Maharashtra Education Department( Source: Social Media )
Maharashtra Education Department: जालना जिले में नए शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 11वीं की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शिक्षा विभाग ने जिले के 238 उच्च माध्यमिक व जूनियर कॉलेजों को ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के संचालन के लिए आवश्यक पूर्व तैयारी करने के निर्देश जारी किए हैं।
संभावना है कि इस वर्ष कक्षा 10वीं व12वीं के परीक्षा परिणाम मई महीने के पहले या दूसरे सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं। इसके बाद 11वीं कक्षा में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होगी। जिला शिक्षा अधिकारी बालासाहेब खरात ने बताया कि जिले के सभी जूनियर कॉलेजों में कला, विज्ञान व वाणिज्य संकायों में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों का 11वीं में प्रवेश ऑनलाइन पोर्टल के जरिए किया जाएगा।
प्रवेश प्रक्रिया सुगम बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर छात्र सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थियों को कम से कम 10 कॉलेजों का विकल्प (प्राथमिकता क्रम) देना अनिवार्य होगा।
आवेदन जमा करने के बाद उसमें आवश्यक सुधार व आपत्तियां दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन पोर्टल पर कक्षा 10वीं की अंकतालिका जाति प्रमाण-पत्र, नॉन-क्रीमी लेपर प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) सँग कुल मिलाकर 12 किस्म के दस्तावेज जमा करने की अनिवार्य है।
खरात ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया में आरक्षित वर्गों के लिए निर्धारित नियमों का पालन किया जाएगा, केंद्रीय प्रवेश प्रक्रिया, संस्थागत कोटा, प्रबंधन कोटा व अल्पसंख्यक कोटा के अंतर्गत भी सीटों का आवंटन किया जाएगा, 11 वीं ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सभी प्राचार्यों व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए है।
इस वर्ष पहली बार ग्रामीण क्षेत्रों के जूनियर कॉलेजों में भी व्यापक स्तर पर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया लागू की जा रही है, जो जून से शुरू होकर अगस्त तक चलती थी,अब इसे अधिक तेज, पारदशों व समयबद्ध बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-एलपीजी का इंतजार, पर पीएनजी का विस्तार; छत्रपति संभाजीनगर में दो महीनों में 1500 घरों तक पाइप गैस
प्रवेश प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी, जिनमें ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन फॉर्म (भाग-1 व भाग-2) भरना कॉलेजों का विकल्य चयन, दस्तावेज सत्यापन, मेरिट सूची जारी, प्रवेश की पुष्टि अगली प्रवेश फेरी (यदि सीट न मिले), एटीकेटी सुविधा, लॉगिन आईडी व पासवर्ड जरूरी है।
ऑनलाइन पंजीकरण के बाद छात्रों को यूजर आईडी व पासवर्ड प्रदान कर जानकारी उनके मोबाइल व ई-मेल पर भेजी जाएगी, इसी के जरिए छात्र जानकारी भर प्रवेश प्रक्रिया पूरी सकेंगे।