Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जालना में अपराध बना सामाजिक विफलता का आईना, छोटे विवाद, बड़ी वारदातें: 11 महीनों में 43 हत्याएं

Jalna Crime: जालना जिले में 11 महीनों में 43 हत्याएं हुईं, जिनकी जड़ छोटे विवाद रहे। पुलिस थानों में काउंसलिंग कक्ष न होने से हालात बिगड़े। विशेषज्ञ मानते हैं कि समय पर संवाद से कई जानें बच सकती थीं।

  • By अंकिता पटेल
Updated On: Dec 18, 2025 | 02:52 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jalna Crime Law And Order Crisis: जालना जिले में अपराध अब केवल कानून-व्यवस्था की चुनौती नहीं, बल्कि सामाजिक विफलता का आईना बन चुका है। अनैतिक संबंधों, जमीन-जायदाद के विवादों और गैंगवार की आग में बीते 11 महीनों के भीतर 43 लोगों की निर्मम हत्या हो चुकी है।

चौंकाने वाली सच्चाई यह है कि इनमें से अधिकांश घटनाएं छोटे विवादों से शुरू होकर हिंसक अपराध में बदलीं, जिन्हें समय रहते संवाद और काउंसलिंग से रोका जा सकता था।

लेकिन पुलिस थानों में समर्पित काउंसलिंग कक्षों के अभाव ने हालात को और भयावह बना दिया है, जिससे जालना एक बार फिर खून से सनी सुर्खियों में है।

विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि पुलिस ने संपत्ति और पुराने विवादों के मामलों में समय रहते समुचित काउंसलिंग (परामर्श) कर दोनों पक्षों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की होती, तो अनेक जानें बचाई जा सकती थीं।

हैरानी की बात यह है कि आज भी किसी भी पुलिस थाने में स्थायी काउंसलिंग कक्ष की व्यवस्था नहीं है। तेजी से प्रतिस्पर्धी होते समाज में व्यक्ति की सोच अधिक आत्मकेंद्रित होती जा रही है।

शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेती पुलिस

बता दें कि परिवार और समाज से दूरी बढ़ने के साथ धन और संपत्ति अर्जन को ही जीवन का मुख्य लक्ष्य माना जाने लगा है। इसी मानसिकता के चलते छोटे मौखिक विवाद धीरे-धीरे हिंसक झगड़ों और अंततः हत्या तक पहुंच जाते हैं। आंकड़ों के अनुसार, बीते 11 महीनों में पैसों के लेन-देन और भूमि विवादों से जुड़े मामलों में 17 हत्याएं हुई।

पारिवारिक विवादों में 4 हत्याएं, जबकि 9 हत्याएं मामूली कारणों से दर्ज की गई, चिंताजनक तथ्य यह है कि गाली-गलौज जैसे कारणों पर कदीम और घनसावंगी थाना क्षेत्रों में दो हत्याएं हुई। कुल 43 में से 29 हत्याएं ऐसी थीं, जिन्हें संवाद और आपसी समझौते से रोका जा सकता था।

पुलिस थाने में काउंसलिंग कक्ष की व्यवस्था नहीं

पुलिस के पास छोटी शिकायतें लेकर आने वाले मामलों में विवादों को गंभीर अपराध में बदलने से रोकने के लिए ठोस और निवारक प्रयास नहीं किए गए। परिणामस्वरूप, छोटे झगड़े बड़े अपराधों में परिवर्तित होते चले गए और जालना एक बार फिर रक्तरंजित घटनाओं का साक्षी बना।

यह भी पढ़ें:-EVM व स्ट्रांग रूम सुरक्षा पर जोर, शांतिपूर्ण मतदान हेतु प्रशासन अलर्ट, मतगणना को लेकर पूरी तैयारी

स्पष्ट है कि अपराध नियंत्रण के लिए केवल दंडात्मक कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। समय पर संवाद, प्रभावी काउंसलिंग और निवारक कदम अनिवार्य है, ताकि छोटे विवाद बड़े हादसों में तब्दील होने से पहले ही रोके जा सके।

Jalna crime 43 murders lack of police counselling

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 18, 2025 | 02:52 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Crime
  • Jalna
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

नागपुर मनपा चुनाव: BJP में टिकट के लिए मारामारी, 151 सीटों पर 1,400 दावेदार, 2 टर्म वाले बैठेंगे घर!

2

ठाणे: बच्चों को इमारत से फेंकने के आरोपी आसिफ खान बरी; जज ने कहा- FIR मनगढ़ंत, गवाह असंगत

3

EVM व स्ट्रांग रूम सुरक्षा पर जोर, शांतिपूर्ण मतदान हेतु प्रशासन अलर्ट, मतगणना को लेकर पूरी तैयारी

4

Thane: एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में कांग्रेस का भगवा प्रवेश, कल्याण में शक्ति प्रदर्शन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.