जालना में स्वच्छता पर जोर, मनपा ने दिए सख्त निर्देश; सफाई कर्मियों की उपस्थिति और वाहनों की निगरानी पर जोर
Jalna Municipal Cleanliness Drive: जालना शहर को स्वच्छ बनाने के लिए मनपा ने उठाए सख्त कदम। मानसून से पहले नालों की सफाई, कचरा वाहनों की मरम्मत व सफाई कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश।
- Written By: अंकिता पटेल
Monsoon Drain Cleaning Jalna ( Source: Social Media )
Jalna Corporation Sanitation Review Meeting: जालना शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए मनपा प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। महापौर, उपमहापौर, स्थायी समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की मौजूदगी में बीते दिन हुई स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए, प्रशासन ने आश्वस्त किया कि संभावित जलभराव व आपदा की स्थिति से बचाव के लिए मानसून से पहले बड़े नालों की व्यापक सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
सफाई कर्मियों की नई साड़ियों, यूनिफॉर्म व सुरक्षा उपकरण जैसे गमबूट, दस्ताने व मास्क शीघ्र उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में सभी स्वच्छता निरीक्षकों व पर्यवेक्षकों से कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई कर्मियों की उपस्थिति रोजाना सुबह 6 बजे से पहले सुनिश्चित करें।
वाहन विभाग को भी कचरा संकलन वाहनों के चालकों की उपस्थिति समय पर दर्ज कर उसकी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जयभीमनगर में दंपति पर हमला, विधायक जितेंद्र आव्हाड ने आरोपी को बताया कुख्यात गैंगस्टर
IIM नागपुर में नितिन गुप्ता का संदेश: AI को बनाएं दोस्त, छात्रों को करिअर मंत्र; ‘लोग ही आपकी सबसे बड़ी ताकत’
दवा बाजार में बड़ी हलचल, 20 मई को देशभर में मेडिकल स्टोर बंद; ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ बड़ा आंदोलन
पालघर के सातपाटी में 350 करोड़ की मत्स्य बंदर परियोजना शुरू, मछुआरों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
शहर में समय पर कचरा उठाने के लिए खराब पड़े वाहनों, विशेषकर इलेट्रिक कचरा वाहनों की तत्काल मरम्मत के लिए कहा गया व कचरा वाहनों के निर्धारित समय पर पहुंचने की निगरानी का जिम्मा संबंधित अधिकारियों पर सौंपा गया।
सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य जांच शिविर 9 को
सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य बेहतर रखने 9 अप्रैल को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर सभी कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। बैठक में स्वच्छता निरीक्षकों व कर्मियों की ओर से उठाई गई समस्याओं पर भी गंभीरता से चर्चा की गई।
शहर के विस्तार को देखते हुए हर वार्ड में कर्मियों व कचरा वाहनों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। हर 15 दिन में हर वार्ड में जेसीबी, लोडर व टिप्पर उपलब्ध कराने की मांग पर भी सकारात्मक रुख अपनाते हुए योजना बनाने की जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर मनपा और जिला प्रशासन की बैठक, चार साल से अटकी सफारी पार्क योजना को मिल सकती है रफ्तार
जियो-टैगिंग के इस्तेमाल की अपील
वर्षा से पहले शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की नियमित सफाई व उनमें जमा गाद तत्काल हटान। मुख्य सड़कों पर बने कचरा डंपिंग स्थलों को हटाकर ‘पहले’ व ‘बाद’ की तस्वीरें जियो टैगिंग के जरिए दर्ज करने, उसका रिकॉर्ड अलग फाइल व रजिस्टर में संधारित करने के निर्देश दिए गए, स्वच्छता विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए स्थायी कर्मियों के स्थान पर अस्थायी श्रमिक मिलने पर सख्त कार्रवाई करने का कहा गया।
