- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalna »
- Jalna Municipal Election Political Scenario 2025
राजनीतिक पारा हाई, जालना चुनाव को लेकर नेताओं की सक्रियता बढ़ी, टिकट वितरण को लेकर खींचतान तेज
Jalna Municipal Corporation Elections: चुनाव की घोषणा से पहले ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी।दल उम्मीदवारों का काम तेज। भाजपा–शिवसेना गठबंधन की चर्चा, जबकि महाविकास आघाड़ी में समन्वय की कमी दिख रही है।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स:सोशल मीडिया)
Jalna Municipal Corporation Elections News: जालना मनपा चुनाव की औपचारिक घोषणा भले ही न हुई हो, पर शहर में ठंड के मौसम में भी राजनीतिक पारा बढ़ गया है। विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं के संभावित उम्मीदवारों को काम जारी रखने की सलाह देते हुए टिकट देने का वादा करने से कई वाडों में दावेदारों की संख्या व असमंजस दोनों बढ़ गए है। पहली बार होने जा रहे मनपा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत से तैयारी में जुट गए हैं।
मनपा पर पकड़ व महापौर बनाने के लिए राजनीतिक दलों में रणनीति, जोड़तोड़ और आंतरिक प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। वर्तमान परिस्थितियों में भाजपा व शिवसेना के बीच गठबंधन की संभावना है। महाविकास आघाड़ी में अब तक समन्वय की साफ कमी दिख रही है। कांग्रेस की तरफ से जिलाध्यक्ष राजाभाऊ देशमुख, अब्दुल रशीद पहलवान व राजेंद्र राख जैसे नेताओं को टिकट वितरण में निर्णायक माना जा रहा है।
जालना मनपा चुनाव टिकट वितरण
शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक अर्जुन खोतकर की राय अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पूर्व नगराध्यक्ष भास्कर अंबेकर भी अनुभव के चलते बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। भाजपा में टिकट वितरण में पूर्व रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे, पूर्व विधायक कैलाश गोरंट्याल, महानगराध्यक्ष भास्कर दानवे, जिलाध्यक्ष व विधायक नारायण कुचे, बबनराव लोणीकर का प्रभाव रहेगा। भाजपा में हर वार्ड में टिकट पाने की दौड़ तेज है। राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार गुट) भी चुनावी तैयारी में सक्रिय हैं। पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष अरविंद चव्हाण संगठन मजबूत करने में जुटे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
डब्बा पार्टी का खौफनाक अंत, अमरावती के धातखेड़ा तालाब में डूबे चार मासूम, पिकनिक बनी आखिरी सफर
मुंबई में कला, स्वास्थ्य और पर्यावरण का महासंगम, MAHF 2026 में युवाओं ने दिखाई जबरदस्त सक्रियता
अमरावती चुनाव को लेकर भाजपा में हलचल तेज, स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनाव के लिए टिकट की दौड़ शुरू
अदालत के फैसले से पहले आतंकी कहना गलत, नासिक TCS केस में निदा खान की गिरफ्तारी पर वारिस पठान का कड़ा रुख
यह भी पढ़ें:- लोणार-तलणी मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, भीषण हादसे में दंपति व छात्र की मौत
धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए पहुंच रहे उम्मीदवार
नेताओं के आश्वासन के चलते एक ही वार्ड में कई दावेदारों के सक्रिय होने से पार्टी कार्यकर्ताओं व इच्छुक उम्मीदवारों में भ्रम की स्थिति बन गई है। कुछ दावेदार अपनी शिवसेना (शिंदे गुट) लेकर धार्मिक स्थलों पर भी पहुंच रहे हैं। आधिकारिक कार्यक्रम भले ही घोषित न हुआ हो, पर हर दल और हर दावेदार अपनी फील्डिंग मजबूत करने में पूरी ताकत झोंक रहा है।
महापौर पद को लेकर मची खींचतान
जरूरत पड़ने पर स्वतंत्र रूप से ताल ठोक सकते हैं। अनुभवी नेता शेख महमुद का पक्ष भी अहम रहेगा। राज्य सरकार द्वारा महापौर पद के आरक्षण की घोषणा का सभी को इंतजार है। भाजपा नेता रावसाहेब दानवे ने कहा कि शिवसेना (शिंदे गुट) का अपने महापौर उम्मीदवार की पहले की घोषणा करना गठबंधन की राह में बाधा बन रहा है। सूत्रों के अनुसार, खोतकर गठबंधन में एक मजबूत भूमिका निभाएंगे, जबकि पूर्व विधायक कैलाश गोरंट्याल पूरी मुस्तैदी से खोतकर गुट के प्रभाव से दूरी बनाए रखना चाहते हैं।
Jalna municipal election political scenario 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
डब्बा पार्टी का खौफनाक अंत, अमरावती के धातखेड़ा तालाब में डूबे चार मासूम, पिकनिक बनी आखिरी सफर
May 10, 2026 | 08:09 PMUbe Coffee: इंस्टाग्राम का नया ट्रेंड बन गया है यह पर्पल कॉफी, क्या आपने ट्राई किया
May 10, 2026 | 08:05 PMहंतावायरस के बाद अब नोरोवायरस का कहर, लग्जरी क्रूज पर 115 लोग हुए बीमार; CDC ने जारी किया अलर्ट
May 10, 2026 | 07:59 PMपेट्रोल-डीजल बचाएं, वर्क फ्रॉम होम करें….हमारे पास बड़े-बड़े तेल के कुएं नहीं, PM मोदी ने क्यों कहा ऐसा?
May 10, 2026 | 07:59 PMजनता की समस्या सुलझाने की जगह अपने झगड़े में उलझे…केरल में CM के चयन में देरी पर PM मोदी
May 10, 2026 | 07:51 PMमुंबई में कला, स्वास्थ्य और पर्यावरण का महासंगम, MAHF 2026 में युवाओं ने दिखाई जबरदस्त सक्रियता
May 10, 2026 | 07:49 PMCSK vs LSG: उर्विल पटेल के तूफान में उड़ी लखनऊ, चेपॉक में चेन्नई ने LSG को 5 विकेट से दी शिकस्त
May 10, 2026 | 07:45 PMवीडियो गैलरी

पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM












