनारे सौंदर्याकरण और बगीचों का निर्माण जैसी कई योजनाएं लागू की गई थीं।

इसके बाद केंद्र सरकार ने ओडीएफ प्लस गांव बनाने का अभियान शुरू किया। वर्धा जिले की ग्राम पंचायतों ने ओडीएफ प्लस में अच्छी सफलता हासिल की है। यह गांव मॉडल के रूप में माने गए हैं।

पूरे देश में ओडीएफ प्लस गांवों की हर महीने समीक्षा होती है। ओडीएफ प्लस के लिए पात्र गांवों की जानकारी ऑनलाइन भरी जाती है। इसके बाद एक वास्तविक निरीक्षण के बाद उन गाँवों को ओडीएफ प्लस के रूप में घोषित किया जाता है। इसके अनुसार वर्धा जिले के 854 गांवों को ओडीएफ प्लस मॉडल गांव के रूप में घोषित किया गया है, ऐसी जानकारी उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रफुल्ल लोखंडे ने दी।

गांव में प्लास्टिक उपयोग पर पाबंदी

ओडीएफ प्लस के तहत गांव में सामूदायिक शौचालय, प्राथमिक विद्यालय, विद्यालय, आंगनवाड़ी, घरों में शौचालयो की व्यवस्था, प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध, प्लास्टिक कचरे का संग्रहण, निकासी व ठोस कचरा प्रबंधन पर वर्धा जिप के जल और स्वच्छता विभाग ने विशेष ध्यान दिया, यह उपक्रम जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में लागू किए गए हैं या नहीं, इसकी जांच के लिए केंद्र से एक संस्था नियुक्त की गई थी।

जिले के 8 तहसील में कुल 880 गावों का समावेश है। जिसमे से 854 गावों को ओडीएफ प्लस गांव का दर्जा प्रदान किया गया, ऐसे में जिले के 97 प्रश गांव मॉडल बनने की जानकारी दी जा रही है।

तहसील ODF गांव ODF प्लस गांव
आर्वी 126 119
आष्टी 74 74
देवली 96 92
हिंगनघाट 24 20
कारंजा 93 93
समुद्रपुर 157 157
सेलू 109 109
वर्धा 101 93
कुल 880 854

राज्य से वर्धा जिले का उत्कृष्ट कार्य

  • महाराष्ट्र राज्य में कुल 351 जिले है। जिसमें से शत-प्रतिशत ओडीएफ प्लस गांव का दर्जा प्राप्त करने वाले महाराष्ट्र के विविध जिलों से 27 तहसीलों का समावेश है।
  • नागपुर विभाग में ऐसी 13 तहसील है। जिसमें से वर्धा की 4 तहसील का समावेश है। यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com