-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon »
- Youth Killed In Illegal Sand Dispute Business
अवैध बालू विवाद के धंधे में युवक की हत्या
- Written By: अमन दुबे

जलगांव : जिले में हत्याओं (Murders) का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में गत चार दिनों में तीन हत्या से जिला दहल उठा है। पुलिस (Police) की लापरवाही के कराण चोरी लूट पाठ हत्या का सिलसिला दिन-बा-दिन जारी है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगया है की पुलिस की अवैध वसूली (Extortion) और गैरकानूनी कारोबार (Illegal Business) को समर्थन और सहूलियत के कारण जिले में अपराध का ग्राफ बड़ा है। दो दिन पहले यावल तालुका के चित्तोड़ा में दो दिन पहले जहां हत्या का मामला अभी ताजा है। वहीं आज एक और हत्या का मामला सामने आया है। माना जा रहा है कि हत्या रेत माफिया के बीच विवाद को लेकर एसएमआईटी कॉलेज के पास हुई है। मृतक का नाम भावेश उत्तम पाटिल है।
मृतक के शरीर पर 43 वार किए गए
शहर के निवृत्ति नगर निवासी 28 वर्षीय भावेश उत्तम पाटिल को बीती रात आधी रात के बाद अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से चाकू मार दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिवार के सदस्यों द्वारा दी गई जानकारी से घटना के पीछे हत्यारों के नामों का खुलासा हुआ। मृतक भावेश उत्तम पाटिल के चचेरे भाई कैलास मंगल पाटिल ने जिला पेठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। मृतक की शरीर पर 43 वार किये गए। भावेश उत्तम पाटिल की रात करीब 12 बजे निवृत्ति नगर इलाके में बंधन बैंक के सामने हत्या कर दी गई। मनीष नरेंद्र पाटिल और भूषण रघुनाथ सपकाले दोनों ने पूर्व रंजिश के चलते भावेश को धारदार हथियार से चाकू मारकर हत्या कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस जांच कर रही
मनीष नरेंद्र पाटिल और भूषण रघुनाथ सपकाले दोनों के खिलाफ जिला पेठ पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 301 और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हत्या की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवली, सहायक पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, पुलिस निरीक्षक अरुण धनवाड़े, किशोर पवार समेत अन्य ने मौके का दौरा किया। आगे की जांच पीआई धनवाड़े के मार्गदर्शन में जितेंद्र सुरवाड़े द्वारा की जा रही है। चर्चा यह भी है कि अवैध बालू कारोबार के लेनदेन की वजह से घटना हुई।
Youth killed in illegal sand dispute business
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुजफ्फरनगर में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, 21 शिवभक्तों ने उठाई 221 फीट लंबी तिरंगा कांवड़
Aug 06, 2026 | 09:59 AMइंदौर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के फार्मासिस्ट पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा, आय से 108% अधिक संपत्ति का मामला दर्ज
Aug 06, 2026 | 09:55 AMकल्याण में अतिरिक्त जिलाधिकारी कार्यालय को मंजूरी, ठाणे राजस्व प्रशासन के पुनर्गठन का बड़ा फैसला
Aug 06, 2026 | 09:55 AM6 अगस्त का इतिहास : आज ही के दिन भारत में हुआ था पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म, जानिए खास कहानी
Aug 06, 2026 | 09:54 AMTrump Helicopter: अमेरिकी आसमान में ट्रंप का हेलीकॉप्टर पैसेंजर विमान के बेहद करीब पहुंचा, जांच शुरू
Aug 06, 2026 | 09:49 AM2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर की तारीखों का ऐलान, जानिए किस टीम को मिलेगी सीधी एंट्री; देखें पूरा शेड्यूल
Aug 06, 2026 | 09:40 AMपुणे मनपा के 48 करोड़ के बायोगैस टेंडर में गड़बड़ी के आरोप, अनुभवहीन कंपनियों के भाग लेने से ‘रिंग’ की चर्चा
Aug 06, 2026 | 09:30 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














