वर्धा में 11वीं प्रवेश 2026-27 पूरी तरह ऑनलाइन, समय पर पंजीकरण और दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य

Wardha Education News: वर्धा माध्यमिक शिक्षा अधिकारी ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए 11वीं की केंद्रीय ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा की है। मेरिट और आरक्षण के आधार पर पोर्टल के जरिए प्रवेश होंगे।
Education Officer (Secondary) Wardha announced the centralized online admission process for Class 11 for 2026-27. Admissions will be based on merit and reservation rules
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Wardha Online Admission Process News: वर्धा माध्यमिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के माध्यम से कक्षा 11वीं के शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन तरीके से होगी, और सभी छात्रों तथा अभिभावकों से समय पर पंजीकरण कराने का अनुरोध किया गया है। इस प्रवेश प्रक्रिया में छात्रों को सबसे पहले पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना आवश्यक होगा।

इसके बाद उन्हें फॉर्म का भाग-1 भरकर संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। इसके बाद भाग-2 में अपनी पसंद के कनिष्ठ महाविद्यालयों का चयन करके प्रवेश के लिए आवेदन जमा करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया मेरिट और आरक्षण नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी।

प्रवेश के लिए कैप सिट्स, इन हाऊस कोटा, मैनेजमेंट कोटा तथा माईनॉरिटी कोटा के तहत सीटों का आवंटन किया जाएगा। साथ ही एससी, एसटी, वीजेएनटी, ओबीसी, एसबीसी, एसईबीसी, ईडब्लूएस आदि वर्गों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित प्रतिशत के अनुसार आरक्षण लागू रहेगा। समांतर आरक्षण के तहत दिव्यांग, खेल, सैनिक/पूर्व सैनिक परिवार और अन्य विशेष वर्गों के लिए भी प्रावधान किया गया है।

वर्धा छात्रों को प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेजों में 10वीं का अंकपत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र, ईडब्लूएस प्रमाण पत्र, अपंगता प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं, जिन्हें अपलोड करना आवश्यक होगा। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान महाविद्यालयों का आवंटन ऑनलाइन तरीके से घोषित किया जाएगा।

अधिकृत पोर्टल पर निर्देशों का पालन करने का आहवान

जिन छात्रों को प्रवेश मिलेगा, उन्हें संबंधित महाविद्यालय में जाकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करना होगा। जिन्हें पहली फेरी में प्रवेश नहीं मिलेगा, उन्हें आगे की फेरी में फिर से अवसर मिलेगा। स्कूल और कनिष्ठ महाविद्यालयों को छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन करना चाहिए तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए, सभी संबंधित लोगों से अनुरोध है कि वे अधिकृत पोर्टल पर प्रकाशित निर्देशों का पालन करें, ऐसा आहवान शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), जिला परिषद, वर्धा द्वारा किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com