जालना के DSP को पड़ेगी लात! वायरल वीडियो पर भड़के बच्चू कडू, बोले- इसके पीछे...

जालना में एक आंदोलनकारी को लात मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका है। इस वीडियो में पुलिस अधिकारी आंदोलनकारी को उड़कर लात मारते हुए नजर आ रहा है। इस पर सियासी हलचल तेज हो गई है।
जालना में एक आंदोलनकारी को लात मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका है। इस वीडियो में पुलिस अधिकारी आंदोलनकारी को उड़कर लात मारते हुए नजर आ रहा है। इस पर सियासी हलचल तेज हो गई है।
जालना का वायर वीडियो (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jalna News: जालना में एक आंदोलनकारी किसान को लात मारने वाले पुलिस उप-अधीक्षक अनंत कुलकर्णी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, इस घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज़ हो गई हैं। पूर्व मंत्री बच्चू कडू ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उस पुलिस अधिकारी के पीछे भी लात मारी जानी चाहिए। यह घटना स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुई, जब जालना की पालक मंत्री पंकजा मुंडे वहां आई थीं।

एक परिवार ने पुलिस के खिलाफ शिकायत करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि पुलिस आरोपी का साथ दे रही है। जब प्रदर्शनकारी अमित चौधरी ने पंकजा मुंडे से मिलने की कोशिश की, तो डीएसपी अनंत कुलकर्णी ने उन्हें फिल्मी अंदाज़ में लात मार दी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। विधायक रोहित पवार ने भी इस कृत्य को विकृति की पराकाष्ठा बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

उस डीएसपी के ढुंगण पर हम लात मारेंगे - कडू

बच्चू कडू ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, उस डीएसपी को भी लात मारनी चाहिए, हम उस डीएसपी के ढुंगण पर लात मारेंगे। उन्होंने पंकजा मुंडे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भी इस घटना का विरोध करना चाहिए था। कडू ने कहा, दुनिया में सबसे होशियार हमारे मुख्यमंत्री हैं, जो खुद गृह मंत्री भी हैं। अगर उनकी पुलिस ऐसा व्यवहार करेगी तो केवल निलंबन की कार्रवाई से कुछ नहीं होगा। उस किसान से उस डीएसपी के ढुंगण पर लात मरवाई जानी चाहिए।

जालना का वायरल वीडियो

चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

बच्चू कडू ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, "मुझे लगता है कि मतदान भाजपा के कार्यालय से ही होना चाहिए, सारे मतदान केंद्र खत्म कर देने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में 13 हजार फर्जी नाम मिले हैं। अगर लोकतंत्र को खत्म करने का काम हो रहा है, तो हम चुनाव आयोग को पत्र लिखेंगे और मांग करेंगे कि सरकारी स्कूलों की बजाय भाजपा कार्यालयों में मतदान केंद्र बनाए जाएं।"

एकनाथ शिंदे को लॉटरी किसने लगाई?

बच्चू कडू ने एकनाथ शिंदे और मंत्री गणेश नाइक के बीच के विवादित बयानों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, शिंदे साहब को लॉटरी किसने लगाई, लगवाकर किसने दी? आम आदमी को लॉटरी नहीं लगती। लॉटरी सिर्फ मंत्रियों और उद्योगपतियों को लगती है। गणेश नाइक को पता है कि लॉटरी किसने लगाई। इसके जरिए बच्चू कडू ने भाजपा पर ही परोक्ष रूप से निशाना साधा।

Navbharat Live
navbharatlive.com